Budh Gochar 2026: 10 अप्रैल तक इन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, व्यापार और नौकरी में भी लाभ
Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का प्रमुख स्थान होता है. बुध को विद्या, बुद्धि, धन और व्यापार का विशेष रुप से कारक माना जाता है. यही वजह है कि बुध ग्रह जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो उदय या अस्त होते हैं तो इसका प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था से लेकर सभी राशि के जातकों पर भी देखने को मिलता है. बुध 3 फरवरी से कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. बुध कुंभ राशि में 10 फरवरी को उदय हुए हैं. 10 अप्रैल तक कुंभ राशि में गोचर करते हुए उदय अवस्था में ही रहेंगे. इसके बाद इनका गोचर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में होगा. बुध कुंभ राशि में शुक्र से मिलकर लक्ष्मीनारायण राजयोग भी बनाए हुए हैं. बुध के उदय होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को बहुत उत्तम लाभ प्राप्त होगा. धन, नौकरी, व्यापार की समस्याएं समाप्त होंगी. आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध 10वें भाव में उदय हो रहे हैं. ऐसे में इन्हें नौकरी और रोजगार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. नौकरी में स्थायित्व प्राप्त होगा. कारोबार में धन लाभ होगा. नया निवेश करना अच्छे फल देगा. धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र पर आपका प्रभाव बढ़ेगा. परिवार में चल रही परेशानियां दूर करने में सफल रहेंगे. सेहत में सुधार होगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के नौवें भाव में बुध उदय हुआ है. इन्हें कर्म के साथ भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. इस दौरान आपकी धार्मिक यात्रा भी हो सकती है. परिवार में कोई शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. नौकरी और व्यापार में उम्मीद के मुताबिक सफलता प्राप्त होगी. काम से संबंधित यात्राएं सफलता पूर्वक पूरी होंगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के सपत्म भाव में बुध उदय हुआ है. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे. दांपत्य जीवन मधुरता आएगी. जीवनसाथी के सहयोग से जीवन में आ रही बाधाएं दूर करने में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति में बेहतरीन सुधार होगा. व्यापार में साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा. कारोबार में नया निवेश अच्छा धन लाभ करा सकता है. पुराने चल रहे विवाद समाप्त होंगे. खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे तो एक अच्छी बचत कर पाएंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के छठवें भाव में बुध उदय हुआ है. धन आगमन अच्छा होगा. इसलिए व्यर्थ के खर्चों की वजाय कर्ज उतारने की कोशिश करें. पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी. सेहत में सुधार होगा. लेकिन लापरवाही से बचना होगा. नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा. अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में धीरे-धीरे लाभ की प्राप्ति होगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के पहले भाव में बुध उदय हुआ है. आपके पराक्रम और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी. आपके लिए गये निर्णय सही साबित होंगे. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. दांपत्यजीवन और प्रेम संबंध मधुर होंगे. छात्रों को अच्छी सफलता प्राप्त होगी. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. इसके साथ ही प्रमोशन या वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में उत्तम लाभ की प्राप्ति होगी. सेहत की समस्या से छुटकारा मिलेगा.
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: गलत दिशा में रखा मनीप्लांट बना देगा आपको कंगाल, जानें क्या है सही प्लेसमेंट
चाहत पांडे ने खानजादी को हाथों से किए भद्दे इशारे, रोते हुए सिंगर ने एक्ट्रेस पर लगाए कई आरोप
Khanzadi on Chahat Pandey: इस समय रियलिटी शो 'द 50' काफी धमाल मचा रहा है. शो में कंटेस्टेंट के बीच गेम तो देखने को मिल ही रहा है, साथ ही इनके बीच खूब झगड़े भी हो रहे हैं. इनमें से सबसे ज्यादा खानजादी और चाहत पांडे की लड़ाई सुर्खियों में रही. अब खानजादी शो से बाहर हो गई हैं और उन्होंने चाहत पांडे पर कई आरोप लगाए हैं.
ये भी पढ़ें- The 50: शो के टॉप 20 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, इस दिन शूट हो सकता है ग्रैंड फिनाले?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)



