UP: अब डीएम और एसएसपी की जनसुनवाई की होगी निगरानी, सीएम कार्यालय ने जारी किए आदेश
मुख्यमंत्री कार्यालय अब जिलों में डीएम-एसएसपी की ओर से होने वाली जनसुनवाई की निगरानी पर जोर दे रहा है. इसमें कार्रवाई की गंभीरता को परखा जाएगा. तय किया गया है कि हर कार्यदिवस में सभी पुलिस आयुक्त डीएम और एसएसपी को सुबह 9:45 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएम दफ्तर से जुड़ने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में सीएम के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से सभी पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है.
पत्र में कहा गया है कि जिलास्तर की जनसुनवाई व जनता दर्शन के मामलों को गंभीरता से न निपटने और समुचित कार्रवाई न होने पर सीएम ने आपत्ति जताई है. मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं, जिनका समाधान जिलास्तर पर होना जरूरी है. इस प्रशासनिक लापरवाही से जनता को असुविधा हो रही है.
निगरानी और समीक्षा के निर्देश दिया
ऐसे में प्रशासन को जन सममस्याओं को लेकर संवेदनशील होने बेहद अहम है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई की लगातार निगरानी और समीक्षा के निर्देश दिया है. अब तहसील दिवस व थाना दिवस आदि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को छोड़ सभी कार्य दिवस पर पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी को अपने कार्यालय कक्ष में जहां जनसुनवाई चल रही हो, प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए जुड़ सकेंगे. इस बैठक में मोबाइल फोन या किसी अन्य स्थान से जुड़ने की इजाजत नहीं होगी.
कुछ शिकायतकर्ताओं से किया जाएगा संवाद
सभी पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी व एसएसपी कार्यालय के जनता दर्शन की लाइव मॉनिटरिंग होगी. इतना ही नहीं कुछ शिकायकर्ताओं से संवाद के निस्तारण की गुणवत्ता का परीक्षण होगा. यह रिपोर्ट सीएम के सामने पेश होगी. यह भी कहा गया है कि वीसी लिंक सीयूजी नंबर पर जाएगा. सभी अधिकारियों को समय पर जुड़ना होगा. अधिकारी का पदनाम और जिला को दिखाना जरूरी होगा.
WI vs ITA: इटली ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, वेस्टइंडीज करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11
WI vs ITA: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 37वां मैच वेस्टइंडीज और इटली के बीच खेला जा रहा है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी टॉस के लिए आए. इस दौरान इटली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएंगी.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान
इटली के कप्तान हैरी मैनेंटी ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'आज हम बॉलिंग करेंगे. उम्मीद है आज सुबह विकेट में थोड़ी तेजी आएगी और हम खुद को सबसे अच्छा मौका देंगे ताकि कुछ स्विंग करके आगे निकल सकें और कुछ शुरुआती विकेट ले सकें. मुझे लगता है कि इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले गेम से हमें कुछ कॉन्फिडेंस मिला है. आज हम वेस्ट इंडीज से खेलेंगे, जो एक और बहुत मजबूत टीम है और इस फॉर्मेट में लंबे समय से सफल रही है. इसलिए हम चैलेंज का इंतजार कर रहे हैं. हमारे लिए टीम में आज दो बदलाव हैं.
टॉस हारने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा, 'इस बार हमें टोटल सेट करना होगा. प्रोसेस अभी भी जारी है. हमारे लिए यह पक्का करना जरूरी है कि हम उस माइंडसेट को न बदलें जो हम बाहर रखना चाहते हैं. आप जानते हैं, आखिरी बदलाव, कोई भी छोटी एक्टिविटी जो हम एक टीम के तौर पर करना चाहते हैं. यह असल में उस क्रिकेट को खेलने के बारे में है जो हम इस फेज में खेलना चाहते हैं. हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है.
Italy won the toss and opted to bowl first ! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 19, 2026
Here are the Playing XIs for the West Indies vs. Italy encounter.
Will the Windies continue their winning momentum heading into the Super 8s, or will Italy finish on a high?
ICC Men’s #T20WorldCup | #WIvITA | LIVE NOW ➡️… pic.twitter.com/Q0iZ41FXU1
वेस्टइंडीज और इटली की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेस, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.
इटली: जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीडे (विकेट कीपर), क्रिशन कलुगामागे, थॉमस ड्रका, अली हसन.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: आज किन 6 टीमों के बीच होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां आप देख पाएंगे मैच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















