गलगोटिया यूनिवर्सिटी की लड़की का डांस वीडियो वायरल, फ्रेशर्स में 'चोली के पीछे' पर किया परफॉर्म!
आजकल AI Summit की वजह से Galgotia University चर्चा में है. पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े वीडियोज पहले भी वायरल होते रहते हैं जो उन्हें चर्चा में लाते हैं. साल 2024 का एक वीडियो आज भी सुर्खियों में है जब एक लड़की ने कॉलेज के फ्रेशर्स फंक्शन में चोली के पीछे क्या है गाने पर बोल्ड डांस कर सभी को चौंकाया था. लड़की स्टेज पर डांस करती नजर आ रही है. उसने काफी बोल्ड कपड़े भी पहने हैं और उसके स्टेप्स भी कॉलेज फंक्शन के हिसाब से नहीं लग रहे हैं. ये वीडियो @galgotiasmoments नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. वैसे ये पहला ऐसा वीडियो नहीं है, कॉलेज के कई वीडियोज वायरल होते हैं जिसमें लड़के-लड़कियां फंक्शन्स में आपत्तिजनक डांस करते दिखाई दे जाते हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
सिर पर लाद ली मोटरसाइकिल, फिर बस पर लगी सीढ़ी पर चढ़ा शख्स, ताकत देख लोग कहने लगे 'बाहुबली'!
'बाहुबली' फिल्म में आपने प्रभास का वो वाला सीन तो देखा ही होगा जिसमें वो भारी शिवलिंग को अपने कंधे पर लादकर दूर तक चलते हैं. हाल ही में एक शख्स ने असल जिंदगी में वैसा ही मिलता-जुलता करिश्मा किया है, बस फर्क इतना है कि प्रभास का वो सीन सिर्फ कंप्यूटर ग्राफिक्स का कमाल रहा होगा, और इस शख्स ने अपनी असल ताकत दिखाई. इंस्टाग्राम यूजर @mdraju.mdraji.73 बसों पर सामान लादने का काम करते हैं. उनके इंस्टाग्राम पर कई ऐसे वीडियो आपको दिख जाएंगे जिसमें वो अपने सिर पर बाइक लादकर उसे बस पर चढ़ाते दिख जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सिर पर अपाचे बाइक लादकर बस पर लगी सीढ़ी चढ़ते हैं और गाड़ी को ऊपर पहुंचाते हैं. उनकी ताकत देखकर लोग उनके रियल लाइफ 'बाहुबली' बोल रहे हैं. वीडियो को 52 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




