AIIMS Delhi Recruitment 2026: एम्स में स्टाफ नर्स के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता
देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान All India Institute of Medical Sciences, New Delhi में प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एम्स दिल्ली में नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा होना चाहिए।
इसके साथ ही:
- उम्मीदवार ग्रेड-ए नर्स के रूप में पंजीकृत हो।
- संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव हो।
- कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।
आयु सीमा
- आवेदन के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
- एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट
- ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट
नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 20,000 रुपये से 26,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों को परिणाम की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड रिज्यूमे ईमेल आईडी jobrecruitmentaiims@gmail.com पर भेजना होगा। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 है। उम्मीदवार शाम 5 बजे तक अपना आवेदन मेल कर सकते हैं।
MP Police Bharti 2026: एएसआई- हेड कॉन्स्टेबल कंप्यूटर पदों पर फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के अंतर्गत सहायक उप निरीक्षक (ASI) और हेड कॉन्स्टेबल (Computer) पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 19 फरवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत Madhya Pradesh Employees Selection Board की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आज के बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
24 फरवरी तक कर सकेंगे सुधार
अगर आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है तो उम्मीदवार 24 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से उसमें सुधार कर सकते हैं। गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है, इसलिए समय रहते संशोधन करना जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता
एएसआई (Computer) पद के लिए:
उम्मीदवार के पास कंप्यूटर/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री हो। वैकल्पिक रूप से संबंधित विषय में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा भी मान्य होगा।
हेड कॉन्स्टेबल (Computer) पद के लिए:
अभ्यर्थी का PCM विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या आईटी/कंप्यूटर में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
19 फरवरी 2026 को आधार मानते हुए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- भाषा का चयन करें (हिंदी/अंग्रेजी)।
- अब “Online Form - Asst. Sub-Inspector (Computer) and Head Constable (Computer) Direct Recruitment Test - 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल प्राप्त करें।
- लॉगिन करके आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क
- जनरल कैटेगरी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवार: 560 रुपये
- एमपी के ओबीसी/एससी/एसटी उम्मीदवार: 310 रुपये
- पोर्टल शुल्क: 60 रुपये (अतिरिक्त)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















