India AI Impact Summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आज PM मोदी की स्पीच, भारत मंडपम में जुटेंगे दिग्गज
India AI Impact Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। सुबह करीब 9:40 बजे वे समिट का शुभारंभ करेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति समेत कई देशों के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस. कृष्णन के मुताबिक गुरुवार को यह समिट आम जनता के लिए बंद रहेगा और केवल निमंत्रण पत्र धारक ही इसमें शामिल हो सकेंगे। हालांकि सरकार ने कार्यक्रम की अवधि एक दिन बढ़ाते हुए 21 फरवरी को पब्लिक एआई एक्सपो के लिए खोलने का फैसला किया है। इस दिन आम लोग सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक प्रदर्शनी देख सकेंगे।
वैश्विक नेताओं की मौजूदगी
समिट में दर्जनभर से अधिक देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हिस्सा लेंगे। शाम को प्रधानमंत्री वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ राउंडटेबल बैठक में भी भाग लेंगे, जहां एआई के भविष्य और निवेश संभावनाओं पर चर्चा होगी।
ब्राजील के राष्ट्रपति का खास संदेश
ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। आगमन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “नमस्ते, इंडिया! मैं रिश्ते मजबूत करने और एआई के भविष्य पर चर्चा के एजेंडे के साथ आया हूं।”
एयरपोर्ट पर उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया। उनके साथ लगभग 14 मंत्री और कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ का प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति लूला एआई समिट में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। राष्ट्रपति Droupadi Murmu से भी उनकी मुलाकात संभावित है।
यह राष्ट्रपति लूला की छठी भारत यात्रा है। इससे पहले वे सितंबर 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे। भारत यात्रा के बाद वे दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगे।
19 फरवरी को विशाखा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव, इस दिन जन्म लेने बच्चे होंगे बेहद खास, जानें भविष्य
वैदिक ज्योतिष अनुसार 19 फरवरी 2026 को विशाखा नक्षत्र प्रभावी रहेगा. आचार्य सीताराम दास के मुताबिक इस दिन जन्मे बच्चे महत्वाकांक्षी, नेतृत्व क्षमता वाले और दृढ़ निश्चयी होंगे. चंद्रमा पहले तुला फिर वृश्चिक राशि में रहेगा, जिससे संतुलन और साहस का प्रभाव मिलेगा. अष्टमी-नवमी तिथि व वृद्धि-ध्रुव योग शुभ फलदायी हैं. नामकरण के लिए ती, तू, ते, तो, ना, नी, नू, ने अक्षर शुभ माने गए हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18






















