आंधी-बारिश… दहशरे पर यूपी से राजस्थान तक बिगड़ेगा मौसम, जानें दिल्ली-उत्तराखंड समेत 17 राज्यों का हाल
London में Kirandeep Kaur हत्याकांड के आरोपी पर अप्रैल में चलेगा मुकदमा
(अदिति खन्ना) लंदन, 19 अक्टूबर पश्चिमी लंदन में किरणदीप कौर की उनके घर में सोते समय चाकू से हत्या करने के आरोपी 44 वर्षीय व्यक्ति पर अगले साल अप्रैल में मुकदमा चलाया जाएगा। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान आइलवर्थ क्राउन कोर्ट को बताया गया कि डैनियल शॉन जेम्स ने 24 वर्षीय कौर पर 12 जुलाई की सुबह हेज इलाके में उक्सब्रिज रोड स्थित उनके घर पर कथित तौर पर हमला किया था। आरोप है कि उसने भारतीय नागरिक कौर पर उस समय चाकू से हमला किया, जब वह अपने पति और तीन महीने के बच्चे के साथ बिस्तर पर सो रही थीं।
कौर दो साल पहले पंजाब से ब्रिटेन आई थीं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर अल्लम भंगू ने उस समय कहा था, ‘‘यह एक चौंकाने वाली घटना है, जिसके कारण दुखद रूप से एक महिला की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया तथा अस्पताल में भर्ती है।’’ इस सप्ताह अदालत को बताया गया कि जेम्स अब भी हिरासत में है और फिलहाल व्हीलचेयर का इस्तेमाल करता है। ‘बीबीसी’ की अदालत संबंधी एक रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजक मुकुल चावला ने बताया कि घटना के समय तक वह बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में पूरी तरह सक्षम था।
हत्या के मामले में मुकदमा 12 अप्रैल, 2027 से शुरू होगा। उस दिन अदालत के सामने मामले से जुड़े साक्ष्य पेश किए जाएंगे। हमले के समय सामुदायिक संगठनों ने चिंता जताई थी कि यह सिख-विरोधी नफरती अपराध हो सकता है।
यह घटना दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में एक किशोर की हत्या के मामले में ब्रिटिश सिख व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







