मार्केट अलर्ट! सिर्फ एक सेक्टर से ही बोरे भरकर पैसे निकाल रहे विदेशी निवेशक, जनवरी से अब तक 85 हजार करोड़ की निकासी
देश के आईटी स्टॉक्स में तेजी से गिरावट दिख रही है. फरवरी में ही सभी आईटी स्टॉक्स में 10 फीसदी से भी ज्यादा की नरमी दिख रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की ओर से जमकर हो रही निकासी है. साल 2026 में विदेशी निवेशकों ने 80 हजार करोड़ से ज्यादा तो पिछले साल से अब तक 2.80 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की निकासी सिर्फ आईटी सेक्टर में ही हुई है.
दिल्ली में IMD का 'येलो अलर्ट': बारिश और ठंडी हवाओं से फिर बदला मौसम, गिरा पारा
नई दिल्ली : फरवरी का महीना अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन मौसम के तेवर अभी भी नरम पड़ते नहीं दिख रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदलने की चेतावनी जारी की है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर ठंडक का अहसास लौट आया है। सुबह से ही कई इलाकों में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं ने तापमान को सामान्य से नीचे गिरा दिया है, जिससे लोगों को जाते हुए जाड़े में एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट और बारिश से लुढ़का पारा
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर क्षेत्र में मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई इलाकों में बीती रात और आज सुबह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन भर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस बारिश ने प्रदूषण से तो थोड़ी राहत दी है, लेकिन दफ्तर जाने वालों और स्कूली बच्चों को सुबह के वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम में सावधानी बरतें क्योंकि यह बारिश और हवाएं स्वास्थ्य पर असर डाल सकती हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में लौटी ठिठुरन
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम बदलने का मुख्य कारण पहाड़ी राज्यों में हो रही हलचल है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
पहाड़ों से होकर आ रही बर्फीली हवाओं ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम को भी ठंडा कर दिया है। इन राज्यों में सुबह और शाम के वक्त अच्छी खासी ठंड महसूस की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर बना रहेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
यूपी-बिहार में धूप-छांव का खेल और बदलता मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। लखनऊ, कानपुर और पटना जैसे शहरों में कहीं धूप तो कहीं बादलों की आवाजाही लगी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में दोपहर के समय धूप खिलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन शाम होते ही फिर से हल्की सिहरन महसूस हो रही है।
वहीं दूसरी ओर, दक्षिण भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी की आहट शुरू हो चुकी है और वहां तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह मौसम का ट्रांजिशन पीरियड है, इसलिए लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






