ब्लू सिटी में ‘कॉल मी बे’ की शूटिंग! अनन्या पांडे और श्रुति हासन ने बढ़ाया ग्लैमर, देखने जुटी लोगों की भीड़
Jodhpur News: ब्लू सिटी जोधपुर इन दिनों फिल्मी चकाचौंध से जगमगा रही है. अभिनेत्री अनन्या पांडे और श्रुति हासन अभिनीत वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की शूटिंग महिलाबाग झालरा सहित कई ऐतिहासिक स्थलों पर हुई. रंग-बिरंगी लाइटों और भव्य सेटअप के बीच देर रात तक शूटिंग चली. पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी से माहौल उत्साहपूर्ण रहा. शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिससे जोधपुर फिर चर्चा में आ गया है. इससे स्थानीय पर्यटन और फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
टीम इंडिया के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, आयरलैंड के बाद T20 World Cup 2026 में ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम
T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में 4 में से चार मैच जीतकर पहुंची है. बीते बुधवार भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया लेकिन इसके बावजूद इंडियन क्रिकेट टीम के नाम इस मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. आज हम आपको इसी अनचाहे रिकॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं.
टीम इंडिया ने नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
इस मुकाबले में इंडियन क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड के सामने जीत के लिए 194 रनों का लक्ष्य रखा. जब भारतीय क्रिकेट टीम इस लक्ष्य का बचाव करने आई तो टीम इंडिया ने इस मैच में कई कैच छोड़े, जिससे उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
Athleticism on display ????
— BCCI (@BCCI) February 18, 2026
Washington Sundar with a fine catch as Hardik Pandya strikes ????☝️
Updates ▶️ https://t.co/SdXngdnwKB#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNED️ pic.twitter.com/OBWEH45nnJ
टीम इंडिया ने छोड़े सबसे ज्यादा कैच
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक कुल 9 कैच छोड़ चुकी है. इसके साथ ही वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली दूसरी टीम बन गई है. वहीं सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाली पहली टीम आयरलैंड है. इस टूर्नामेंट में अब तक आयरलैंड ने 10 कैच छोड़े हैं. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर नामीबिया है. नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 6 कैछ छोड़े हैं.
शिवम दुबे ने बिखेरा अपना जलवा
टीम इंडिया ने फील्डिंग में खराब प्रदर्शन के बावजदू इस मैच में 17 रनों से अपने नाम कर लिया. भारत के लिए इस मैच में शिवम दुबे ने 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए. इसके साथ ही उन्होंने गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर 2 विकेट भी हासिल किए.
ये भी पढ़ें: IND vs NED: सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






















