Responsive Scrollable Menu

‘जीजा जी’ सॉन्ग पर भिड़े हरियाणवी कलाकार:मीता बोले- बिग बॉस ऑफर के लिए कन्ट्रोवर्सी कर रही; सोनिका ने कहा-मेरे पास सॉन्ग के राइट्स

हरियाणवी सिंगर अमित खासा उर्फ मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह का विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। सोनिका सिंह का कहना है कि लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। बता दें कि दोनों स्टॉर्स के बीच 'जीजा जी' सॉन्ग को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक- दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। दोनों ने सॉन्ग की ऑनरशिप, यू-ट्यूब इनकम को लेकर अपना दावा कर चुके हैं। जीजा जी सॉन्ग करीब एक साल पहले आजाद सिंह खांडा खेड़ी की रागनी का मॉडिफाई वर्जन था। सिंगर मीता बरोदा का कहना है कि आजाद सिंह से परमिशन लेने के बाद ही उन्होंने इस गाने को रिकॉर्ड किया था। मीता बरोदा ने कहा… सोनिका बेवजह कन्ट्रोवर्सी को लंबा खींच रही है। उन्हें बिग बॉस में जाना है। इसीलिए कन्ट्रोवर्सी कर रही है। अब सिलसिलेवार पढ़िए विवाद की वजह… अब पढ़िए सोनिका सिंह ने क्या दावा किया… 3 पॉइंट में पढ़िए…विवाद पर मीता बरोदा क्या बोले सोनिका बोली- पुलिस को शिकायत दी सोनिका का कहना है कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों और बदनाम करने के प्रयास के चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मीता के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं की है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

अजित पवार के बेटे बोले-VSR को उड़ने से बैन करें:इंस्टाग्राम स्टोरी में हादसे पर सवाल उठाया, इमोशनल मेसेज शेयर कर लिखा- मिस यू डैड

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की। जय पवार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। पवार ने आगे लिखा कि VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी। 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे के बाद युरोप ने VSR वेंचर्स पर रोक लगा दी थी यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने 2023 में लियरजेट 45XR एक्सीडेंट के बाद VSR वेंचर्स के लिए थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) ऑथराइजेशन सस्पेंड कर दिया। DGCA के अनुसार, VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला एक लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर एक्सीडेंट का शिकार हो गया था। 2023 में, विशाखापत्तनम से मुंबई की फ्लाइट में VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, VT-DBL के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय रनवे एक्सकर्शन (घुमाव) हुआ था। एयरक्राफ्ट ने पहले विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंड करते समय रनवे के दाईं ओर खिसकता रहा। इसके बाद टैक्सीवे W और N के इंटरसेक्शन पर शोल्डर पर विमान क्रैश लैंड कर गया था। एयरक्राफ्ट में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। को-पायलट को गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि पायलट-इन-कमांड (PIC) और 6 पैसेंजर को मामूली चोटें आईं थीं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट में तबाह हो गया। अभी तक, इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक्सीडेंट पर सिर्फ एक शुरुआती रिपोर्ट तैयार की है। 2.5 साल बाद भी, फाइनल रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं की गई है। क्या होता है TCO? थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) एक ऐसी एयरलाइन या विमान ऑपरेटर है, जो यूरोपीय संघ (EU) या यूके के सदस्य देशों के बाहर स्थित है, लेकिन व्यावसायिक तौर पर इन क्षेत्रों में उड़ान भरता है। इन ऑपरेटरों को यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी(EASA) से सुरक्षा ऑथोराइजेशन लेना आवश्यक है। ये अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुरक्षा मानकों (ICAO) के अनुपालन को सुनिश्चित करता है। 2023 की रिपोर्ट: ऑटोपायलट बंद होने के बाद हुआ था हादसा शुरुआती खबरों में हादसे की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई गई थी। बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा लैंडिंग से महज 40 सेकंड पहले ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट होने की वजह से हुआ था। इसके बाद कॉकपिट में 'स्टॉल वार्निंग' और 'ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी' अलर्ट बजने लगे थे। विमान रनवे से दाईं ओर भटक गया और टैक्सी-वे के पास क्रैश लैंडिंग हुई थी। लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में 'सुपर-लाइट' बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: एक भी मैच में आउट हुए बिना ठोके सबसे ज्यादा रन, अब सुपर-8 में दम दिखाएगा ये बल्लेबाज

Brian Bennett: ये बल्लेबाज किसी भी मैच में आउट नहीं हुआ है. एक भी मैच में बिना आउट हुए ही उसने अपनी टीम के लिए ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. Thu, 19 Feb 2026 21:15:49 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: तारिक रहमान का देश के नाम संदेश | #bangladeshnews #tariquerahman #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:11:06+00:00

Kamakhya Temple पहुंची Priyanka Gandhi को PM बनने का मिला आशीर्वाद, देखें Viral Video | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:13:18+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: एक मंच पर गूगल, मेटा, Anthropic, Open AI कंपनी से दिग्गज ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:10:51+00:00

Gold Price Crash Live : सोने के दाम में भयंकर गिरावट! | Gold Rate Today |Gold Silver Price |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T16:16:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers