Responsive Scrollable Menu

एपस्टीन फाइल्स- 1999 से हयात होटल्स के चेयरमैन का इस्तीफा:2008 से यौन अपराधी के संपर्क में थे; 10 देशों में लोगों ने पद छोड़े

अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ संबंधों का खुलासा होने के बाद दुनियाभर में इस्तीफों का दौर जारी है। ताजा इस्तीफा हयात होटल्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरबपति थॉमस प्रित्जकर का है। वे इस पद पर 1999 से थे। अमेरिकी न्याय विभाग की फाइल से पता चला है कि 2008 से एपस्टीन और प्रित्जकर लगातार संपर्क में थे। 2018 में एपस्टीन ने प्रित्जकर से अपनी प्रेमिका की दक्षिण-पूर्व एशिया यात्रा की व्यवस्था में मदद का अनुरोध किया था। 2015 का एक अन्य ईमेल बताता है कि एपस्टीन ने दुबई में निवेश बढ़ाने के लिए डीपी वर्ल्ड के सीईओ बिन सुलेयम और प्रित्जकर को जोड़ने की कोशिश की थी। उसने सुलेयम और जेस स्टेली के बीच कारोबारी संबंध बढ़ाने की भी कोशिश की, जो उस समय जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी थे। हयात होटल्स के उत्तराधिकारियों में दूसरे सबसे धनी हैं प्रित्जकर थॉमस जे. प्रित्जकर, परिवार के 13 अरबपति होटल उत्तराधिकारियों में दूसरे सबसे धनी हैं। संपत्ति 6.2 अरब डॉलर है। 1999 से हयात के अध्यक्ष और 1999 से 2006 तक सीईओ रहे। एपस्टीन विवाद में अब तक ये छोड़ चुके पद एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद 10 देशों के 15 प्रोफेशनल्स, नेता और बैंकर्स इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें प्रमुख हैं… कौन था जेफ्री एपस्टीन? जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। एपस्टीन केस की पूरी कहानी क्या है इसकी शुरुआत 2005 में तब हुई जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स का दबाव डाला गया। जब उसने घर लौटकर यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है। धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। पाम बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू हुई। मामले की जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। एपस्टीन यहां हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता था। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता था। इसमें एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी। हालांकि शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा सुनाई गई, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था। मी टू मूवमेंट की लहर में डूबा एपस्टीन साल 2009 में जेल से आने के बाद एपस्टीन लो प्रोफाइल रहने लगा। ठीक 8 साल बाद अमेरिका में मी टू मूवमेंट शुरू हुआ। साल 2017 में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ कई रिपोर्ट्स छापीं। इसमें बताया गया कि वाइंस्टीन ने दशकों तक अभिनेत्रियों, मॉडल्स और कर्मचारियों का यौन शोषण किया। इस घटना ने पूरी दुनिया में सनसनी पैदा कर दी। 80 से ज्यादा महिलाओं ने वाइंस्टीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर मी टू (मेरे साथ भी शोषण हुआ) के आरोप लगाए। इसमें एंजेलीना जोली, सलमा हायेक, उमा थरमन और एश्ले जुड जैसे बड़े नाम थे। इसके बाद लाखों महिलाओं ने सोशल मीडिया पर '#MeToo' लिखकर अपने शोषण की कहानियां शेयर कीं। इसमें वर्जीनिया ग्रिफे नाम की युवती भी थी। उसने एप्सटीन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि उसके साथ 3 साल तक यौन शोषण हुआ था। इसके बाद करीब 80 महिलाओं ने उसके खिलाफ शिकायत की। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… अपनी नर्सरी में धतूरे का पौधा उगाता था जेफ्री एपस्टीन:नशे में इस्तेमाल होता है, भगवान शिव से जुड़ा है इसका फूल हाल ही में जारी हुए एपस्टीन फाइल्स के ईमेल्स में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की जहरीले पौधों में दिलचस्पी को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। इन ईमेल्स में खास तौर पर ‘ट्रम्पेट प्लांट्स’ (धतुरा का पौधा) का जिक्र है। ईमेल्स में ऐसे लेख फॉरवर्ड किए गए थे, जिनमें कोलंबिया में इसके इस्तेमाल का जिक्र था। बताया गया कि इसके असर में व्यक्ति को कहीं भी ‘ले जाया’ जा सकता है, क्योंकि वह पूरी तरह आज्ञाकारी और भ्रमित हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

AI शेयरों में 20% की तेजी, किए बड़े ऐलान

AI Stocks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में बुधवार 18 फरवरी को भारी तेजी देखने को मिली। नेटवेब टेक्नोलॉजीज, E2E नेटवर्क्स और अनंत राज जैसी कंपनियों के शेयर 8% से लेकर 20% तक उछल गए। यह तेजी नई दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit के दौरान आई, जहां AI और तकनीकी विकास के लिए कई नई डील्स और प्रोजेक्ट्स के ऐलान हुए

Continue reading on the app

  Sports

Team India की 'Spin कमजोरी' पर Shivam Dube का बड़ा बयान, कहा- यह बस एक शॉट की बात है

आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल ग्रुप स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड्स पर अपनी टीम की जीत के बाद, भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा कि टीम में ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से निपटने में किसी भी समस्या के बारे में कोई चर्चा नहीं है। दुबे की विस्फोटक 31 गेंदों में खेली गई 66 रनों की पारी और उनके दो विकेटों ने उन्हें अहमदाबाद में नीदरलैंड्स पर 17 रनों की जीत में 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिलाया और यह प्रदर्शन दुबे के लिए संकट प्रबंधन का एक और उदाहरण था। जब वह 14वें ओवर में 110/4 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आए, तो उनकी टीम को तेजी से रन बनाने की जरूरत थी और उनकी इस पारी ने टीम को 190 रनों के प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup के बीच श्रीलंका को बड़ा झटका, Star Bowler Matheesha Pathirana टूर्नामेंट से बाहर


आर्यन दत्त (चार ओवर में 2/19) की ऑफ-स्पिन चुनौती का सामना करने के बारे में बात करते हुए, जो पिछले मैचों में इकॉनमी रेट के मामले में अब तक के सर्वश्रेष्ठ डच गेंदबाज रहे हैं, और अन्य ऑफ-स्पिनरों के बारे में बात करते हुए, दुबे ने मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बारे में कोई बात नहीं है क्योंकि कई बार बल्लेबाज कुछ गेंदों को हिट नहीं कर पाते हैं। यह सिर्फ उस एक शॉट की बात है और जब वह शॉट लग जाएगा, तो आने वाले मैचों में ऑफ-स्पिन के बारे में कोई बात नहीं होगी।

टूर्नामेंट में अब तक स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भारत का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा है। अमेरिका के खिलाफ स्पिन गेंदबाजों के सामने आठ ओवर में 42 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद, नामीबिया के खिलाफ आठ ओवर में 61 रन पर पांच विकेट गिर गए। इन मैचों में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ रन रेट क्रमशः 5.25 और 7.6 रहा। नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में ऑफ स्पिनर जेराल्ड इरास्मस (4/20) ने अपने चार ओवरों में शानदार गेंदबाजी की।
 

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur ने रचा इतिहास, World Cricket में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बनीं


पाकिस्तान के खिलाफ स्पिन गेंदबाजों के पूरे 18 ओवर फेंके गए और भारत इन ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर केवल 144 रन ही बना सका। यहां रन रेट थोड़ा बेहतर रहा, आठ रन प्रति ओवर। कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (दो ओवर में 1/10) ने अभिषेक शर्मा का अहम विकेट लिया, जबकि साइम अयूब (चार ओवर में 3/25) और उस्मान तारिक (1/24) ने भारत को अच्छी तरह से नियंत्रित किया। तारिक की विवादास्पद साइडआर्म गेंदबाजी के सामने, जिसमें एक्शन को रोक दिया जाता था, भारत चार ओवरों में सिर्फ दो चौके ही लगा सका। नीदरलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम ने स्पिन गेंदबाजी के सामने आठ ओवरों में 70 रन बनाए और दो विकेट भी गंवाए। उनका रन रेट 8.75 रहा, जो अब तक का उनका सबसे मजबूत प्रदर्शन है।
Thu, 19 Feb 2026 16:35:22 +0530

  Videos
See all

AI हमारे काम को और स्मार्ट बनाएगा - PM Modi #aajtak #shorts #viral #viralshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:04+00:00

UP News : Swami Avimukteshwaranand Saraswati का बयान, बढ़ा घमासान! | Hind News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:01+00:00

AAJTAK 2 LIVE | YOGI VS AVIMUKTESWARANAND | Brajesh Pathak के बटुक पूजा पर क्या बोले स्वामी ?| AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:45+00:00

AI Summit 2026: 'India में AI समिट होना गर्व की बात' #shorts #latestnews #news #pmmodi #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers