Responsive Scrollable Menu

Delhi NCR Weather Update: 1 बजते ही दिल्ली में मूसलाधार बारिश!Delhi Rain Update Today |Delhi Weather

Delhi NCR Weather Update: 1 बजते ही दिल्ली में मूसलाधार बारिश!Delhi Rain Update Today | Delhi Weather #delhinews #delhiweathertoday #latestnews #weatherupdate Delhi Weather News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह का नजारा कई लोगों के लिए हैरान करने वाला है. यहां पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान के बीच बुधवार सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. यहां कर्तव्य पथ समेत कई इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रिमझिम फुहारों से सड़कें गीली नजर आईं. इस दौरान तेज ठंडी हंवाओं ने एक बार फिर कंपकंपी बढ़ा दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, दिनभर हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. यह चेतावनी एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों पर भी लागू है. मौसम विभाग ने क्या बताया? IMD के बुलेटिन के मुताबिक, पूरे दिन आसमान सामान्य तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है. सुबह के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि दोपहर में एक और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. यह बारिश ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली ने इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया था. सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब सात डिग्री ज्यादा था. यह इस मौसम में पहली बार था जब तापमान 30 डिग्री के पार गया. मौसम के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में फरवरी में इतनी जल्दी तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा था. क्यों बदला मौसम का मिजाज़? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बारिश की वजह उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ है. इस वजह से आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा निकोबार, हरियाणा, राजस्थान में भी कहीं-कहीं बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. IMD ने आगे कहा कि 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है. क्या फिर आएगी ठंड? हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिस्टम कमजोर है और इससे तापमान में लंबे समय तक या बड़ी गिरावट आने की संभावना नहीं है. बुधवार की बारिश से भले ही अस्थायी राहत मिले, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम फिर से सामान्य से अधिक गर्म बना रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिन और रात का तापमान सामान्य से 1.6-3.0 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की उम्मीद है. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

2027 विधानसभा चुनाव से पहले UP में RSS एक्टिव, मोहन भागवत से मिले CM योगी

संघ प्रमुख मोहन भागवत जनवरी में 10 दिन के दौरे पर मथुरा गए थे. इसी महीने वह फिर उत्तर प्रदेश आए और अपने कार्यक्रम की शुरुआत गोरखपुर के तीन दिवसीय दौरे से की, जिसके बाद वह लखनऊ पहुंचे. आरएसएस इसे शताब्दी वर्ष के जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बता रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

महाकाल में अब भस्म आरती की तरह संध्या और शयन आरती की भी कर सकते हैं बुकिंग, शुरू हुई नई व्यवस्था

महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को अब एक नई सुविधा मिलने वाली है। जिस तरह से बस भारतीय दर्शन के लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है इस तरह से अब संध्या और शयन आरती की बुकिंग भी की जा सकेगी। यात्री बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन कर सकें इसीलिए यह … Thu, 19 Feb 2026 07:58:10 GMT

  Videos
See all

America Iran War Live Update: ईरान अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump |Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:41:47+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump | Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:38:48+00:00

Iran America War Update: ईरान के लड़ाकों की फौज देख थर-थर कांपे अमेरिकी! | Trump | Khamenei | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:45:09+00:00

Imran Khan Health Update: 8 बजते ही इमरान खान अस्पताल में भर्ती! | Gavaskar | Health | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:31:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers