Responsive Scrollable Menu

ट्रंप की 'हॉस्पिटल शिप' पर डेनमार्क का जवाब, 'ग्रीनलैंड को इसकी जरूरत नहीं'

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। डेनमार्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भेजी जा रही हॉस्पिटल शिप को अस्वीकार कर दिया है। देश की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और रक्षा मंत्री ट्रॉएल्स लुंड पॉल्सन ने ट्रंप का बिना नाम लिए दावा किया कि ग्रीनलैंड को हेल्थकेयर सर्विस की जरूरत नहीं है।

डेनमार्क ने कहा कि ग्रीनलैंड को दूसरे देशों से मेडिकल मदद की जरूरत नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह डेनमार्क के उस स्वायत्त इलाके में एक हॉस्पिटल शिप भेज रहे हैं जिसे वह हासिल करना चाहते हैं।

शनिवार को ट्रूथ पर ट्रंप ने शिप की बात की, जिस पर रविवार को देश के रक्षा मंत्री, ट्रॉएल्स लुंड पॉल्सन ने डेनिश ब्रॉडकास्टर डीआर को बताया, ग्रीनलैंड के लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्हें यह या तो ग्रीनलैंड में मिलता है, या अगर उन्हें खास इलाज की जरूरत होती है, तो यह डेनमार्क में मिलता है। इसलिए ऐसा नहीं है कि ग्रीनलैंड में किसी खास हेल्थकेयर पहल की जरूरत है।

डेनमार्क की तरह ग्रीनलैंड में भी हेल्थकेयर का एक्सेस फ्री है। इस बड़े आर्कटिक आइलैंड में पांच रीजनल हॉस्पिटल हैं, जिसमें नुउक हॉस्पिटल पूरे इलाके के मरीजों को सर्विस देता है।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने अपने हेल्थकेयर सिस्टम का बचाव करते हुए फेसबुक पर लिखा कि वह “ऐसे देश में रहकर खुश हैं जहां सभी के लिए हेल्थ तक फ्री और बराबर पहुंच है, जहां इंश्योरेंस और पैसा यह तय नहीं करता कि आपको सही इलाज मिलेगा या नहीं।”

उन्होंने कहा, “ग्रीनलैंड में भी ऐसा ही है,” और फिर एक शरमाते हुए, मुस्कुराते हुए इमोजी के साथ कहा, आप सभी को हैप्पी संडे।”

ग्रीनलैंड की सरकार ने फरवरी की शुरुआत में कोपेनहेगन के साथ एक समझौता किया था। इसके अनुसार डेनमार्क के अस्पतालों में ग्रीनलैंड के लोगों को अच्छा उपचार उपलब्ध हो सके।

ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, “हम ग्रीनलैंड में एक शानदार हॉस्पिटल बोट भेजने जा रहे हैं ताकि वहां बीमार और हेल्थकेयर से महरूम लोगों की देखभाल की जा सके।”

उन्होंने आगे कहा, “यह रास्ते में है!!!”

लुंड पॉल्सन ने डीआर को बताया कि उन्हें हॉस्पिटल शिप के बारे में पता नहीं था। उन्होंने कहा, “ट्रंप लगातार ग्रीनलैंड के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। तो यह बेशक इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में आए न्यू नॉर्मल का एक उदाहरण है।”

शनिवार को ही डेनमार्क के आर्कटिक कमांड ने बताया था कि उसने नुउक के तट से एक यूएस सबमरीन के क्रू मेंबर की मेडिकल इमरजेंसी में मदद की।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Maithili Thakur Viral Speech: मैथिली ने धृतराष्ट्र का नाम लेकर लालू पर बोला हमला ! #shorts #ytshorts

Maithili Thakur Viral Speech: मैथिली ने धृतराष्ट्र का नाम लेकर लालू पर बोला हमला ! #shorts #ytshorts #shorts #ytshorts #maithilithakur #laluyadav #nitishkumar #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat Join us for the latest updates on Times Now Navbharat Live TV. Stay informed and engaged with our in-depth reporting, exclusive interviews, and real-time updates. Don't miss out on the most crucial news stories from India and around the world. Subscribe to our channel and hit the notification bell to stay updated with all the breaking news, Hindi News, live hindi news, election news live, rajasthan news, mp news, up news, bihar news, pm modi news, hindi news live, live news in hindi, hindi latest news, livetv, live tv , times live, hindi news, Israel war live , News, Sports News, Entertainment News and live updates

Continue reading on the app

  Sports

बिहार सरकार ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, इनाम के रूप में दिया 50 लाख रुपये का चेक, पढ़ें पूरी खबर

पटना: बिहार के युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार ने उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना के एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर वैभव को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मूल रूप से समस्तीपुर जिले के … Sun, 22 Feb 2026 21:56:55 GMT

  Videos
See all

Maithili Thakur Speech: सदन में मैथिली ठाकुर का दमदार भाषण ! #shorts #ytshorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:32:56+00:00

AI Summit News: AI समिट में तोड़ी मर्यादा... PM मोदी ने धागा खोल दिया ? | Youth Congress Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:45:02+00:00

Maithili Thakur: 'तीन में से दो बच्चियां अनपढ़ रहा करती थी..' #shorts #maithilithakur #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:30:22+00:00

Breaking News : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सुरक्षा में सेंध ! Top News | US News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-22T16:39:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers