Responsive Scrollable Menu

गांव की छोरी का शानदार डांस, झोपड़ी के बाहर दिखाए मूव्स, जीत लिया लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर एक गांव की छोरी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर @anjali_chauhan.777 नाम से बने अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया गया. लड़की ने घाघरा चोली में डांस कर सबका दिल जीत लिया. सांवरे-सलोने तेरी झील सी आंखें गाने पर लड़की के डांस की खूब चर्चा हो रही है. लोगों ने कमेंट में लिखा कि लहंगे में भी शानदार डांस किया जा सकता है, ये बात कई डांसर्स को समझनी होगी. अश्लीलता की जगह टैलेंट भी वीडियो को वायरल कर सकता है.

Continue reading on the app

Best Scooter: भारत में बिक रहे 5 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

Best Scooter: पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर अब डेली कम्यूट के लिए सबसे किफायती विकल्प बनते जा रहे हैं। अगर आप ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक बजट-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो बाजार में कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे अफोर्डेबल मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं, जो शानदार रेंज, फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के साथ आते हैं।

1. Hero MotoCorp VIDA VX2 Go – ₹74,000

यह सबसे सस्ता और हल्का विकल्प है, जिसमें 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है। यह स्कूटर करीब 92 किमी की IDC रेंज देता है और लगभग 3.5 घंटे में चार्ज हो जाता है। इसमें स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी, LED लाइट्स और अच्छा स्टोरेज मिलता है। BaaS विकल्प से इसकी कीमत और कम हो सकती है।

2. Bajaj Auto Chetak C2501 – ₹87,100

क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न परफॉर्मेंस देने वाला यह स्कूटर 2.5 kWh बैटरी के साथ 113 किमी तक की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी/घंटा है और 0-80% चार्जिंग लगभग 2.25 घंटे में हो जाती है। मजबूत मेटल बॉडी और लो मेंटेनेंस इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।

3. TVS Motor Company iQube (Base) – ₹94,434

डेली कम्यूटर्स के बीच यह काफी लोकप्रिय है। इसमें 2.2 kWh बैटरी और 94 किमी की रेंज मिलती है। फास्ट चार्जिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी, नेविगेशन और रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

4. Ather Energy Rizta S – ₹1,04,999

फैमिली यूज के लिए यह एक बेहतरीन स्कूटर है। इसमें 123-159 किमी तक की रेंज, बड़ा सीट, 34 लीटर से ज्यादा स्टोरेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। 8 साल की बैटरी वारंटी भी इसकी खासियत है।

5. Ampere Nexus – ₹1,19,900

यह स्कूटर 3 kWh LFP बैटरी के साथ 100-105 किमी की रेंज देता है। 93 किमी/घंटा की टॉप स्पीड, USB पोर्ट, LED लाइट्स और IP67 रेटेड बैटरी इसे पावरफुल बनाते हैं।

अगर बजट कम है तो VIDA VX2 Go और iQube बेहतर विकल्प हैं। वहीं ज्यादा रेंज, स्पीड और स्मार्ट फीचर्स के लिए Rizta S और Nexus अच्छे चुनाव साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर, ये सभी स्कूटर डेली रनिंग के लिए किफायती और इको-फ्रेंडली विकल्प हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

'सब परफेक्ट नहीं', जीत का चौका लगाकर भी टेंशन में कप्तान सूर्या, बोले- बैठकर बात करेंगे

Suryakumar Yadav Statement: टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि टीम इंडिया को सुपर-8 राउंड के लिए कुछ कमियों को दूर करना होगा. उन्होंने कहा कि हर जीत में सीख मिलती है और टीम ने इस मैच से भी कुछ चीजें सीखी हैं. भारत अपने सुपर-8 अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा. Wed, 18 Feb 2026 23:40:51 +0530

  Videos
See all

No breakthrough after "difficult" Russia and Ukraine peace talks. #Russia #Ukraine #Geneva #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:00:44+00:00

गर्लफेंड को मार कर आरोपी का वीडियो वायरल | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:00:09+00:00

15वें दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:15:01+00:00

What would Robert Jenrick really do if he was the Chancellor? | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T20:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers