जब आर्मी के कैंप में पहुंचे कश्मीर के बच्चे... जो कहा, सुनकर खुश हो जाएंगे आप
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जब सेना के कैंप में स्थानीय बच्चों का जमावड़ा लगा, तो नजारा देखने लायक था. मौका था युवाओं को सेना में अफसर बनाने के लिए प्रेरित करने वाले एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का. एनडीए (NDA) और सीडीएस (CDS) जैसे करियर विकल्पों की बारीकियां समझते हुए बच्चों की आंखों में देश सेवा का नया सपना दिखाई दिया. अफसरों के अनुभव और उनके अनुशासन को करीब से देख बच्चों ने कहा कि वर्दी का सम्मान ही अब उनका लक्ष्य है. नफरत और भ्रम को पीछे छोड़, इन नौजवानों ने सेना के प्रति जो आभार जताया, वह घाटी में बदलती नई तस्वीर की गवाही दे रहा है.
वो पिता जैसे, कभी नहीं डांटते: पीयूष गोयल ने खोले PM के वर्किंग रूम के राज
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली की जमकर तारीफ की है. गोयल ने कहा कि पीएम मोदी एक पिता की तरह हैं, जो कभी किसी को डांटते नहीं और न ही अपनी आवाज ऊंची करते हैं. वह एक बेहतरीन श्रोता हैं जिनकी एकाग्रता शत-प्रतिशत रहती है. गोयल के मुताबिक, पीएम अपनी टीम को मेंटर करते हैं, 'लेटरल थिंकिंग' को बढ़ावा देते हैं और हर मुश्किल परिस्थिति में मार्गदर्शन करते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















