न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट-वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कप्तानी में दिखा बड़ा बदलाव, देखें पूरा स्क्वॉड
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है जो 17 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरे पर भारतीय टीम मेजबान कीवी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद पांच मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम के टी20 स्क्वॉड की घोषणा पहले ही कर दी थी, वहीं अब टेस्ट और वनडे स्क्वॉड का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
बता दें कि टीम सिलेक्टर्स ने इस बार कुछ खास एवं अनोखा प्रयोग किया है। टीम कप्तानी की जिम्मेदारी अलग-अलग खिलाड़ियों को सौंपी है। बीसीसीआई के अनुसार, पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल ही संभालेंगे लेकिन आखिरी दो वनडे मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालते हुए दिखाई देंगे। वहीं, विकेटकीपर- बल्लेबाज इशान किशन को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वनडे और टेस्ट में शमी-भुवी को नहीं मिला मौका
घोषित की गई टीमों में सबसे चौंकाने वाला फैसला अनुभवी तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को बाहर रखना रहा है। दोनों में से किसी भी दिग्गज गेंदबाज को वनडे या टेस्ट में से किसी भी फॉर्मेट में जगह नहीं दी गई है। हालांकि भुवनेश्वर कुमार को टी20 सीरीज में शामिल किया गया है। वही, वनडे स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। वहीं, टेस्ट सीरीज की बात करें तो इसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी और केएल राहुल उप-कप्तान के रूप में उनके साथ होंगे।
पहले तीन वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम
श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
???? News ????
#TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced ????
Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches.
More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N
#NZvIND https://t.co/3ckm7ixgEN
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
???? Announcement ????
#TeamIndia’s T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced ????
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side ????
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO
#NZvIND https://t.co/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
IND vs WI: आखिरी T20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी, अर्शदीप सिंह चोटिल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवा यानि आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों दो-दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है। अंतिम मुकाबला ‘करो या मरो’ का होने वाला है। यानि जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह सीरीज में विजयी होगी। मैच से पहले भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है।
बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। करीब 4 साल बाद उनका चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिये हुआ था, लेकिन इससे पहले ही उनकी भारतीय में एंट्री हो गई है। अर्शदीप के चोटिल होने के बाद भुवी को टीम में शामिल किया गया है।
अर्शदीप सिंह के कंधे में चोट, भुवी की टीम इंडिया में वापसी
ज्ञात हो कि अर्शदीप सिंह को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते वक्त कंधे पर चोट लग गई थी। उनके चोट को ध्यान में रखते हुए भुवी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि अर्शदीप को टीम से अभी बाहर नहीं किया गया है, आखिरी टी20 मैच में उनके खेलने या न खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले उनकी फिटनेस और रिकवरी को देखकर लिया जाएगा। भुवी की वापसी की जानकारी बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से दे दी है।
मजबूत होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण
अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के टीम में शामिल होने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। भुवी अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में उनका अनुभव निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकता है।
न्यूजीलैंड सीरीज के लिये भी भुवी का चयन
बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होना है। इस टी20 सीरीज के लिये भी भुवनेश्वर कुमार का चयन किया गया है। भुवनेश्वर ने पिछला इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था। वहीं, आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस साल आरसीबी को आईपीएल का खिताब जिताने में भी उनका बड़ा हाथ रहा। उनके इसी शानदार खेल को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने का यह शानदार मौका दिया है।
भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।
???? News ????
Arshdeep Singh sustains blow to bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added to #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I.
More Details ▶️ https://t.co/i18NeqDLrU
#INDvWI | @mflone_
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









