Responsive Scrollable Menu

IND vs WI: आखिरी T20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी, अर्शदीप सिंह चोटिल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवा यानि आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों दो-दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है। अंतिम मुकाबला ‘करो या मरो’ का होने वाला है। यानि जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वह सीरीज में विजयी होगी। मैच से पहले भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है।

बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है। करीब 4 साल बाद उनका चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिये हुआ था, लेकिन इससे पहले ही उनकी भारतीय में एंट्री हो गई है। अर्शदीप के चोटिल होने के बाद भुवी को टीम में शामिल किया गया है।

अर्शदीप सिंह के कंधे में चोट, भुवी की टीम इंडिया में वापसी

ज्ञात हो कि अर्शदीप सिंह को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करते वक्त कंधे पर चोट लग गई थी। उनके चोट को ध्यान में रखते हुए भुवी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि अर्शदीप को टीम से अभी बाहर नहीं किया गया है, आखिरी टी20 मैच में उनके खेलने या न खेलने को लेकर अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले उनकी फिटनेस और रिकवरी को देखकर लिया जाएगा। भुवी की वापसी की जानकारी बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से दे दी है।

मजबूत होगा टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के टीम में शामिल होने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। भुवी अपनी स्विंग गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, ऐसे में उनका अनुभव निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकता है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिये भी भुवी का चयन

बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होना है। इस टी20 सीरीज के लिये भी भुवनेश्वर कुमार का चयन किया गया है। भुवनेश्वर ने पिछला इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था। वहीं, आईपीएल 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। इस साल आरसीबी को आईपीएल का खिताब जिताने में भी उनका बड़ा हाथ रहा। उनके इसी शानदार खेल को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करने का यह शानदार मौका दिया है।

भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

Continue reading on the app

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में किया दावा, 'नेताओं को पिलाई चाय, प्रदर्शनकारियों को दिया ताज़ा खाना'

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं करने को लेकर दाखिल हुई अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कई सवालों के जवाब दिए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव बाहर? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित XI

India Likely XI 1st T20 vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर उतरेगी. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे. लगभग चार साल बाद टी20 जर्सी में वापसी कर रहे भुवनेश्वर से टीम को काफी उम्मीदें हैं. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. Wed, 21 Oct 2026 16:34:21 +0530

  Videos
See all

Mohan Bhagwat ने नेपाल के हालात और हिमालयी क्षेत्र के विकास पर क्या कहा? RSS #shorts #ytshorts BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T11:41:25+00:00

Rashtravad: CJP पर बीजेपी का बहुत बड़ा हमला! | #rashtravad #debate #cjpprotest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T11:39:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers