Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में जमीन का भी बनेगा आधार कार्ड, जानें क्यों पड़ी जरूरत

Delhi Bhu Adhaar: राजधानी दिल्ली में जमीन से जुड़े विवादों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा डिजिटल कदम उठाया है. अब शहर की हर भूमि को 14 अंकों का एक यूनिक नंबर दिया जाएगा, जिसे ‘भू-आधार’ नाम दिया गया है. इसका आधिकारिक नाम यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया है. उनके अनुसार, यह सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि भूमि प्रबंधन प्रणाली में व्यापक सुधार की शुरुआत है.

क्या बदलेगा इस नई व्यवस्था से?

भू-आधार लागू होने के बाद प्रत्येक भूमि पार्सल की एक अलग और सत्यापित डिजिटल पहचान होगी. इससे किसी भी जमीन के स्वामित्व, सीमांकन और रिकॉर्ड की जानकारी को ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकेगा.

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से जमीन के रिकॉर्ड आधुनिक और सुरक्षित बनेंगे. संपत्ति खरीदने-बेचने के दौरान लोगों को स्पष्ट और प्रमाणित रेफरेंस मिलेगा, जिससे फर्जी रजिस्ट्रेशन या दोहरी बिक्री जैसी समस्याओं पर अंकुश लगेगा.

डिजिटल इंडिया से जुड़ी पहल

सीएम ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ विजन को मजबूत करेगी. यह परियोजना केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2016 में की गई थी.

हालांकि, दिल्ली में इसे अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया जा सका था। अब सरकार ने इसे मिशन मोड में लागू करने का निर्णय लिया है. इस कार्य की जिम्मेदारी दिल्ली के राजस्व विभाग की आईटी शाखा को सौंपी गई है और तकनीकी सहयोग के लिए भारतीय सर्वेक्षण विभाग की मदद ली जाएगी.

चरणबद्ध तरीके से होगा क्रियान्वयन

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भू-आधार योजना को एक तय मानक प्रक्रिया (SOP) और चरणबद्ध समयसीमा के अनुसार लागू किया जाएगा. पहले चरण में भूमि का डिजिटल सर्वे और रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा, उसके बाद प्रत्येक पार्सल को 14 अंकों का विशिष्ट नंबर जारी होगा. इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य रिकॉर्ड की सटीकता बढ़ाना और भविष्य में होने वाले कानूनी विवादों को न्यूनतम करना है.

क्यों जरूरी था यह कदम?

दिल्ली में जमीन से जुड़े सीमा विवाद और फर्जी लेनदेन लंबे समय से बड़ी समस्या रहे हैं. कई मामलों में एक ही जमीन के कई रजिस्ट्रेशन हो जाने से लोग वर्षों तक अदालतों में उलझे रहते हैं.

भू-आधार प्रणाली से जमीन की पहचान स्पष्ट और डिजिटल रूप से सुरक्षित होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा. सरकार को उम्मीद है कि यह कदम राजधानी में भूमि प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और भरोसेमंद बनाएगा.

Continue reading on the app

IND vs NED: 0,0,0...अभिषेक शर्मा को क्या हुआ? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगाई जीरो की हैट्रिक, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs NED: भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं. अभिषेक इस टूर्नामेंट में अब तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में खाता भी नहीं खोल पाए हैं. यानी तीनों मैच में अभिषेक शर्मा लगातार जीरो पर आउट हुए हैं. पिछली 7 पारियों में अभिषेक 5 बार डक का शिकार बने हैं. इसी के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

अभिषेक शर्मा लगातार 3 बार जीरो पर हुए आउट

भारत और नीदरलैंड्स के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरें. पहले ओवर में अभिषेक शर्मा ने 3 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता भी नहीं खोल पाए और जीरो पर आउट हो गए. उन्हें आर्यन दत्त ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक एडिशन में लगातार 3 बार जीरो पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में 3 बार जीरो पर आउट होने के मामले में अभिषेक शर्मा ने पूर्व तेज गेंदबाज अशीष नेहरा की बराबरी कर ली है.

Continue reading on the app

  Sports

'सैमसन के भी ज्यादा रन हैं', लगातार तीन 0 के बाद फैंस के निशाने पर अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में बिना खाता खोला आउट हुए तो सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें फैंस की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. कुछ फैंस ने तो यह कहते हुए संजू सैमसन को सुपर-8 में टीम में लाने की मांग कर दी कि उनके अभिषेक शर्मा से ज्यादा रन हैं. अभिषेक शर्मा इस टूर्नामेंट में तीन बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं और अभी तक रनों का खाता नहीं खोल पाए हैं. Wed, 18 Feb 2026 22:45:29 +0530

  Videos
See all

चांदी क्रैश.. गोल्ड गिर गया.. वजह क्या?|| Gold Rate | News Ki Pathshala #shorts #goldpriceprediction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T17:09:53+00:00

कितना गिर गया सोना-चांदी का भाव|| Gold Rate | News Ki Pathshala #shorts #goldpriceprediction #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T17:08:29+00:00

कांग्रेस ने उठाए AI Summit पर सवाल!|| Galgotias University | News Ki Pathshala #shorts #aisummit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T17:07:19+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha: 'जिन्ना के पैंतरे' में 'राष्ट्रगर्व' कैसे भूल गए? Muhammad Ali Jinnah #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T17:10:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers