Responsive Scrollable Menu

पार्टी लवर्स के लिए आया नया ट्रैक 'Zulmi', सरगुन कौर के किलर डांस मूम्स ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, आपने सुना?

'पहला प्यार दूसरी बार' प्रोजेक्ट का नया पार्टी ट्रैक 'ज़ुलमी' रिलीज हो चुका है, जिसमें सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर अपनी जबरदस्त ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और किलर डांस मूव्स से इंटरनेट का पारा बढ़ाते नजर आ रहे हैं. इस गाने की हाई-एनर्जी बीट्स और धमाकेदार म्यूजिक ने पार्टी लवर्स के बीच हलचल मचा दी है, जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. सरगुन कौर का स्टाइलिश अंदाज और तुषार के साथ उनका तालमेल इस गाने को इस साल की पार्टी प्लेलिस्ट का सबसे बेहतरीन हिस्सा बना रहा है.

Continue reading on the app

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 20 अक्टूबर से लागू:देश में अब न्यूजीलैंड के कीवीफ्रूट-कपड़े जैसे सामान सस्ते मिलेंगे, सभी भारतीय सामानों को ड्यूटी-फ्री एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 20 अक्टूबर को रात 12:01 बजे से लागू होगा। इसके तहत न्यूजीलैंड में सभी भारतीय सामानों को 100% ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी। इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड अगले 15 सालों में भारत में 20 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.90 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। यूनियन मिनिस्टर पीयूष गोयल ने इस ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा करते हुए बताया कि इसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार को मौजूदा 2.4 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर साल 2030 तक करीब 7 बिलियन न्यूजीलैंड डॉलर यानी लगभग ₹38,000 करोड़ तक पहुंचाना है। भारतीय एक्सपोर्टर्स को 100% ड्यूटी-फ्री एक्सेस न्यूजीलैंड भारत के 100% टैरिफ लाइन्स यानी सभी प्रोडक्ट कैटेगरी पर जीरो इम्पोर्ट ड्यूटी की सुविधा दे रहा है। यह भारत के इतिहास में ऐसा पहला FTA है, जिसमें लागू होने के पहले ही दिन से सभी प्रोडक्ट्स पर पूरी तरह से ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिला है। इस कदम से भारतीय एक्सपोर्टर्स को होने वाला वह नुकसान खत्म हो जाएगा, जो उन्हें एफटीए से पहले लगने वाले 10% तक के टैरिफ की वजह से उठाना पड़ता था। FTA का सीधा फायदा इन प्रमुख सेक्टर्स को मिलेगा डेयरी जैसे सेक्टर्स FTA में शामिल नहीं भारत ने घरेलू हितों को ध्यान में रखते हुए अपने संवेदनशील प्रोडक्ट्स को FTA में शामिल नहीं किया है। सर्विस सेक्टर, विजा नियमों और खेती में फायदा न्यूजीलैंड ने भारतीय सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए अपने 118 सर्विस सेक्टर्स/सब-सेक्टर्स खोल दिए हैं। इनमें आईटी, प्रोफेशनल सर्विसेज, टेलीकम्युनिकेशन, कंस्ट्रक्शन, एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज और टूरिज्म शामिल हैं। कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए एग्रीकल्चर प्रोडक्टिविटी पार्टनरशिप की गई है। इसके तहत कीवी, सेब और शहद के लिए डेडिकेटेड एक्शन प्लान बनाकर भारत में उत्पादकता और क्वालिटी सुधारी जाएगी। FTA से न्यूजीलैंड को क्या-क्या फायदा भारत अपनी 70% टैरिफ लाइन्स पर रियायत दे रहा है, जो दोनों देशों के मौजूदा ट्रेड वैल्यू का लगभग 95% कवर करता है। बाकी 29.97% टैरिफ लाइन्स को एक्सक्लूजन लिस्ट में रखा गया है। सेब, कीवी, मानुका हनी और एल्ब्यूमिन के लिए भारत ने ड्यूटी-बेस्ड कोटा (TRQ), मिनिमम इम्पोर्ट प्राइस (MIP) और सेफगार्ड मेजर्स तय किए हैं। इससे घरेलू किसानों के हितों की रक्षा के साथ-साथ फेज वाइज इंपोर्ट सुनिश्चित होगा। आसान नियमों से कम होगी लागत

Continue reading on the app

  Sports

भारत को पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड:आयुष वर्मा ने शॉटपुट F53 में सोना जीता, आज तीन मेडल आए

भारत ने नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। आयुष वर्मा ने बुधवार को पुरुष शॉटपुट F53 इवेंट में सोना जीता। वे 8.16 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। यह इन खेलों में आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में छठे नंबर पर आ गया। उसके 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज हो गए हैं। आयुष 5वें प्रयास में बेस्ट थ्रो किया फाइनल इवेंट में आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में अपना बेस्ट थ्रो किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्या है F53 कैटेगरी? F53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां काफी प्रभावित होती हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है। इस कैटेगरी के खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। वे अपनी छाती, ऊपरी पीठ और कंधों से जड़त्व पैदा करते हैं। आर्चरी में सिल्वर, शूटिंग में ब्रॉन्ज आया भारतीय जोड़ी गोल्ड मेडल मैच में चाइनीज जोड़ी के खिलाफ 141–150 से हार गई। -------------------------------------------------- पैरा एशियन के दूसरे दिन के खेलों की यह खबर भी पढ़िए… भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते, डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीता भारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। इनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल 35 हो गए। भारत के खाते में अब 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर Wed, 21 Oct 2026 02:16:06

  Videos
See all

Houthi Attack Saudi Arabia | हूतियों ने सऊदी को हिला दिया! सऊदी अरब पर बड़ा खतरा? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T02:15:13+00:00

Breaking News:टाइगर फायरिंग केस में विस्फोटक खुलासा!,तीनों आरोपियों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T02:09:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers