Tiger Shroff फायरिंग मामले पर Manoj Tiwari और Ravi Kishan ने जताई चिंता, सख्त कार्रवाई की उम्मीद
अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी और रवि किशन ने मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी की घटना पर सोमवार को चिंता जताई। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों सांसदों ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार है।
बिहार के रहने वाले और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी ने पटना में संवाददाताओं से कहा, “टाइगर श्रॉफ पर हमला गंभीर चिंता का विषय है। हमें उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तिवारी ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इस हमले में कथित संलिप्तता को लेकर अटकलों के संबंध में एक पुलिस अधिकारी द्वारा उनके लिए ‘साहब’ संबोधन का इस्तेमाल किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “यह उचित नहीं है।
गंभीर अपराध में संलिप्तता के संदेह वाले किसी व्यक्ति के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। अपराधियों के साथ वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं।” इससे पहले, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद रवि किशन से पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद इस घटना के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, “यह बेहद परेशान करने वाली घटना है।
मैं टाइगर श्रॉफ के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वह बहुत अच्छे इंसान हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उम्मीद है कि महाराष्ट्र पुलिस जल्द उनका पता लगा लेगी।”
"फ्रांस जल रहा है," हिंसक प्रदर्शनों पर ट्रंप सख्त, बोले- तुरंत बंद करो बॉर्डर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में जारी हिंसा पर चिंता जताते हुए प्रवासियों को निशाना बनाया. उन्होंने मैक्रों सरकार से तुरंत बॉर्डर बंद करने को कहा. जानें पूरा मामला.
The post "फ्रांस जल रहा है," हिंसक प्रदर्शनों पर ट्रंप सख्त, बोले- तुरंत बंद करो बॉर्डर appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
