Responsive Scrollable Menu

एलएंडटी टेक्नोलॉजी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 66.78 प्रतिशत बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये पर

एलएंडटी टेक्नोलॉजी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 66.78 प्रतिशत बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये पर

Continue reading on the app

‘कच्चा बादाम’ से नहीं थी Anjali Arora को परेशानी, फिर क्यों बीच में छोड़ दिया था कानपुर का इवेंट?

‘लॉकअप’ फेम अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। उन्हें ‘कच्चा बादाम’ गाने पर किए गए डांस से भी काफी पहचान मिली थी। कुछ दिनों पहले अंजलि कानपुर में हुए एक कार्यक्रम को लेकर चर्चा में आ गई थीं। वह कार्यक्रम में पहुंची थीं, लेकिन कुछ ही मिनट बाद वहां से चली गईं।

अंजलि ने कार्यक्रम के आयोजकों पर नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही डीजे द्वारा ‘कच्चा बादाम’ गाना बजाए जाने पर भी उनके गुस्सा होने के वीडियो सामने आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद दावा किया गया कि अंजलि इस गाने से नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।

इसके बाद कार्यक्रम की आयोजक टीम ने भी एक वीडियो जारी किया था। टीम ने दावा किया था कि अंजलि के कार्यक्रम बीच में छोड़ने की वजह से उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।

अंजलि अरोड़ा ने वीडियो जारी कर बताई अपनी बात

अब अंजलि अरोड़ा ने इस पूरे मामले पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। उन्होंने साफ किया कि उनका कानपुर के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। अंजलि ने यह भी कहा कि उन्हें ‘कच्चा बादाम’ गाने से कोई परेशानी नहीं है, क्योंकि इसी गाने से उन्हें पहचान मिली और लोगों का प्यार मिला।

अंजलि ने कहा, "मैं कई दिनों से इस मामले पर अपनी बात रखना चाहती थी। लेकिन मेरे लगातार कार्यक्रम चल रहे थे और सभी कार्यक्रम अच्छे गए। लेकिन मेरा पक्ष जानना भी आपका अधिकार है। जो लोग भी मुझसे वहां मिलने आए थे, आप लोगों का प्यार कॉन्ट्रैक्ट और पैसे से बहुत बड़ा है। लेकिन मेरी भी गरिमा है और आत्मसम्मान है। मेरी सुरक्षा उतनी ही जरूरी है, जितनी किसी दूसरी लड़की की है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं कानपुर में अपने फैंस से मिलने गई थी, विवाद का हिस्सा बनने नहीं। जब मैं कानपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो जो गाड़ी मेरे लिए भेजी गई, उसमें पहले से ही तीन आदमी बैठे थे। जब मैं होटल पहुंची तो लॉबी में पहले ही लोग मौजूद थे।"

इसे भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: जाँच में सामने आये नये सबूतों ने उड़ाए सबके होश, Salman Khan के घर की सुरक्षा भी बढ़ी

कमरे तक आए कई लोग, बार-बार बजती रही बेल

अंजलि ने दावा किया कि करीब 25-30 लोग उन्हें उनके कमरे तक छोड़ने आए थे। उन्होंने बताया कि खाना मंगाने के दौरान भी कुछ लोग उनके कमरे में आ गए। अंजलि ने कहा, "जब मैंने खाना ऑर्डर किया तो वेटर के साथ 3 लोग जबरन मेरे कमरे में घुस आए। हर 10 मिनट में मेरे कमरे की बेल बज रही थी। मैंने शो में कहा था कि अगर कानपुर में ऐसा ही बर्ताव होगा तो कोई कलाकार यहां नहीं आएगा।"

उन्होंने आगे सफाई देते हुए कहा, "आज मैं इस बात को बिल्कुल साफ करना चाहती हूं। मैंने ये बात कानपुर की जनता के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए बोली थी जो मेरे साथ आपत्तिजनक बर्ताव कर रहे थे।"

मैंने कानपुर का विरोध नहीं, अपने अपमान का विरोध किया

अंजलि ने कहा कि उन्होंने कानपुर या वहां के लोगों का विरोध नहीं किया था, बल्कि अपने साथ हुए व्यवहार पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा, "अगर मेरी किसी भी बात से कानपुर के लोगों को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से अफसोस करती हूं। मैं भी किसी की बेटी हूं, मेरा परिवार है और मुझे भी डर लगता है। मैं वहां स्टेज पर परफॉर्म करने गई थी, लेकिन वहां मेरे साथ जो कुछ भी हुआ। किसी भी कार्यक्रम में कलाकारों की सुरक्षा और दर्शकों की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है।"

इसे भी पढ़ें: Tiger Shroff की फिल्मों की पूरी लिस्ट: रिलीज़ डेट, कास्ट और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लेटेस्ट अपडेट

‘कच्चा बादाम’ गाने से क्यों होगी परेशानी?

‘कच्चा बादाम’ गाने को लेकर अंजलि ने कहा कि यह गाना उनकी पहचान का हिस्सा है और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, "वो गाना मेरी पहचान से जुड़ा है और इसी के जरिए लोगों ने मुझे प्यार दिया है। मैं उस प्यार का अपमान क्यों करूंगी?"

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं अराफात मिन्हास? पाकिस्तान के लिए बल्ले-गेंद से मचाया कोहराम, शाहिद अफरीदी के क्लब में हुआ शामिल

त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 87 रन से हरा दिया. पाकिस्तान की इस जीत में अराफात मिन्हास की हीरो रहे. अराफात ने सबसे पहले बल्लेबाजी में अपनी टीम के लिए कमाल किया. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड से हारा हुआ मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया. आइए जानते हैं कौन हैं अराफात मिन्हास. Wed, 21 Oct 2026 05:16:02 +0530

  Videos
See all

Weather Update : बारिश को लेकर IMD का अलर्ट!, इन राज्यों में रहें सतर्क? | IMD Weather Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T23:30:28+00:00

Houthi Saudi Arabia War Update: Yeman का बदला, 24 घंटे ताबड़तोड़ हमले, सऊदी तबाह| Middle East | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T23:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers