Responsive Scrollable Menu

Gardening Tips: गर्मी की शुरुआत से पहले गार्डन में कर लें 5 ज़रूरी बदलाव, पूरे सीजन हरी-भरी रहेगी बगिया!

Gardening Tips: फरवरी-मार्च आते ही मौसम का मिज़ाज बदलने लगता है और गर्मी की आहट साफ सुनाई देने लगती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन पूरे सीजन हरा-भरा और खिलता हुआ दिखे, तो अभी से तैयारी शुरू करना बेहद जरूरी है। अक्सर लोग तेज धूप पड़ने के बाद पौधों की देखभाल के बारे में सोचते हैं, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।

गार्डनिंग एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मी शुरू होने से पहले कुछ जरूरी बदलाव कर लिए जाएं, तो पौधों को हीट स्ट्रेस, सूखी मिट्टी और कीटों से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं वे 5 अहम बदलाव, जो आपकी बगिया को पूरे सीजन ताजगी से भर देंगे।

गार्डनिंग से जुड़ी 5 बातें रखें ध्यान

मिट्टी की गुड़ाई और पोषण बढ़ाएं
सर्दियों के बाद मिट्टी सख्त हो जाती है। गर्मी से पहले मिट्टी की हल्की गुड़ाई कर लें, ताकि उसमें हवा का संचार बेहतर हो सके। साथ ही गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट या ऑर्गेनिक खाद मिलाएं। इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और उनकी जड़ें मजबूत होंगी।

मल्चिंग जरूर करें
गर्मी में मिट्टी की नमी जल्दी खत्म हो जाती है। इसे बचाने के लिए पौधों के आसपास सूखी पत्तियां, भूसा या नारियल की भूसी बिछा दें। इसे मल्चिंग कहते हैं। इससे पानी की बचत होगी और मिट्टी ठंडी बनी रहेगी। साथ ही खरपतवार भी कम उगेंगे।

Henna on Hairs: बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानते हैं? स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे अप्लाई करें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला
Isabgol Benefits: पेट की समस्याओं में रामबाण है ईसबगोल! इन तरीकों से करें सेवन, मिलेंगे बड़े फायदे

सही समय पर सिंचाई की योजना बनाएं
गर्मी में दोपहर के समय पानी देना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि तेज धूप में पानी जल्दी वाष्पित हो जाता है। सुबह जल्दी या शाम को पानी देना बेहतर रहता है। अगर संभव हो तो ड्रिप इरिगेशन सिस्टम अपनाएं, जिससे पानी सीधे जड़ों तक पहुंचे।

छायादार व्यवस्था करें
कुछ पौधे तेज धूप सहन नहीं कर पाते। ऐसे में ग्रीन नेट या अस्थायी शेड लगाना फायदेमंद रहता है। खासकर नर्सरी के नए पौधों और गमलों में लगे संवेदनशील पौधों को अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत होती है।

कीट और रोग नियंत्रण की तैयारी
गर्मी में कीटों का हमला बढ़ जाता है। नीम का तेल या ऑर्गेनिक स्प्रे का इस्तेमाल कर पौधों को पहले से सुरक्षित करें। नियमित रूप से पत्तियों की जांच करें, ताकि बीमारी की शुरुआत में ही उसे रोका जा सके।

अतिरिक्त सुझाव

  • सूखे और पीले पत्तों की समय-समय पर छंटाई करें।
  • गर्मी में उपयुक्त पौधों जैसे तुलसी, गुड़हल और मनी प्लांट लगाएं।
  • गमलों की ड्रेनेज व्यवस्था ठीक रखें, ताकि पानी जमा न हो।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

Delhi Police का बड़ा Action: फैमिली ट्रैवल की आड़ में Heroin तस्करी, 7.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिल्ली-NCR में भोपुरा बॉर्डर के पास एक इंटरस्टेट हेरोइन कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस कार्टेल से 7.5 करोड़ रुपये की 1.504 kg हेरोइन ज़ब्त की गई है। साथ ही, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों में एक पति-पत्नी भी शामिल हैं। ये लोग फैमिली ट्रैवल की आड़ में टैक्सी में ड्रग्स ले जा रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, पति-पत्नी और ड्रग्स लेने वाले समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कपल ने फैमिली ट्रैवल की आड़ में टैक्सी में हेरोइन ले जाई और आम लोगों में घुल-मिलकर रिस्क से बच गए। इससे वे बड़ी मात्रा में ड्रग्स को राज्य के बॉर्डर पर ले जाते समय शक से बच गए।

इसे भी पढ़ें: क्या DCW बंद हो गया है? High Court का Delhi Govt से कड़ा सवाल, खाली पदों पर मांगा जवाब

1.504 kg हेरोइन की ज़ब्ती, जिसकी कीमत 7.5 करोड़ रुपये है, इस इलाके में ड्रग तस्करी को रोकने में एक बड़ी कामयाबी है। यह ऑपरेशन दिल्ली-NCR इलाके में भोपुरा बॉर्डर के पास किया गया। अभी तस्करी के सोर्स का पता लगाने, कार्टेल के दूसरे सदस्यों की पहचान करने और सप्लाई चेन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मैप करने के लिए जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में PM Modi से मिले Google CEO सुंदर पिचाई, AI Summit पर हुई बड़ी चर्चा

हाल ही में, दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने दो अफ़गान नागरिकों, अब्दुल खालिक नूरज़ई और गुलाम हज़रत मिर्ज़ाले को 7.6 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के लिए 10 साल जेल की सज़ा सुनाई, जो ड्रग की कमर्शियल क्वांटिटी है।
स्पेशल जज (NDPS) मनु गोयल खरब की अध्यक्षता वाली कोर्ट ने हर दोषी पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Continue reading on the app

  Sports

CUET PG 2026 स्कोर से मिलेगा MBA प्रोग्राम में दाखिला, ये हैं टॉप-10 कॉलेज, देखें लिस्ट 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट 2026-पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2026) एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कई केंद्रीय, प्राइवेट और स्टेट यूनिवर्सिटी ने एमबीए के लिए सीयूईटी पीजी स्कोर स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए XAT, CAT, CMAT इत्यादि परीक्षाओं में शामिल होंने की जरूरत भी नहीं … Wed, 18 Feb 2026 21:57:16 GMT

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: Yadav Ji Ki Love Story पर FIR दर्ज | Pragati Tiwari | Pune Kidnapping #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:34:32+00:00

फिर फेर दिया पानी | Mayawati | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:30:25+00:00

IND Vs PAK | Mohsin Naqvi: आरजू ने खोल दिए PCB के सारे राज, फिर जो डिबेट में हुआ ! | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:30:26+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump | Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:36:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers