Responsive Scrollable Menu

भारत के साथ Trade Deal को अंतिम रूप देने के करीब है US, Marco Rubio ने दिए संकेत

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 19 अक्टूबर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को कहा कि अमेरिका, भारत के साथ एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के ‘बेहद करीब’ है। इसके साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि रूसी तेल खरीदने पर शुल्क से छूट इस फैसले से जुड़ी हुई है। उज्बेकिस्तान के समरकंद में रूबियो ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस समय भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

हम ऐसा करने के बेहद करीब हैं। लिहाजा, जब राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा छूट और इस तरह के मामलों पर कोई निर्णय लेते हैं, तो यह उन बातों में से एक है जिसे हम ध्यान में रखते हैं।’’ रूबियो जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं, जहां वह ऊर्जा, व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों और द्विपक्षीय सहयोग के अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए मुंबई में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। रूबियो भारत के रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखने के कारणों को स्वीकार करते नजर आए।

अमेरिका ने सितंबर में ‘रूस एवं ईरान प्रतिबंध अधिनियम’ पारित किया था, जिसके बाद यह विषय उनके और जयशंकर के बीच बातचीत के केंद्र में रहा है। रूबियो ने कहा, ‘‘आप किसी एक मुख्य मुद्दे के कारण दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को भी पटरी से नहीं उतार सकते। इसलिए इन सभी चीजों के बीच संतुलन साधना एक जटिल काम है।’’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक देश के सामने जटिल कारकों का एक दायरा होता है जिसे उन्हें ध्यान में रखना पड़ता है, जैसे कि भौगोलिक स्थिति।

कुछ देशों के लिए वैकल्पिक स्रोतों से ऊर्जा प्राप्त करना बहुत कठिन होता है। रूबियो ने कहा, ‘‘यह कोई बहाना नहीं है, लेकिन जब आप विदेश नीति बनाते हैं तो इन सभी पहलुओं में संतुलन बनाना पड़ता है। बेशक, अमेरिका की विदेश नीति रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के घटनाक्रमों को ध्यान में रखती है, लेकिन यह केवल इसी से संचालित नहीं होती।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसमें कई अन्य कारकों को भी शामिल करना होता है, जिनमें अन्य देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध और वे अपनी ऊर्जा आपूर्ति के मामले में वास्तविक रूप से क्या कर सकते हैं, यह देखना भी शामिल है।’’ माना जा रहा है कि जयशंकर ने रूबियो को स्पष्ट किया है कि भारत की तेल रिफाइनरियां मुख्य रूप से मध्यम सोर (सल्फ्यूरिक) कच्चे तेल का शोधन कर सकती हैं, जिसकी आपूर्ति पश्चिम एशियाई देशों और रूस द्वारा की जाती है।

उन्होंने रूबियो को यह भी बताया कि वेनेजुएला भारी श्रेणी के कच्चे तेल की आपूर्ति करता है और अमेरिका के पास हल्की श्रेणी का कच्चा तेल है, जिसका भारत की रिफाइनरी में उपयोग करने से पहले मिश्रण करना आवश्यक होगा। ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों से कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के बीच भारत अर्थव्यवस्था की गति बनाए रखने के लिए रूसी तेल पर निर्भर है।

Continue reading on the app

DIY Diwali Toran: बेकार चूड़ियों से बनाएं डिजाइनर तोरण, दिवाली पर आपके घर की सजावट देख देखते रह जाएंगे मेहमान

Old Bangles Decoration Ideas: पुरानी चूड़ियां फेंकने के बजाय इस दिवाली उनसे बनाएं खूबसूरत तोरण और लटकन। जानें रंगीन धागों, मोतियों, गोटा-पट्टी, फूलों और मिरर वर्क से कम बजट में आकर्षक दिवाली डेकोर बनाने के आसान DIY आइडियाज, जो घर को देंगे शानदार पारंपरिक लुक।

Continue reading on the app

  Sports

निषाद कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में जीते दो गोल्ड मेडल, बनाया खास रिकॉर्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 में निषाद कुमार ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 2 गोल्ड मेडल जीतकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे एक ही एशियन पैरा गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय प्लेयर बन गए हैं।  Tue, 20 Oct 2026 19:03:38 +0530

  Videos
See all

Akshara Singh's video goes viral: 'Don't be stubborn… don't act foolishly' | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:44:00+00:00

PM Modi performs 'Ravan Dahan' on Vijayadashami; video goes viral!#viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers