भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 283 अंकों की उछाल; निफ्टी 25,800 के पार
मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 283.29 अंकों यानी 0.34 प्रतिशत की उछाल के साथ 83,734.25 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी 93.95 (0.37 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 25,819.35 पर बंद हुआ।
घरेलू बाजार मामूली तेजी के साथ सपाट खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में नीचे गिर गया था, जिससे उसकी दो दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। हालांकि बाद में बाजार ने करवट लेते हुए तेजी दिखाई और दिन के कारोबार का अंत सकारात्मक किया।
इस दौरान निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी50 के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते हुए नजर आए।
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.33 प्रतिशत की तेजी आई, तो निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.2 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1.23 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स पैक में, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एलएंडटी के शेयरों में 2.90 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। जबकि टेक महिंद्रा, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल रहे।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
लखनऊ को मिल सकती है एक और फ्लाईओवर की सौगात, LDA ने शुरू की तैयारी
UP News: योगी सरकार राज्य की राजधानी लखनऊ को एक और फ्लाईओवर की सौगात दे सकती है. माना जा रहा है कि इस नए फ्लाईओवर के निर्माण को जल्द हरी झंडी मिल सकती है. जिसके लिए बस कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. क्योंकि 10 मार्च को लखनऊ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक होनी है. जिसमें प्राधिकरण स्तर पर एजेंडा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बता दें कि इस बार बैठक में समता मूलक चौक पर फ्लाई ओवर निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
बोर्ड की बैठक में उठाई थी जाम की समस्या
बता दें कि दिसंबर में हुई बोर्ड की बैठक में एलडीए सदस्य पुष्कर शुक्ला ने गोमती नगर स्थित समता मूलक चौक पर लगने वाले भीषण जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया था. उन्होंने कहा था कि यह चौराहा तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र के बीच स्थित है. इसी के चलते इस इलाके में हर दिन हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं. सुबह और शाम के समय यहां के हालात और खराब हो जाते हैं और लंबा जाम लग जाता है. वहीं बोर्ड की बैठक में कार्यवृत्त में इस समस्या को विधिवत उठाया गया था. ऐसा माना जा रहा है कि आगामी बैठक में समता मूलक चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से रखा जाएगा.
फ्लाईओवर से मिलेगी जाम की समस्या से निजात
सूत्रों की मानें तो इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी. बोर्ड के सदस्य पुष्कर शुक्ला के मुताबिक, आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में आबादी और व्यावसायिक गतिविधियां और तेज होंगी. जिससे यातायात का दबाव भी बढ़ेगा. ऐसे में फ्लाईओवर के निर्माण के बाद ही इस इलाके में लगने वाले जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी. इससे स्थानीय लोगों के साथ इस रास्ते से गुजरने वाले हर वाहन चालक को राहत मिलेगी.
21-22 फरवरी को होगी सदन की बैठक
बता दें कि नगर निगम की कार्यकारिणी और सदन की अहम बैठकों का आयोजन 21 और 22 फरवरी को होगा. 21 फरवरी को नगर निगम सदन जबकि 22 फरवरी को कार्यकारिणी की बैठक होगी. इन बैठकों में चालू वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट और आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के मूल बजट पर मुहर लग जाएगी. बता दें कि नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, 21 फरवरी को होने वाली बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के 2266.24 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट को मंजूरी के लिए रखा जाएगा. कार्यकारिणी पहले ही इसे स्वीकृति दे चुकी है. लेकिन अब अंतिम अनुमोदन के लिए इसे सदन के पटल पर रखा जाएगा. सदन की मंजूरी मिलने के बाद संशोधित प्रावधानों के अनुसार विभिन्न मदों में पैसा खर्च किया जाएगा. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 2278.34 करोड़ रुपये का मूल बजट भी तैयार किया गया है.
ये भी पढ़ें: यूपी सरकार का कर्मचारियों को होली का तोहफा, जानें किन्हें मिलेगा बोनस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















