Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: मैं बच्चे की तरह रोया-गिड़गिड़या लेकिन पैसे …राजपाल यादव को कर्ज देने वाले कारोबारी ने सुनाई आपबीती
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 17 फरवरी को अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा किया। यह मामला 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस से जुड़ा है। इस मामले में मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और कारोबारी माधव गोपाल अग्रवाल ने एक इंटव्यू में पहली बार विस्तार से बताया कि यह कर्ज विवाद कैसे शुरू हुआ और उन्हें कितना नुकसान उठाना पड़ा।
कारोबारी की व्यथा
न्यूज पिंच को माधव ने बताया कि उन्होंने कई बार मुंबई में राजपाल के घर जाकर पैसे वापस मांगने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “मैंने दो‑तीन बार उनसे बच्चे की तरह रोकर कहा कि मुझे मेरा पैसा वापस चाहिए क्योंकि मैंने भी बैंक से पैसा उधार लिया है और ब्याज चुका रहा हूं।”
राजपाल को लोन नहीं देना चाहते थे माधव
कारोबारी माधव गोपाल अग्रवाल ने बताया कि राजपाल यादव उनके पास ₹5 करोड़ उधार लेने आए थे। राजपाल ने बताया कि उनकी फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और तुरंत पैसा न मिलने पर सारी मेहनत बेकार हो जाएगी। राजपाल की पत्नी के लगातार मैसेज आने के कारण उन्होंने पैसा देने का निर्णय लिया।
माधव ने कहा कि शुरू‑शुरू में उन्होंने हिचकिचाहट दिखाई क्योंकि वे फाइनेंस और बड़े कारोबार से जुड़े नहीं हैं। फिर भी लोन के बदले घोषणापत्र, पर्सनल गारंटी और पोस्ट‑डेटेड चेक भी लिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह निवेश नहीं था, बल्कि एक लोन (उधार) था।
फिल्म फ्लॉप होने से डूबे पैसे
राजपाल ने कोर्ट में पेश होते हुए कहा कि वे पैसा तभी चुका पाएंगे जब फिल्म थिएटर में रिलीज हो जाएगी। इसी आशा के साथ कारोबारियों ने फिल्म पर रोक नहीं लगवाई। माधव को लगा कि फिल्म के माध्यम से पैसा वापस मिलेगा। फिल्म साल 2012 में सिनेमाघरों में रिलीज तो हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई।
कैसे बढ़ा विवाद?
2013 में राजपाल ने हाई कोर्ट से कहा कि मामला ₹10.40 करोड़ में सुलझा लिया जाए। अदालत ने दोनों पक्षों से सहमति पूछी और कारोबारियों ने मान लिया। राजपाल ने 7 चेक अदालत में दिए, लेकिन ये सभी बाउंस हो गए। जिससे मामला और गंभीर हो गया।
फिलहाल हाई कोर्ट ने राजपाल को 1.5 करोड़ रूपये माधव अग्रवाल के पास जमा करने की शर्त पर 18 मार्च तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है।
सलीम खान को हुआ था माइनर ब्रेन हैम्रेज: डॉक्टर बोले- 'उनकी हालत स्थिर, कल तक वेंटिलेटर से हटाए जाएंगे'
Salim Khan Health update: मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज स्क्रीन राइटर सलीम खान (Salim Khan) के स्वास्थ्य को लेकर फैन्स में चिंता बनी हुई थी। 90 वर्षीय सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब उनके डॉक्टर ने साफ किया है कि वेंटिलेटर केवल एहतियात के तौर पर इस्तेमाल किया गया और उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टर ने उनकी सेहत पर बड़ी जानकारी दी है।
डॉक्टर ने दी जानकारी
डॉक्टर ने बुधवार दोपहर मीडिया से बातचीत में बताया कि मंगलवार सुबह सलिम को उनके फैमिली फिजिशियन के जरिए अस्पताल लाया गया। शुरुआत में उन्हें कैजुअल्टी वार्ड में एडमिट किया गया, जहां दवाइयां दी गईं और डॉक्टरों ने महसूस किया कि उन्हें ICU में भर्ती करने की जरूरत है। इसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया।
सलिम खान को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी, जिसके लिए उन्हें ट्रीटमेंट दिया गया। डॉक्टर ने स्पष्ट किया कि वेंटिलेटर का इस्तेमाल केवल सुरक्षा के लिहाज से किया गया था ताकि जांच के दौरान उनकी स्थिति बिगड़े नहीं।
DSA प्रक्रिया सफल रही
डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार को जांच के दौरान पता चला कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैम्रेज (brain haemorrhage) हुआ था। इसे ध्यान में रखते हुए बुधवार को न्यूरोसर्जन ने डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की। डॉक्टर ने कहा, "सलीम खान पूरी तरह से फिटर और सचेत थे। थोड़ी बहुत ब्रेन हैमरेज हुई थी, जिसे हम ने मैनेज कर लिया। किसी सर्जरी की जरूरत नहीं है।"
डॉक्टर ने यह भी कहा कि अगर उनकी स्थिति में सुधार जारी रहता है, तो उन्हें कल वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। उन्होंने उम्र को एक अहम फैक्टर बताया लेकिन कहा कि सलीम खान की हालत फिलहाल स्थिर और संतोषजनक है।
फैंस को राहत
सलीम खान के स्वास्थ्य अपडेट ने उनके चाहने वालों को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं। सलिम-जावेद की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में कई कालजयी फिल्में दी हैं, और सलिम खान का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






















