Video: मधुमक्खी के इस प्रोडक्ट की कीमत है ₹10 लाख! एक बार खा लिया तो बढ़ जाएगी उम्र
Honey Farming Business: अक्सर मधुमक्खी पालन का मतलब सिर्फ शहद समझा जाता है. लेकिन गंधार के प्रगतिशील किसान शंकर सिंह ने एक ऐसा खुलासा किया है जो किसानों की तकदीर बदल सकता है. मधुमक्खियों से प्राप्त होने वाली 'रॉयल जेली' की कीमत बाजार में 10 लाख रुपये प्रति किलो तक है. जबकि मधुमक्खी के विष की कीमत तो 89 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. रॉयल जेली की शक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे खाने वाली रानी मक्खी 3 से 5 साल तक जीवित रहती है. जबकि साधारण श्रमिक मक्खी मात्र 45-60 दिन ही जी पाती है. इसे उम्र बढ़ाने वाला आहार और नपुंसकता दूर करने वाली औषधि माना जाता है. एक बॉक्स से मात्र 2 से 4 ग्राम रॉयल जेली ही निकलती है. इसे निकालकर तुरंत माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पर रखना अनिवार्य है, वरना एक मिनट में यह पानी बनकर बेकार हो जाती है. यह पीले रंग का दही जैसा गाढ़ा पदार्थ होता है, जिसे विशेष 'रानी सेल' से निकाला जाता है. विदेशी बाजारों में शहद के बजाय इन सह-उत्पादों पर अधिक ध्यान दिया जाता है, जिसे अपनाकर भारतीय किसान भी मालामाल हो सकते हैं.
क्या असम चुनाव में काम करेगा प्रियंका गांधी का 'नया सिस्टम'? जानें क्या है कांग्रेस का सीक्रेट पायलट प्रोजेक्ट
असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने उम्मीदवारों के चयन की नई प्रक्रिया शुरू की है. इसके तहत स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य दिल्ली के बजाय असम के जिलों में जाकर जमीनी फीडबैक ले रहे हैं. सोशल इंजीनियरिंग के आधार पर जिलों का बंटवारा किया गया है ताकि स्थानीय और जातीय समीकरणों को साधा जा सके. यह कांग्रेस का एक 'पायलट प्रोजेक्ट' है जिसे भविष्य के चुनावों के लिए मॉडल माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















