Responsive Scrollable Menu

'ECI को SIR से हुई गड़बड़ी को ठीक करना चाहिए', जयराम रमेश ने दिल्ली में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का लगाया आरोप

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के दौरान, 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट' (ASDD) श्रेणियों में मतदाओं के नाम गलत तरह से हटाए गए हैं. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि दिल्ली के दो मतदान केंद्रों पर करीब 100 मतदाताओं के नाम गलत से ASDD श्रेणियों में डालकर हटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस "गड़बड़ी को ठीक करना" चुनाव आयोग का काम है. 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "विनाशकारी SIR प्रक्रिया के तहत हटाए गए नामों में अधिकतर ASDD श्रेणी के हैं. यह अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट बताए गए हैं. भाजपा और उसके अनौपचारिक प्रवक्ता इसका उपयोग SIR का बचाव करने के लिए कर रहे हैं. इसे 'मतदाता सूची की सफाई' बता रहे हैं."

सार्वजनिक ऑडिट से जानकारी सामने आई

दिल्ली में नागरिक समाज संगठनों की ओर से किए एक सार्वजनिक ऑडिट से जानकारी सामने आई है कि ‘ASDD’ के नाम पर बड़े पैमाने पर लोगों के नाम गलत तरह से हटा दिए गए हैं. उन्हें सिर्फ 2 पोलिंग बूथों पर ही कम   से कम 100 ऐसे मतदाता मिले है. इनके नाम ‘ASDD’ के तहत गलत तरीके से हटाए गए थे. इनमें से अधिकत को ‘शिफ्टेड’ (स्थान बदलने वाले) या ‘एब्सेंट’ (अनुपस्थित) के वर्ग में रखा गया. पूरे देश में सिर्फ इन 2 श्रेणियों के तहत नौ करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. 

नाम गलत तरह से हटाए गए थे

उन्होंने सवाल किया, ‘इनमें से कितने असली मतदाता हैं, जिन्हें उनके वोट देने के अधिकार से वंचित किया किया गया है?’ उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों से ‘डोर-टू-डोर’ (घर-घर जाकर) सत्यापन की सच्चाई को सामने लाने की कोशिश होगी. इससे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) के लिए करना जरूरी था. रमेश ने उन मतदाताओं के नाम ​दोबारा से जोड़ने की मांग की है. उनका आरोप है कि उनके नाम गलत तरह से हटाए गए थे. 

कैंपों के बारे में जानकारी नहीं है

उन्होंने कहा, “रिपोर्टों से ‘विशेष कैंपों’ और ‘डोर-टू-डोर’ सत्यापन की सच्चाई का पता चलता है. इसका वादा भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपने विभिन्न ‘डैमेज-कंट्रोल’ (नुकसान की भरपाई वाले) प्रेस नोटों में भी किया था. जिन मतदाताओं के नाम गलत तरह से हटाए गए, उनमें से कई लोगों को इन कैंपों के बारे में जानकारी नहीं है. उनके बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) ने उनसे किसी तरह का संपर्क भी नहीं किया है.” उन्होंने ‘X’ (ट्विटर)    पर की गई पोस्ट में लिखा था, “अपनी विनाशकारी SIR (प्रक्रिया) से पैदा इस गड़बड़ी को नागरिक समाज को नहीं, बल्कि खुद ECI को सही करना होगा. SIR प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए.”

Continue reading on the app

जींस टॉप पहन थिरकी लड़की, दिखाई अदा, देखते रह गए लोग, जमकर वायरल हो रहा वीडियो..

Viral Video:जींस-टॉप पहनकर डांस करती लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.लड़की के शानदार डांस मूव्स, खूबसूरत अदाओं और कॉन्फिडेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में उसका अंदाज देखकर यूजर्स तारीफ कर रहे हैं. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @gayatrii_28 नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

  Sports

Video: मोहम्मद शमी ने खुद बताया क्यों नहीं हो रहा उनका भारतीय टीम में सेलेक्शन

मोहम्मद शमी ने कहा कि वे भविष्य की चिंता किए बिना वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। टीम में चयन या अनुबंध न होने पर भी वे डोमेस्टिक क्रिकेट का आनंद लेते हैं और टीम के प्रति अपनी वफादारी को महत्वपूर्ण मानते हैं। उम्मीद और लक्ष्य हमेशा बने रहने चाहिए. Tue, 20 Oct 2026 17:52:57 +0530

  Videos
See all

दुल्हन लेने हेलीकॉप्टर से पहुंचे दो दूल्हे! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:15:41+00:00

Marco Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत में स्वागत | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T13:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers