Explainer: न्यूजीलैंड का अपने ही घर में क्यों हुआ बुरा हाल? इस वजह से पिछली 5 सीरीज में रहा भारत का दबदबा
India vs New Zealand T20I : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 फॉर्मेट की दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है. वहीं न्यूजीलैंड भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे स्थान पर मौजूद हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कांटे की टक्कर देखने के लिए मिलती है. इन दोनों टीमों के पास टी20 क्रिकेट में कमाल के खिलाड़ी है. क्रिकेट के सबसे छोटे और फटाफट फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक तीन टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं. वहीं न्यूजीलैंड के पास में एक भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं है.
इसके बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है. ये टीम टी20 में अपने धमाकेदार खेल के जरिए विश्व क्रिकेट को डॉमिनेट करने के लिए जानी जाती है लेकिन इसके बावजूद इंडियन क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड की बत्ती गुल हो जाती है. भारतीय क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुरा हाल है. न्यूजीलैंड बाहर तो दूर अपने घर में भी भारत के सामने टिक नहीं पाया है.
इस बात का सबूत भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुईं पिछली पांच टी20 सीरीज दे रही हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई पिछली पांच टी20 सीरीज की बात करें, तो इंडियन क्रिकेट टीम ने सभी पांचों की पांचों सीरीज को अपने नाम किया है. भारत ने सभी 5 टी20 सीरीज न्यूजीलैंड से जीती हैं. वहीं न्यूजीलैंड पिछली पांच सीरीज में भारत के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का इतना बुरा हाल क्यों हुई है. टीम इंडिया किस वजह से न्यूजीलैंड पर टी20 में डॉमिनेट कर रही है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
???????????? ???????????????????? ???????????????????????????????????? ???????????????? ???????????????????? ???????????????????? ????????????????????????????????. ???????????? ???????????? ???????????????????????????????????? ????????????????????????. ⏳
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 17, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV… pic.twitter.com/R9HPq23A3N
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली पांच टी20 सीरीज का हाल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गईं, पिछली पांच टी20 सीरीज में भारत ने सभी पाचों सीरीज जीत है. वहीं न्यूजीलैंड को एक भी सीरीज में जीत नहीं मिली है. न्यूजीलैंड को भारत के साथ अपने घर पर खेली गई, दो टी20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 में खेली गई पांच मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 5-0 से जीती थी.
न्यूजीलैंड को भारत ने उन्हीं के घर में धूल चटाई थी. इसके बाद 2021 में 3 मैचों की टी20 सीरीज इंडिया ने 3-0 से जीती थी. इसके बाद 2022 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फिर से 1-0 से हराया. साल 2023 में भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इन दोनों के बीच अंतिम सीरीज 2025-2026 में खेली गई, जिसे भारत ने 5-0 से अपने नाम किया.
IND vs NZ: पिछली 5 T20I सीरीज के नतीजे
|
क्रम |
सीरीज |
भारत |
न्यूजीलैंड |
सीरीज का नतीजा |
|---|---|---|---|---|
|
1 |
2019/20 |
5 |
0 |
भारत 5-0 से जीता |
|
2 |
2021/22 |
3 |
0 |
भारत 3-0 से जीता |
|
3 |
2022/23 (पहली सीरीज) |
1 |
0 |
न्यूजीलैंड 1-0 से जीता |
|
4 |
2022/23 (दूसरी सीरीज) |
2 |
1 |
भारत 2-1 से जीता |
|
5 |
2025/26 |
4 |
1 |
भारत 4-1 से जीता |
THE FINAL FRONTIER IS CLOSING IN! ⏳????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 19, 2026
Just 3️⃣ days to go until India and New Zealand lock horns in a battle for supremacy! ⚔️
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, starting 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.… pic.twitter.com/ks9krhL1dl
न्यूजीलैंड का अपने ही घर में क्यों हुआ बुरा हाल?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम साल 2019 से लेकर 2026 तक भारतीय क्रिकेट टीम से एक टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है. न्यूजीलैंड जैसी मजबूत क्रिकेट टीम का ऐसा हाल क्यों हुआ. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है कि, न्यूजीलैंड अपने घर और बाहर कहीं भी टीम इंडिया से एक भी टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है. इसकी अहम वजह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में लगातार होते बदलाव रहे हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हर एक साल के अंदर ओपनिंग पेयर बदल जाता है. डेवॉन कॉन्वे के बाद टिम सीफर्ड से लेकर फिन एलन और रचिंन रविंद्र तक टीम के टॉप ऑर्डर में लगातार बदलाव हुए हैं.
वहीं टीम के बॉलिंग अटैक में लगातार बदलाव होते रहे हैं. क्योंकि डेनियल विटोरी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज टीम का साथ छोड़कर संन्यास की राह पर चल पड़े. ऐसे में युवा और लगातार टीम में शामिल हो रहे नए-नए खिलाड़ी अपने घरेलू परिस्थितियों में भी टीम इंडिया का सामना नहीं कर पाए. न्यूजीलैंड की टीम में लगातार हुए बदलावों का असर टीम पर पड़ा और न्यूजीलैंड की टीम भारतीय क्रिकेट टीम जैसे मजबूत अपोजिशन का डटकर सामना नहीं कर पाई. न्यूजीलैंड की टीम का भारत के सामने दबाव में बिखर जाना भी उसके इस बुरे हाल का एक कारण माना जा सकता है.
???????????????? ????????????????-????????????????????????????????. ???????????? ???????????????????????????????????????? ???????????????? ????????????????-????????.????????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026
From powerplay destruction to finishing in style, New Zealand brings plenty of firepower to the table.
Can Team India keep them in check? ????
Watch the HERO VIDA India Tour of New… pic.twitter.com/QToUpTFtC2
इस वजह से पिछली 5 सीरीज में रहा भारत का दबदबा
न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली पांच सीरीज में भारत का दबदवा रहा है. भारत ने सभी पांच सीरीज जीती है. इसकी वजह भारतीय क्रिकेट की मजबूती है. टीम इंडिया के पास हमेशा मजबूत खिलाड़ियों का पूल रहा, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविंच्रदन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की टीम को अपने-अपने समय में धूल चटाई क्योंकि ये भारतीय क्रिकेट के मजूबत खिलाड़ी थी, जो घरेलू क्रिकेट में खुद को सोने की तरह तराशने के बाद टीम इंडिया में आए और न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी.
Big hits. Fierce battles. A rivalry ready to ignite! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 18, 2026
The Men in Blue are gearing up for one of their biggest challenges of the year. Are the Kiwis ready? ????????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, on 22nd Oct, 11:30 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network… pic.twitter.com/wsRohuoLoE
इसके बाद आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को मजबूत प्रदान की साल 2008 से आईपीएल शुरू हुआ. इसमें खेलने के चलते भारत को अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह जैसे तमाम खिलाड़ी मिले. जिन्होंने आईपीएल के अनुभव के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम को हमेशा पस्त करने का काम किया. आईपीएल से भारतीय खिलाड़ियों के टी20 फॉर्मेट के खिले में मजबूती आई है. इसका परिणाम भारत ने साल 2024 और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप लगातार दो बार जीतकर दिखाया है.
ये भी पढ़ें : IND vs NZ : भारत या न्यूजीलैंड कौन जीतेगा टी20 सीरीज? जानिए क्या कहते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
'ECI को SIR से हुई गड़बड़ी को ठीक करना चाहिए', जयराम रमेश ने दिल्ली में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का लगाया आरोप
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोमवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के दौरान, 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट' (ASDD) श्रेणियों में मतदाओं के नाम गलत तरह से हटाए गए हैं. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि दिल्ली के दो मतदान केंद्रों पर करीब 100 मतदाताओं के नाम गलत से ASDD श्रेणियों में डालकर हटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस "गड़बड़ी को ठीक करना" चुनाव आयोग का काम है. 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "विनाशकारी SIR प्रक्रिया के तहत हटाए गए नामों में अधिकतर ASDD श्रेणी के हैं. यह अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट बताए गए हैं. भाजपा और उसके अनौपचारिक प्रवक्ता इसका उपयोग SIR का बचाव करने के लिए कर रहे हैं. इसे 'मतदाता सूची की सफाई' बता रहे हैं."
सार्वजनिक ऑडिट से जानकारी सामने आई
दिल्ली में नागरिक समाज संगठनों की ओर से किए एक सार्वजनिक ऑडिट से जानकारी सामने आई है कि ‘ASDD’ के नाम पर बड़े पैमाने पर लोगों के नाम गलत तरह से हटा दिए गए हैं. उन्हें सिर्फ 2 पोलिंग बूथों पर ही कम से कम 100 ऐसे मतदाता मिले है. इनके नाम ‘ASDD’ के तहत गलत तरीके से हटाए गए थे. इनमें से अधिकत को ‘शिफ्टेड’ (स्थान बदलने वाले) या ‘एब्सेंट’ (अनुपस्थित) के वर्ग में रखा गया. पूरे देश में सिर्फ इन 2 श्रेणियों के तहत नौ करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.
नाम गलत तरह से हटाए गए थे
उन्होंने सवाल किया, ‘इनमें से कितने असली मतदाता हैं, जिन्हें उनके वोट देने के अधिकार से वंचित किया किया गया है?’ उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों से ‘डोर-टू-डोर’ (घर-घर जाकर) सत्यापन की सच्चाई को सामने लाने की कोशिश होगी. इससे बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) के लिए करना जरूरी था. रमेश ने उन मतदाताओं के नाम दोबारा से जोड़ने की मांग की है. उनका आरोप है कि उनके नाम गलत तरह से हटाए गए थे.
कैंपों के बारे में जानकारी नहीं है
उन्होंने कहा, “रिपोर्टों से ‘विशेष कैंपों’ और ‘डोर-टू-डोर’ सत्यापन की सच्चाई का पता चलता है. इसका वादा भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अपने विभिन्न ‘डैमेज-कंट्रोल’ (नुकसान की भरपाई वाले) प्रेस नोटों में भी किया था. जिन मतदाताओं के नाम गलत तरह से हटाए गए, उनमें से कई लोगों को इन कैंपों के बारे में जानकारी नहीं है. उनके बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) ने उनसे किसी तरह का संपर्क भी नहीं किया है.” उन्होंने ‘X’ (ट्विटर) पर की गई पोस्ट में लिखा था, “अपनी विनाशकारी SIR (प्रक्रिया) से पैदा इस गड़बड़ी को नागरिक समाज को नहीं, बल्कि खुद ECI को सही करना होगा. SIR प्रक्रिया को तुरंत रोका जाना चाहिए.”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






