Responsive Scrollable Menu

मणिपुर में दो लोगों की हत्या से तनाव, मुख्यमंत्री के बंगले के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

मणिपुर में कथित उग्रवादी हमले में दो लोगों की मौत के बाद इंफाल में तनाव बढ़ गया. नाराज लोग शव लेकर CM के आवास के बाहर पहुंच गए. प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े.

Continue reading on the app

Explainer: न्यूजीलैंड का अपने ही घर में क्यों हुआ बुरा हाल? इस वजह से पिछली 5 सीरीज में रहा भारत का दबदबा

India vs New Zealand T20I : भारतीय क्रिकेट टीम टी20 फॉर्मेट की दुनिया की दूसरे नंबर की टीम है. वहीं न्यूजीलैंड भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चौथे स्थान पर मौजूद हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच क्रिकेट के मैदान पर अक्सर कांटे की टक्कर देखने के लिए मिलती है. इन दोनों टीमों के पास टी20 क्रिकेट में कमाल के खिलाड़ी है. क्रिकेट के सबसे छोटे और फटाफट फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक तीन टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं. वहीं न्यूजीलैंड के पास में एक भी वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं है. 

इसके बावजूद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन अच्छा रहा है. ये टीम टी20 में अपने धमाकेदार खेल के जरिए विश्व क्रिकेट को डॉमिनेट करने के लिए जानी जाती है लेकिन इसके बावजूद इंडियन क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड की बत्ती गुल हो जाती है. भारतीय क्रिकेट टीम के सामने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुरा हाल है. न्यूजीलैंड बाहर तो दूर अपने घर में भी भारत के सामने टिक नहीं पाया है. 

इस बात का सबूत भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुईं पिछली पांच टी20 सीरीज दे रही हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई पिछली पांच टी20 सीरीज की बात करें, तो इंडियन क्रिकेट टीम ने सभी पांचों की पांचों सीरीज को अपने नाम किया है. भारत ने सभी 5 टी20 सीरीज न्यूजीलैंड से जीती हैं. वहीं न्यूजीलैंड पिछली पांच सीरीज में भारत के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का इतना बुरा हाल क्यों हुई है. टीम इंडिया किस वजह से न्यूजीलैंड पर टी20 में डॉमिनेट कर रही है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछली पांच टी20 सीरीज का हाल 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गईं, पिछली पांच टी20 सीरीज में भारत ने सभी पाचों सीरीज जीत है. वहीं न्यूजीलैंड को एक भी सीरीज में जीत नहीं मिली है. न्यूजीलैंड को भारत के साथ अपने घर पर खेली गई, दो टी20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2019 में खेली गई पांच मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 5-0 से जीती थी.

न्यूजीलैंड को भारत ने उन्हीं के घर में धूल चटाई थी. इसके बाद 2021 में 3 मैचों की टी20 सीरीज इंडिया ने 3-0 से जीती थी. इसके बाद 2022 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फिर से 1-0 से हराया. साल 2023 में भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इन दोनों के बीच अंतिम सीरीज 2025-2026 में खेली गई, जिसे भारत ने 5-0 से अपने नाम किया. 

IND vs NZ: पिछली 5 T20I सीरीज के नतीजे

क्रम

सीरीज

भारत

न्यूजीलैंड

सीरीज का नतीजा

1

2019/20

5

0

भारत 5-0 से जीता

2

2021/22

3

0

भारत 3-0 से जीता

3

2022/23 (पहली सीरीज)

1

0

न्यूजीलैंड 1-0 से जीता

4

2022/23 (दूसरी सीरीज)

2

1

भारत 2-1 से जीता

5

2025/26

4

1

भारत 4-1 से जीता

न्यूजीलैंड का अपने ही घर में क्यों हुआ बुरा हाल?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम साल 2019 से लेकर 2026 तक भारतीय क्रिकेट टीम से एक टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है. न्यूजीलैंड जैसी मजबूत क्रिकेट टीम का ऐसा हाल क्यों हुआ. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है कि, न्यूजीलैंड अपने घर और बाहर कहीं भी टीम इंडिया से एक भी टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है. इसकी अहम वजह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में लगातार होते बदलाव रहे हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हर एक साल के अंदर ओपनिंग पेयर बदल जाता है. डेवॉन कॉन्वे के बाद टिम सीफर्ड से लेकर फिन एलन और रचिंन रविंद्र तक टीम के टॉप ऑर्डर में लगातार बदलाव हुए हैं.

 वहीं टीम के बॉलिंग अटैक में लगातार बदलाव होते रहे हैं. क्योंकि डेनियल विटोरी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज टीम का साथ छोड़कर संन्यास की राह पर चल पड़े. ऐसे में युवा और लगातार टीम में शामिल हो रहे नए-नए खिलाड़ी अपने घरेलू परिस्थितियों में भी टीम इंडिया का सामना नहीं कर पाए. न्यूजीलैंड की टीम में लगातार हुए बदलावों का असर टीम पर पड़ा और न्यूजीलैंड की टीम भारतीय क्रिकेट टीम जैसे मजबूत अपोजिशन का डटकर सामना नहीं कर पाई. न्यूजीलैंड की टीम का भारत के सामने दबाव में बिखर जाना भी उसके इस बुरे हाल का एक कारण माना जा सकता है.

इस वजह से पिछली 5 सीरीज में रहा भारत का दबदबा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली पांच सीरीज में भारत का दबदवा रहा है. भारत ने सभी पांच सीरीज जीती है. इसकी वजह भारतीय क्रिकेट की मजबूती है. टीम इंडिया के पास हमेशा मजबूत खिलाड़ियों का पूल रहा, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, रविंच्रदन अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की टीम को अपने-अपने समय में धूल चटाई क्योंकि ये भारतीय क्रिकेट के मजूबत खिलाड़ी थी, जो घरेलू क्रिकेट में खुद को सोने की तरह तराशने के बाद टीम इंडिया में आए और न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी.

इसके बाद आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को मजबूत प्रदान की साल 2008 से आईपीएल शुरू हुआ. इसमें खेलने के चलते भारत को अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह जैसे तमाम खिलाड़ी मिले. जिन्होंने आईपीएल के अनुभव के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम को हमेशा पस्त करने का काम किया. आईपीएल से भारतीय खिलाड़ियों के टी20 फॉर्मेट के खिले में मजबूती आई है. इसका परिणाम भारत ने साल 2024 और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप लगातार दो बार जीतकर दिखाया है.

ये भी पढ़ें : IND vs NZ : भारत या न्यूजीलैंड कौन जीतेगा टी20 सीरीज? जानिए क्या कहते हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में प्रणव सूरमा और सिमरन ने काटा गदर, रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल

प्रणव सूरमा और सिमरन ने एशियन पैरा गेम्स में गदर काट दिया। सूरमा ने चक्काफेंक में एशियाई रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड मेडल जीता। वहीं, धाविका सिमरन ने भी नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया। Tue, 20 Oct 2026 16:48:05 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: संजय राउत के बयान पर मचा सियासी घमासान! | #sanjayraut #rahulgandhi #cji #shorts #debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:41:59+00:00

Marco Rubio News : जयशंकर से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो #marcorubio #sjaishankar #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers