गायक Amaal Mallik ने Tiger Shroff की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, प्रशासन से की अपील
संगीतकार एवं गायक अमाल मलिक ने टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की और मुंबई में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया। मलिक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘टाइगर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के साथ हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा इंसान जिसने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया उसे यह सब क्यों झेलना पड़ा।
उन्होंने अधिकारियों से अभिनेता की सुरक्षा करने की अपील भी की। गायक ने कहा, ‘‘टाइगर श्रॉफ, अपना ध्यान रखना भाई। तुम्हें पता है कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।
मुंबई में आखिर यह सब क्या हो रहा है? ’’ इसी के साथ उन्होंने पोस्ट में मुंबई पुलिस, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एरनाथ शिंदे को टैग करते हुए अभिनेता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की।
इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए जबकि उनका कार चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मामले में तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है।
देश षड्यंत्र से नहीं, संविधान और जनता की आवाज से चलता है: रोहन गुप्ता
देश षड्यंत्र से नहीं, संविधान और जनता की आवाज से चलता है: रोहन गुप्ता
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama









