Responsive Scrollable Menu

नेपाल में Surya Food के Priyagold बिस्कुट पर लगा प्रतिबंध, घटिया गुणवत्ता का आरोप

नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिस में भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट को घटिया गुणवत्ता वाला बताते हुए उसके आयात, बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने में पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले चोकर का उपयोग करने और अन्य गंभीर उल्लंघनों के मामले में सूर्या फूड एंड एग्रो के खिलाफ अभियोजन के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

एफएसएसएआई ने कहा कि सूर्या फूड एंड एग्रो के निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता में गंभीर खामियां पाई गईं। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने एफएसएसएआई की ओर से जारी नोटिस के आधार पर प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात एवं बिक्री पर रोक लगाई है। एफएसएसएआई ने सूर्या फूड एंड एग्रो का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है।

नोटिस में कहा गया कि विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण ने ऑनलाइन माध्यम से आपात बैठक की। इसमें मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रियागोल्ड बिस्कुट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने संबंधित सभी निकायों, कारोबारियों और उपभोक्ताओं से आगे से इन बिस्कुट का आयात नहीं करने और उनकी बिक्री तथा वितरण रोकने का आग्रह किया है।

Continue reading on the app

MS Dhoni Viral Video: साक्षी के साथ माही का मजेदार प्रैंक, आइसक्रीम खिलाने के बहाने कर दी शरारत

MS Dhoni Sakshi Dhoni Navratri Viral Video: अंबानी परिवार के नवरात्रि मेले में पहुंचे एमएस धोनी का साक्षी के साथ आइसक्रीम प्रैंक वीडियो वायरल हो रहा है। आखिर माही ने पत्नी के साथ ऐसी क्या शरारत की, जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुरा उठे? देखें वीडियो।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स 2026: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

भारत के पैरा एथलीटों ने सोमवार को यहां आईची-नागोया एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते। भारत ने एथलेटिक्स तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। Mon, 19 Oct 2026 19:39:49 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case: US में कौन चला रहा है लॉरेंस बिश्नोई गैंग? #tigershroff #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:04:55+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: BJP पर AAP प्रवक्ता का बड़ा हमला | Regime Change | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:06:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers