Responsive Scrollable Menu

Govinda wife: गोविंदा को एक शर्त पर माफ करेंगी सुनीता आहूजा, बोलीं- 'अगर वो सुधर जाएं तो...'

Govinda wife: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीत आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं- कभी अफेयर की खबरें तो कभी तलाक की चर्चाएं। अब सुनीता आहूजा ने अपने हालिया व्लॉग में पहली बार खुलकर अपने रिश्ते और गोविंदा संग अनबन को लेकर अपनी सोच साझा की है।

‘वो मेरा बचपन का प्यार है’

सुनीता ने अपने नए व्लॉग में कुछ पत्रकारों को आमंत्रित किया जिसमें सवाल-जवाब का सेशन रखा। जब उनसे पूछा गया कि क्या गोविंदा उन लोगों की लिस्ट में हैं जिन्हें वह माफ कर सकती हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “आप कभी नहीं जानते। वो मेरा बचपन का प्यार है। अगर वो सुधर जाएं और हमारे हिसाब से रहें, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। मुझे जो भी बातें खबरों में सुनने को मिल रही हैं, वो सब नहीं सुनना है।”

ये भी पढ़ें- Salman Khan की Ex सोमी अली को हुई चिंता: वेंटिलेटर पर सलीम खान के लिए दुआ में बोलीं- 'उन्होंने मुझे बेटी की तरह माना'

उन्होंने आगे कहा कि यह उम्र ऐसे तनाव झेलने की नहीं है। सुनीता ने बताया कि वह इस समय मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और ऐसे समय में हर महिला को अपने पति और बच्चों के साथ की जरूरत होती है। “हमारा मन बहुत बदलता रहता है। हमें प्यार और सहारे की जरूरत होती है, तनाव की नहीं।”

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन पर भावुक हुई कियारा आडवानी: इमोशनल नोट में लिखा - आपकी कहानियां हमेशा दिल में रहेगी

रिश्ते पर उठे सवाल

गोविंदा और सुनीता की शादी को तीन दशक से ज्यादा समय हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं- यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा। पिछले साल सुनीता ने एक इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि गोविंदा के अफेयर की खबरें उन्हें परेशान कर रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें यकीन है कि सामने वाली महिला का उद्देश्य प्यार नहीं, बल्कि पैसा है।

साल 2025 में दोनों के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ा था। हालांकि गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर में मीडिया से बातचीत के दौरान इस कपल ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया था।
 

Continue reading on the app

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के निधन पर भावुक हुई कियारा आडवानी: इमोशनल नोट में लिखा - आपकी कहानियां हमेशा दिल में रहेगी

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया है। पिता के निधन की खबर मिलते ही सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा तुरंत दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन परिवार के साथ वहीं रहेंगे। सिद्धार्थ अपने पिता के बेहद करीब थे और इस समय गहरे सदमे में हैं।

इस दुखद खबर की जानकारी खुद सिद्धार्थ ने मंगलवार शाम इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बचपन से लेकर अब तक की कई यादगार तस्वीरें शेयर कर पिता को श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवानी ने भी ससुर के दुखद निधन पर इमोशनल नोट शेयर किया हैं। 

आपका प्यार हमेशा सुकून देता रहा - कियारा

कियारा ने लिखा, “शुरू से ही आपने मुझे खुले दिल से अपनाया और हमेशा प्यार और समझदारी दिखाई। आपका प्यार और देखभाल हमें हमेशा सुकून देता रहा। आप हमेशा उदार और परिवार के लिए समर्पित रहे। हर समय मौजूद रहे, आपने हमेशा बिना किसी उम्मीद के प्यार दिया हैं।”

आपकी कहानियां हमेशा दिल में रहेगी - कियारा

कियारा ने आगे लिखा, “आपकी कहानियां, हंसी, शांत स्वभाव और कोमल दिल हमेशा मेरे साथ रहेगा। आपने जो प्यार, ईमानदारी और निस्वार्थ उदाहरण दिया, वह आपके बच्चों, पोतों और हम सभी के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा। शांति से आराम करें। आप हमेशा याद किए जाएंगे और हमेशा प्यार किए जाएंगे।”

‘आपकी ईमानदारी मेरी विरासत’ - सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि उनके पिता बहुत ही ईमानदार और संस्कारी इंसान थे। वे अनुशासित थे, लेकिन सख्त नहीं, मजबूत थे, लेकिन अहंकारी नहीं। कठिन समय में भी वो हमेशा सकारात्मक बने रहे।

सिद्धार्थ ने बताया कि मर्चेंट नेवी कैप्टन के रूप में समुद्र की कमान संभालने से लेकर बीमारी का सामना करने तक, उनके पिता कभी हार नहीं मानते थे। स्ट्रोक के बाद व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनका हौसला हमेशा मजबूत रहा।

नींद में हुआ निधन

सिद्धार्थ ने लिखा, “पापा, आप शांति से नींद में हमें छोड़कर चले गए। आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। मैं जो भी हूं, आपकी वजह से हूं।” रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन 14 फरवरी को दिल्ली में हुआ। अंतिम संस्कार परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: पाक ने मैच जीता फिर भी एक्सपर्ट्स शाहीन-बाबर को चाहते है टीम से बाहर

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ पाकिस्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली. विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 97 रन ही बना सकी.पाकिस्तान अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जाने वाली आठवीं और अंतिम टीम बन गई है. भारत और जिम्बाब्वे समेत अन्य 7 टीम पहले ही अगले चरण में प्रवेश कर चुकी थीं. पाकिस्तान की इस बड़ी जीत में साहिबजादा फरहान के 100 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पहले बल्लेबाजी करने आई पाक टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने 58 गेंद में 100 रन बनाए थे. कप्तान सलमान आगा ने 38 रन और अंतिम ओवरों में शादाब खान ने तूफानी बैटिंग करते हुए 36 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से एक चौका और 3 छक्के निकले. Wed, 18 Feb 2026 19:15:07 +0530

  Videos
See all

Shivraj Singh Chouhan vs Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर शिवराज सिंह चौहान का अब तक का सबसे बड़ा हमला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T13:45:10+00:00

Iran USA War Live Updates: अमेरिका-ईरान युद्ध पर होश उड़ाने वाली खबर | Khamenei | Trump | World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T13:26:49+00:00

Delhi NCR Weather Update: अचानक बदला मौसम का मिजाज | Heavy Rain | Weather News Update Today | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T13:30:16+00:00

मंत्री Dharmveer Prajapati ने होमगार्ड्स के योगदान पर कही बड़ी बात। Viksit Bharat | Viksit UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T13:18:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers