इस राज्य के कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी, नवंबर में खाते में बढ़कर आएगी राशि
दशहरे से पहले केरलम सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में 2% की बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद अब महंगाई भत्ता 35% से बढ़कर 37% हो गया है।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नई दरें अक्टूबर 2026 से प्रभावी होंगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा, जिसका भुगतान नवंबर में होगा।वहीं संशोधित महंगाई राहत नवंबर 2026 की पेंशन के साथ दी जाएगी। इसका लाभ सभी नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों, सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों के स्टाफ, पूर्णकालिक आकस्मिक कर्मचारियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को मिलेगा। इसके दायरे में राज्य सेवा के पेंशनभोगी, पारिवारिक पेंशनभोगी, अनुग्रह पेंशनभोगी भी आएंगे।
केरल के वित्त (पे रिसर्च यूनिट) विभाग ने यूजीसी/AICTE/और मेडिकल एजुकेशन स्कीम के तहत आने वाले शिक्षण कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में संशोधन के आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके तहत जो शिक्षण कर्मचारी 2016 के संशोधित UGC/AICTE/मेडिकल एजुकेशन वेतनमान में आ चुके हैं, उनका महंगाई भत्ता मौजूदा 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। इसके साथ ही संशोधित पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) भी 58% से बढ़कर 60% होगी।
इसके अलावा जो कर्मचारी अब भी छठे UGC/AICTE/मेडिकल एजुकेशन वेतनमान पर बने हुए हैं, उनके लिए महंगाई भत्ते की दर को 257% से बढ़ाकर 262% कर दिया गया है। ऐसे पेंशनभोगी जिनकी पेंशन संशोधित नहीं हुई थी, उन्हें भी अब 262% की दर से महंगाई राहत मिलेगी। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर 2026 के वेतन के साथ जुड़कर आना शुरू होगा, जिसका नकद भुगतान कर्मचारियों को नवंबर 2026 में किया जाएगा। पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई महंगाई राहत का लाभ नवंबर 2026 की पेंशन के साथ मिलेगा, जो नवंबर महीने में ही वितरित की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 01.01.2026 से प्रभावी होने वाले इस भत्ते के पिछले बकाये (एरियर) के भुगतान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश व आदेश बाद में अलग से जारी किए जाएंगे। यह बढ़ी हुई दरें अनुदान प्राप्त (ग्रंट-इन-एड) संस्थानों (जैसे RCC, MCC आदि) और विश्वविद्यालयों पर भी लागू होंगी, बशर्ते वहां सरकारी आदेश के तहत इन योजनाओं को लागू किया गया हो। हालांकि, संस्थानों को यह दर लागू करने से पहले अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, मैनेजिंग कमेटी या गवर्निंग बॉडी से मंजूरी लेनी होगी और यह फंड की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
Keralam Employees Pensioners DA/DR Hike Order
प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे:सिलेक्शन की 3 वजह; रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल
भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। वहीं, सिलेक्शन कमेटी में अजित अगरकर की जगह पर पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार हैं। प्रज्ञान ने इंटरनेशनल करियर में 140+ विकेट लिए पोवार ने दो टेस्ट और 31 वनडे खेले पोवार ने भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे खेले हैं। वह मुंबई के पूर्व भारतीय स्पिनर हैं। इसके अलावा, वह दो अलग-अलग कार्यकाल में भारतीय सीनियर विमेन टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दो बार महिला टीम के कोच रहे रमेश पोवार दो अलग-अलग कार्यकालों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे। उन्होंने पहली बार 2018 में यह जिम्मेदारी संभाली थी और बाद में मई 2021 में उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त किया गया था। मिताली राज के साथ हुआ था विवाद पोवार का सबसे चर्चित विवाद 2018 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कप्तान मिताली राज के साथ हुआ था। मिताली ने उन पर भेदभाव करने, अपमानित करने और करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। यह विवाद तब और गहरा गया जब मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद पोवार को पद से हटा दिया गया था। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की कमेटी ने किया चयन BCCI के मुताबिक, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल थे। कमेटी ने BCCI मुख्यालय में आवेदनकर्ताओं की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू किए। इसके बाद रमेश पोवार के नाम पर मुहर लगी। ----------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोच गौतम गंभीर ने अजित अगरकर के लिए पोस्ट किया टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को पूर्व चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर के लिए पोस्ट लिखी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘प्रिय अजित भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बड़ा सम्मान रहा।’ पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









