Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया की महिला सांसद हेलेन को कार से कुचला:ऑफिस के बाहर मारी टक्कर, हालत गंभीर; 43 साल का आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया में निर्दलीय महिला सांसद हेलेन हेन्स को सोमवार को उनकी ऑफिस के बाहर कार से कुचल दिया गया। 65 साल की हेन्स की हालत गंभीर है। उन्हें एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना विक्टोरिया राज्य के वांगाराटा शहर में हुई। यह मेलबर्न से करीब तीन घंटे की दूरी पर है। पुलिस के मुताबिक, हेन्स अपने चुनाव क्षेत्र की ऑफिस के बाहर थीं, तभी टोयोटा लैंड क्रूजर SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने 43 साल के आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि सांसद को जानबूझकर निशाना बनाया गया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की कार के अंदर से एक चाकू भी बरामद किया गया है। PM अल्बनीज बोले- हमले की वजह अभी साफ नहीं प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि अभी हमले के पीछे की वजह बताना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की जांच में आतंकवाद निरोधक टीम भी शामिल होगी। विक्टोरिया पुलिस के कार्यवाहक सुपरिटेंडेंट एश्ले मेसन ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई अतिरिक्त खतरा नहीं है। हेलेन पर बात करते हुए भावुक हुए PM अल्बनीज PM अल्बनीज हेलेन के बारे में बात करते हुए भावुक भी हो गए। ABC के लाइव टीवी कार्यक्रम ‘730’ में इंटरव्यू के दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। उनसे पूछा गया था कि क्या वह और उनके साथी सांसद आपस में मिलने वाली धमकियों और सुरक्षा से जुड़े खतरों पर चर्चा करते हैं। इस पर अल्बनीज ने कहा कि फिलहाल उन्हें अपने एक साथी की चिंता है। अल्बनीज ने हेलेन को ईमानदार और अपने समुदाय के लिए समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि हेलेन अपने क्षेत्र के लोगों की जरूरतों को लेकर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अल्बनीज ने कहा कि वह ऐसा राजनीतिक माहौल नहीं देखना चाहते, जिसमें जनप्रतिनिधि सुपरमार्केट, सड़कों या सार्वजनिक बैठकों में लोगों से बातचीत करने से डरें। परिवार ने हेलेन की मदद करने वालों का आभार जताया हेलेन हेन्स के परिवार ने उनके फेसबुक पेज पर जारी बयान में राहगीरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस का आभार जताया। परिवार ने कहा कि लोगों ने तुरंत मदद की और स्वास्थ्यकर्मियों ने सांसद को बचाने के लिए प्रयास किए। हेलेन हेन्स 2019 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की संसद के लिए चुनी गई थीं। वह निर्दलीय सांसद हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… फ्रांसीसी राष्ट्रपति बोले- तोड़फोड़ करने वालों को कीमत चुकानी होगी:गृहमंत्री का इस्तीफा मंजूर नहीं किया, PM लेकोर्नू ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई फ्रांस में 17 अक्टूबर को हुई हिंसा और लूटपाट को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को सख्त कार्रवाई का वादा किया। उन्होंने रविवार रात अपने संबोधन में कहा कि जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Mahindra XUV 3XO ZNG की कल 11 बजे से बुकिंग शुरू; कीमत ₹9.99 लाख, माइलेज भी दमदार

Mahindra की नई XUV 3XO ZNG खरीदने का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. कंपनी इस CNG SUV की बुकिंग कल सुबह 11 बजे से शुरू करने जा रही है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है. खास बात ये है कि 1.2 लीटर टर्बो इंजन के साथ इसमें 111 PS पावर और 200 Nm टॉर्क मिलता है. जानिए इसके चारों वेरिएंट की कीमत, माइलेज और फीचर्स की पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

  Sports

वो 3 चैलेंज जो प्रज्ञान ओझा के सामने खड़े, क्या रोहित-विराट से निपट पाएंगे नए चीफ सिलेक्टर?

पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने अजीत अगरकर की जगह चयन समिति के चेयरमैन का पद आधिकारिक तौर पर संभाल लिया है. अब ओझा के लिए आने वाले 12 महीने बहुत अहम हैं, जिसमें उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत को एक मजबूत टीम तैयार करके देनी है. रोहित-विराट जैसे सीनियर प्लेयर्स के केस को सुलझाना होगा. युवा प्लेयर्स से भी बराबर बात करनी होगी. Tue, 20 Oct 2026 11:24:06 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: Priyanka Gandhi के घर Congress की बैठक, सपा से गठबंधन पर बनी रणनीति #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:49:18+00:00

Varanasi Air Show: नमो घाट पर ‘Wings Over Ganges’ की तैयारी, वायुसेना करेगी भव्य प्रदर्शन | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:46:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers