Responsive Scrollable Menu

सेहत के लिए हानिकारक आधी रात में भोजन करना, मोटापा-तनाव की बनता है वजह

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बहुत से लोगों को आधी रात में भोजन करने की आदत होती है, उन्हें उसी समय कुछ न कुछ खाने की तलब लगती है। यह आदत न केवल मोटापा बढ़ाती है, बल्कि नींद खराब करती है और पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे पेट भले ही भर जाता हो मगर सेहत को यह कई समस्या दे सकता है।

नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को आधी रात में कुछ भी खाने से परहेज करने की सलाह देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, देर रात या सोने से ठीक पहले भोजन करना या स्नैकिंग करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। हेल्थ मिशन के मुताबिक, रात में शरीर को आराम और रिकवरी की जरूरत होती है न कि अतिरिक्त कैलोरी की। जब हम सोने के समय के करीब भोजन करते हैं, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। खाना ठीक से पच नहीं पाता और कैलोरी के रूप में जमा हो जाता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। इससे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

देर रात स्नैकिंग नींद को भी बुरी तरह प्रभावित करती है। भारी या मीठा भोजन खाने से एसिड रिफ्लक्स, अपच और नींद में खलल की समस्या हो सकती है। अच्छी नींद न आने से थकान, चिड़चिड़ापन, कमजोर इम्युनिटी और मानसिक तनाव बढ़ता है। लंबे समय तक यह आदत डिप्रेशन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी न्योता दे सकती है।

ऐसे में मोटापा रोकने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए एक्सपर्ट कुछ सरल सुझाव देते हैं, जैसे रात का खाना सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लें। रात 8-9 बजे के बाद कुछ भी न खाएं, खासकर चिप्स, बिस्किट, चॉकलेट, आइसक्रीम या तला-भुना। अगर बहुत भूख लगे तो एक गिलास दूध ले सकते हैं। दिन में संतुलित भोजन करें, ताकि रात में भूख कम लगे। नियमित व्यायाम और समय पर सोने की आदत डालें।

वजन कंट्रोल के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी है। छोटी-छोटी आदतों में बदलाव से मोटापे को आसानी से रोका जा सकता है। देर रात भोजन करने की आदत छोड़कर बेहतर पाचन, गहरी नींद और फिट शरीर पाया जा सकता है।

--आईएएनएस

एमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Maruti eVitara हुई लॉन्च, Price सिर्फ ₹10.99 लाख! India की सबसे बड़ी Car कंपनी का पहला EV दांव

मारुति सुजुकी ने मंगलवार को अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी, ई विटारा की शुरुआती कीमत की घोषणा की। यह वाहन बैटरी-एज़-अ-सर्विस (बीएएएस) मॉडल के तहत 10.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा, जिसमें बैटरी के उपयोग के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अलग से शुल्क लिया जाएगा। ई-विटारा देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्षेत्र में औपचारिक एंट्री का प्रतीक है, जो दिसंबर 2025 में एसयूवी के अपने पहले पूर्णतः इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में अनावरण के बाद हुई है।
 

इसे भी पढ़ें: Tata Punch EV Facelift की Launch Date आई सामने, नए लुक और फीचर्स से मचाएगी धमाल


ई-विटारा की बुकिंग जनवरी 2026 से शुरू होने की उम्मीद थी। कंपनी ने BaaS मॉडल के तहत शुरुआती कीमत का खुलासा कर दिया है, लेकिन वेरिएंट के अनुसार कीमतों की पूरी जानकारी अभी तक घोषित नहीं की गई है। अगस्त 2025 में उत्पादन शुरू होने के बाद, मारुति ने साल के अंत तक 28 देशों को ई-विटारा की लगभग 13,000 यूनिट्स का निर्यात किया। यह मॉडल मूल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और टोयोटा के वैश्विक डिजाइन और विनिर्माण सहयोग के तहत विकसित किया गया है, और इसका निर्माण भारत में घरेलू और विदेशी बाजारों के लिए किया जा रहा है।

मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने पहले कहा था कि कंपनी उत्पाद और इकोसिस्टम दोनों को तैयार करने के बाद ही इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। ई-विटारा 543 किमी तक की रेंज देने का दावा करती है और यह तीन वेरिएंट - डेल्टा, ज़ेटा और अल्फा - में दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ उपलब्ध होगी: 49 किलोवाट-घंटे और 61 किलोवाट-घंटे। डेल्टा वेरिएंट में छोटी बैटरी दी गई है, जबकि उच्च श्रेणी के वेरिएंट में बड़ी बैटरी मिलती है।

रेंज की चिंता को कम करने के लिए, कंपनी ने 1,100 शहरों में 2,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों की उच्च पैठ वाले शीर्ष 100 शहर भी शामिल हैं। सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे तक पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी ने 13 प्रमुख चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों और एग्रीगेटरों के साथ साझेदारी भी की है। लॉन्च के दिन ही 2,000 चार्जर चालू होने वाले थे। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि यह महीना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 45 साल पहले इसी महीने मारुति की स्थापना हुई थी। हमने छोटे-छोटे कदम उठाए और धीरे-धीरे वे कदम आज कुछ असाधारण में बदल गए हैं। इस फरवरी में, हम एक ऐसे परिवर्तन की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जो वाहन क्षेत्र को पूरी तरह नया रूप देगा। 
 

इसे भी पढ़ें: Bank of Baroda का बड़ा ऐलान! अब Car Loan पर लगेगा कम ब्याज, EMI का बोझ भी होगा हल्का


उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी लगभग चार से पांच प्रतिशत के आसपास रही है और अब समय आ गया है कि यह बाजार तेजी से बढ़े। मारुति सुजुकी ने ईविटारा को 10.99 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। बनर्जी ने बताया कि ईविटारा में 61 किलोवाट-घंटा और 49 किलोवाट-घंटा बैटरी विकल्प हैं, जो 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग क्षमता प्रदान करते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत बनाम नीदरलैंड्स: जसप्रीत बुमराह-हार्दिक पांड्या को मिल सकता है आराम, ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर

भारत आज अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 विश्व कप का अपना चौथा मैच खेलेगा. लगातार तीन जीत के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिए जाने की संभावना है. ऑस्ट्रेलिया विश्व कप से बाहर हो गया है, जबकि अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर विशेष ध्यान रहेगा. भारत सुपर 8 में अपनी जगह पहले ही पक्की कर चुका है. Wed, 18 Feb 2026 17:06:39 +0530

  Videos
See all

बुर्का में स्कूल पहुंची पत्नी ने टीचर पति पर थप्पड़ बरसाए | #sitapur | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:35:51+00:00

सीतापुर कांड बुर्का पहनकर जासूसी, फिर थप्पड़ों की बारिश | #sitapur | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:36:43+00:00

EPFO Pension Update: नौकरी छोड़ते ही PF निकालना पड़ेगा भारी! | New EPFO Withdrawal Rules 2026 | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:45:05+00:00

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका की बैठक से बड़ी खबर! | Iran America Nuclear Deal, Geneva Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:38:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers