1 साल बाद भारतीय टीम में होगी इस तेज गेंदबाज की वापसी? रवि शास्त्री ने कही ये बात
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी पर खुशी जताई है। उनका मानना कि भुवनेश्वर न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अभी भी टीम में जगह मिलने का इंतजार है। शमी भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2025 में खेले थे।
Patna के Maner में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की गोली मारकर हत्या
बिहार के पटना जिले में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि हमले में प्रखंड प्रमुख के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दानापुर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है।
मनेर के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार बेयर गांव स्थित अपने घर के बाहर मनेर की प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार के साथ बैठे हुए थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावर वहां पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां संजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। पिंटू कुमार का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया घटना के पीछे व्यक्तिगत रंजिश का मामला प्रतीत होता है। मामले की आगे जांच की जा रही है।’’ पैक्स ग्रामीण स्तर की सहकारी ऋण संस्थाएं हैं, जो भारत की अल्पकालिक सहकारी ऋण व्यवस्था की बुनियाद मानी जाती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi








