Responsive Scrollable Menu

Salman Khan की Ex सोमी अली को हुई चिंता: वेंटिलेटर पर सलीम खान के लिए दुआ में बोलीं- 'उन्होंने मुझे बेटी की तरह माना'

Salim Khan health: दिग्गज स्क्रीन राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। खबर मिलते ही उनके बेटे और अभिनेता सलमान खान और परिवार के अन्य सदस्य- सलमा खान, हेलेन समेत सभी लोग अस्पताल पहुंचे।

सलीम खान के फैंस और फिल्म जगत से जुड़े लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रह चुकीं सोमी अली (Somy Ali) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया।

उन्होंने लिखा- "सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर मेरा दिल बैठ गया। दुनिया के लिए, वे एक महान लेखक हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को संवारने में मदद की और शोले जैसी क्लासिक फिल्म के सह-निर्माता रहे। मेरे लिए, वे एक पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया गया, आस्था के बारे में गहन चर्चाओं में शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था।"

सोमी अली अभिनेता सलमान खान के साथ 90 के दशक में रिलेशनशिप में थीं। बीते साल एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिलने के बाद उन्हेंन खान परिवार के सपोर्ट में कई बयान दिए थे जिसके बाद वह लाइमलाइट में आईं।

सलीम खान की तबीयत बिगड़ी

 

Continue reading on the app

Praveena Deshpande: सलमान खान की को-स्टार का निधन, अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे की कैंसर से मौत

Praveena Deshpande: सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को निधन हो गया। परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी साझा की। प्रवीणा का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी स्थित चकला पारसीवाड़ा में हिंदू श्मशान घाट पर दोपहर को किया गया। उनके परिवार और करीबी लोग इस मौके पर मौजूद थे।

आपको बता दें कि प्रवीणा कई सालों से मल्टीपल मायलोमा नामक ब्लड कैंसर से जूझ रही थी। बाद उन्होंने कीमोथैरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट करवाया।

बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री में किया काम

प्रवीणा ने बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री दोनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में शालिनी चौधरी का रोल निभाया। इसके अलावा उन्होंने ‘गब्बर इज बैक, ‘एक विलेन’ और ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़े - वेंटिलेटर पर सलीम खान; सलमान देर रात पहुंचे अस्पताल, आज जारी होगा हेल्थ बुलेटिन

आखिरी बार ‘तस्करी’ में नजर आई

अभिनेत्री ने आखिरी बार इमरान हाशमी स्टारर वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में कैमियो रोल किया था। उन्होंने अपने किरयर में टीवी सीरियल, थिएटर और वेब सीरीज में काम किया।

यह भी पढ़े - 90 वर्षीय सलीम खान ICU में भर्ती: हेलेन-अरबाज समेत पूरा खान परिवार लीलावती अस्पताल में मौजूद; 'सीरियस' बताई जा रही हालत

परिवार ने किया स्पोर्ट

प्रवीणा के मुश्किल समय में उनके पति अनिरुद्ध देशपांडे, बेटों, बहू और करीबी रिश्तेदारों ने उनका पूरा समर्थन किया। बोन मैरो ट्रांसप्लांट के दौरान वह 17 दिन आइसोलेशन में थी। परिवार के प्यार और हौसले ने उन्हें मजबूत बनाए रखा।

यह भी पढ़े - प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का: सत्संग सुना, आशीर्वाद लिया; पिछले एक साल में 4 बार वृंदावन धाम गए

इंडस्ट्री ने जताया दुख

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने भी प्रवीणा के निधन पर दुख जताया और संवेदना व्यक्त की। उनके निधन से बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री दोनों में शोक की लहर हैं।

यह भी पढ़े - किरण राव की बिगड़ी तबीयत: चिकनगुनिया होने से हालत हुई खराब; सोशल मीडिया पर दी हेल्थ अपडेट

Continue reading on the app

  Sports

India vs Netherlands: अक्षर पटेल-कुलदीप यादव बाहर, पहली बार मिला इस खिलाड़ी को मौका

T20 World Cup में नीदरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. टीम इंडिया ने पहली बार इस टूर्नामेंट में टॉस जीता है और उसने दो बड़े खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा दिया. Wed, 18 Feb 2026 18:42:45 +0530

  Videos
See all

RSS Chief Mohan Bhagwat on Ghar Wapsi: मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'घर वापसी' का काम तेज होना चाहिए! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T13:15:06+00:00

Seema Haidar Live Update: मम्मी बनी सीमा हैदर के साथ सेल्फी लेने की होड़ | Sachin Meena | Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:55:00+00:00

America Iran War Live Update: मिडिल ईस्ट में छिड़ा भीषण जंग! | Trump | Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T13:06:58+00:00

Aar Paar with Amish Devgan LIVE: AI Impact Summit | PM Modi | Rahul Gandhi | Artificial Intelligence #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T12:52:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers