लग्जरी कार में नाबालिग बच्चों को सवार कर जबलपुर से दमोह आते थे भैंस चोर, पहुंचे सलाखों के पीछे
दमोह जिले में ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भैंस चोरों का आतंक है, जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाएं सामने आ रही है तो सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका तेंदूखेड़ा है जहां हर दिन भैंस चोरी हो रही है और पिछले दो महीनों से ये घटनाएं तेज हुई है। पुलिस को इस मामल में बड़ी सफलता मिली हिया पुलिस ने 7 चोरों को गिरफ्तार किया है खास बात ये हैं कि इनमें 3 नाबालिग हैं।
भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते एसपी ने तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में अलग से पेट्रोलिंग के लिए गाड़ियाँ तक मुहैया कराई हैं, सामान्य गश्त के अलावा दो अलग पार्टियां रात भर गांव गांव में गश्त कर रही है, इस गश्त का फायदा हाल ही में सामने आया है जब बीती रात पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लोड की गई चोरी की दो भैंसे बरामद की है।
पुलिस ने बरामद की चोरी की भैंसें
दरअसल गश्त के दौरान तेंदूखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि दोनी गांव से कुछ लोग भैंसों को चोरी कर ले जा रहे है, पुलिस ने दबिश दी तो गांव की पुलिया के पास एक कार खड़ी दिखी और वहीं पास में खड़े पिकअप वाहन में दो भैंसे लोड थी, पुलिस को देखकर चोर गाड़ियां छोड़कर भाग खड़े हुए और पुलिस ने भैंस पिकअप और कार को कब्जे में लिया, पुलिस फरार चोरों की तलाश में लग गई ।
पुलिस चोरों से कर रही पूछताछ
तेंदूखेड़ा पुलिस ने जंगल से तीन चोर गिरफ्तार किये जबकि सिग्रामपुर पुलिस ने कुछ ही घंटे मेंचार चोर गिरफ्तार कर लिए। थाना प्रभारी के मुताबिक पकड़े गए चोरों में 4 बालिग हैं जबकि तीन नाबालिग चोर है। ये सभी जबलपुर के रहने वाले है और शातिर चोर है जिनसे पूछताछ की जा रही है। ये लोग लग्जरी कर में नाबालिगों को बैठकर जबलपुर से दमोह आते हैं और भैंस चोरी का गिरोह चलाते हैं पुलिस आरोपियों से भैंस चोरी सहित अन्य चोरियों एक विषय में पूछताछ कर रही है।
गणेश अग्रवाल की रिपोर्ट
सरकार मेटा से एल्गोरिदम का रिव्यू करने कहा:10 अक्टूबर को जारी आदेश में बोला- हिंसा भड़काने वाला कंटेंट रोकें; इसी दिन CJP ने प्रदर्शन किया था
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय ने मेटा से इंस्टाग्राम और फेसबुक के एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि यूजर्स को एकतरफा नैरेटिव वाला कंटेंट मिल रहा है । मंत्रालय ने यह सलाह 10 अक्टूबर को जारी की। इसमें मेटा से सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने, हिंसा भड़काने या गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सामग्री पर जांच मजबूत करने को कहा गया है। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी ने इसी दिन दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया था इस दौरान 7 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था। खबर अपडेट हो रही है…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











