Responsive Scrollable Menu

Share.Market बना PhonePe Invest, आम बचतकर्ताओं को शेयर बाजार से जोड़ेगा मंच

 डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फोनपे के संस्थापक एवं मुख्य उत्पाद एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीपीटीओ) राहुल चारी ने कहा कि कंपनी को उसके मंच ‘फोनपे इन्वेस्ट’ के जरिये ऐसे लाखों भारतीयों को शेयर बाजार से जोड़ने का अवसर दिख रहा है जो सोने, सावधि जमा और म्यूचुअल फंड के जरिये बचत करते हैं। उन्होंने कहा कि मंच ‘फोनपे इन्वेस्ट’ पहली बार शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक सेतु का काम करेगा। फोनपे ने अपने निवेश एवं कारोबार मंच शेयरडॉटमार्केट का नाम बदलकर फोनपे इन्वेस्ट करने की सोमवार को घोषणा की। 

कंपनी ने कहा कि शेयरडॉटमार्केट से फोनपे इन्वेस्ट में बदलाव के जरिये शोध आधारित संपत्ति प्रबंधन सेवाओं को फोनपे के एकीकृत वित्तीय प्रणाली में शामिल किया गया है। इस प्रणाली में भुगतान, कर्ज और बीमा सेवाएं भी शामिल हैं। इससे कंपनी की संपत्ति प्रबंधन सेवाएं अधिक लोगों तक पहुंच सकेंगी और फोनपे के बड़े एवं विविध उपयोगकर्ता आधार के लिए निवेश करना आसान होगा। राहुल चारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह बदलाव कंपनी के दृष्टिकोण में व्यापक परिवर्तन को दर्शाता है। 

अब कंपनी सक्रिय निवेशकों और कारोबारियों के साथ उन लोगों को भी सेवाएं देना चाहती है, जिन्होंने छोटी-छोटी नियमित बचत के जरिये निवेश शुरू किया है और अब शेयर बाजार में प्रवेश करना चाहते हैं। चारी ने कहा, ‘‘जब हमने शेयरडॉटमार्केट शुरू किया था, तो इसे खास तौर पर सक्रिय निवेशकों और कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया था।’’ 

उन्होंने कहा कि फोनपे के कुल उपयोगकर्ता आधार की तुलना में यह एक छोटा वर्ग था। कंपनी ने महानगरों और बड़े शहरों से बाहर भी लोगों की वित्तीय बचत उत्पादों में भागीदारी देखी है। इनमें सोना, सावधि जमा (एफडी) और म्यूचुअल फंड शामिल हैं। चारी ने इसका श्रेय छोटी रकम से निवेश करने की सुविधा को दिया। उन्होंने इसे वित्तीय सेवाओं का ‘छोटे पैकेट वाला मॉडल’ बताया, जिसने अधिक लोगों को इन सेवाओं से जुड़ने और भागीदारी बढ़ाने में मदद की है। उन्होंने कहा कि फोनपे पर उपयोगकर्ता 10 रुपये से दैनिक व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये सोने और म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। वहीं, म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश 100 रुपये से शुरू किया जा सकता है।

 कंपनी को अब इनमें से कुछ बचतकर्ताओं को शेयर में निवेश की शुरुआत कराने का अवसर दिख रहा है। चारी ने कहा, ‘‘फोनपे इन्वेस्ट मूल रूप से फोनपे के जरिये बचत करने वालों और पहली बार निवेश करने वालों को शेयर बाजार में भागीदारी के लिए एक सेतु है। नए नाम के साथ हम ‘पोर्टफोलियो ऑप्टिमाइजर’ भी पेश कर रहे हैं। इसमें ऐसे उपकरणों का समूह है, जिनकी मदद से आप अपना पहला पोर्टफोलियो बना सकते हैं, जब चाहें उसकी निगरानी कर सकते हैं और मंच के जरिये उसका विश्लेषण करा सकते हैं।

 इसके बाद एक क्लिक में उसे बेहतर बनाने का विकल्प भी मिलता है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी सक्रिय निवेशकों और कारोबारियों को सेवाएं देती रहेगी। साथ ही, वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि देश की व्यापक आबादी से आने वाले नए निवेशकों के पास न सिर्फ कारोबार करने की सुविधा हो, बल्कि वे बिना तनाव के और कंपनी के पूरे मार्गदर्शन के साथ निवेश कर सकें। 

चारी ने साथ ही कहा कि अगर अगले पांच साल की बात करें तो अवसर मौजूदा सक्रिय निवेशकों और कारोबारियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अधिक नए निवेशकों को बाजार से जोड़कर समग्र वृद्धि को तेज करने में है।

Continue reading on the app

AI छीन लेगा आपकी नौकरी या खोलेगा नए रास्ते? कंपनियों पर भी मंडरा रहा बड़ा खतरा, KPMG सर्वे में खुलासा

AI Job Impact KPMG CEO Survey 2026: AI आपकी नौकरी छीन लेगा या नए मौके खोलेगा? जानिए KPMG सर्वे में 53% कंपनियों ने क्या नए संकेत दिए। साथ ही सर्वें में कंपनियों पर भी बढ़ते एक बड़े खतरे के बारे में बताया गया। पढ़ें पूरी डिटेल।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ T20 Series 2026: कब और कहां होंगे 5 मुकाबले? यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड और पिछले 5 सीरीज के रिकॉर्ड जानें.

The post IND vs NZ T20 Series 2026: कब और कहां होंगे 5 मुकाबले? यहां देखें पूरा शेड्यूल appeared first on Prabhat Khabar.

Tue, 20 Oct 2026 00:30:00

  Videos
See all

IMD Weather Forecast | देश के 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट! IMD Weather Update | Heavy Rain fall #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T00:45:22+00:00

China Iran Deal | चीन-ईरान में हो गई बहुत बड़ी डील? Iran News | World News | World News | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T00:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers