Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम का बड़ा ऐलान, भारतीय स्टार्टअप्स के सपोर्ट के लिए 150 मिलियन डॉलर निवेश करेगी

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम ने बुधवार को सभी प्रकार के भारतीय स्टार्टअप्स के सपोर्ट के लिए 150 मिलियन डॉलर निवेश करने का ऐलान किया।

कंपनी ने बयान में कहा कि इसके जरिए उनकी कोशिश भारत में बढ़ती टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देना है। इसमें फोकस ऑटोमोटिव के लिए एआई, आईओटी, रोबोटिक्स और मोबाइल टेक्नोलॉजी पर किया जाएगा।

क्वालकॉम के प्रेसिडेंट और सीईओ क्रिस्टियानो एमोन ने कहा, क्वालकॉम अपने नए स्ट्रेटेजिक एआई वेंचर फंड के माध्यम से उन कंपनियों में निवेश कर रहा है जो भारत में एआई के अगले अध्याय को आगे बढ़ा रही हैं।

अमोन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक नए चरण में प्रवेश कर रही है, जहां इंटेलिजेंस सीधे उन उपकरणों और प्रणालियों में अंतर्निहित होगी जिन पर लोग प्रतिदिन निर्भर रहते हैं, चाहे वे स्मार्टफोन और पीसी, कारें, औद्योगिक मशीनें और रोबोट आदि हों। इससे अधिक समृद्ध और सार्थक अनुभव प्राप्त होंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह बदलाव संपूर्ण उद्योगों को नया रूप देगा।

अमोन ने कहा कि भारत में सभी क्षेत्रों में एआई इनोवेशन को बढ़ावा देने में स्टार्टअप इकोसिस्टम की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कंपनी ने प्रेस रिलीज में कहा कि यह वेंचर फंड भारत के तकनीकी परिदृश्य के प्रति क्वालकॉम की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता रेखांकित करता है और यह वैश्विक स्तर पर अत्याधुनिक एआई को आगे बढ़ाने में कंपनी के नेतृत्व के अनुरूप है।

क्वालकॉम का लक्ष्य उभरती कंपनियों को परिवर्तनकारी, बाजार में अग्रणी समाधान विकसित करने में मदद करना है, जिसके लिए वह संस्थापकों को अपनी गहन तकनीकी विशेषज्ञता और वैश्विक उद्योग नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करके नवाचार को गति प्रदान करती है।

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि क्वालकॉम 2007 से भारत के स्टार्टअप समुदाय में निवेश कर रहा है और उसने मैपमाईइंडिया (डिजिटल मानचित्र और नेविगेशन समाधान प्रदाता), आइडियाफोर्ज (ड्रोन प्रौद्योगिकी में अग्रणी) आदि जैसी 40 से अधिक कंपनियों का समर्थन किया है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने किया कमाल, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार बनाई फाइनल में जगह, जानिए कैसे किया ये करिश्मा

Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को 6 विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी 2025/2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. ये रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार है, जब जम्मू कश्मीर ने फाइनल में जगह बनाई है. बंगाल की टीम को जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश किया है. इस जीत के बाद मैदान पर जम्मू के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहली बार पहुंचा जम्मू-कश्मीर

रणजी ट्रॉफी 2025/2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कल्याणी के क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला गया था. इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीता और बंगाल को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. बंगाल ने पहली पारी में 97.1 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 328 रन बनाए. टीम के लिए सुदीप कुमार घरामी ने 146 रनों की पारी खेली, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 49, शाहबाज अहमद ने 42 रनों का योगदान दिया. कश्मीर के लिए औकिब नबी ने 5 और सुनील कुमार ने 3 विकेट हासिल किए. 

औकिब नबी ने गेंद और बल्ले से बिखेरा जलवा

इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 76.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 302 रन बनाए. टीम के लिए अब्दुल समद ने 82 और कप्तान पारस डोगर ने 58 रनों की पारी खेली. अंत में औकिब नबी ने 42 रनों का योगदान दिया. बंगाल के लिए मोहम्मद शमी ने पहली बारी में 8 विकेट हासिल किए. बंगाल को पहली पारी के आधार पर 26 रनों की बढ़त हासिल हुई. 

दूसरी पारी में 99 रनों पर ढेर हुई बंगाल

इसके बाद बंगाल ने दूसरी पारी में 25.1 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में औकिब नबी और सुनील कुमार ने टीम के लिए 4-4 विकेट हासिल किए. इसके साथ ही जूम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 126 रनों का टारगेट मिला. इस लक्ष्य को जम्मू-कश्मीर ने 34.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर की टीम पहुंच चुकी है, जहां उसका मुकाबला कर्नाटक या उत्तराखंड़ में से किसी एक के साथ होगा, जो रणजी ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल खेल रही हैं.  

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर-8 में जिन 3 टीमों के साथ भिड़ेगी, उनके खिलाफ कैसा है उसका रिकॉर्ड

Continue reading on the app

  Sports

Matheesha Pathirana: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए मथीशा पथिराना, 18 करोड़ का भी हो सकता है नुकसान

श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए थे, अब ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका आईपीएल खेलना भी अब तय नहीं है. Wed, 18 Feb 2026 14:21:45 +0530

  Videos
See all

Pm modi : गूगल के CEO सुंदर पिचाई से मिले PM मोदी ! #pm #pmmodi #googleceo #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:09:48+00:00

India AI Summit | भारत में AI की संभावनाओं को लेकर क्या बोले Google DeepMind CEO ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:10:36+00:00

Lucknow में Mohan Bhagwat का बड़ा संदेश #aajtak #shorts #viral #viralshorts #viralvideo #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:09:07+00:00

BJP के पास चुनाव में धांधली के लिए पेनड्राइव -Akhilesh Yadav #aajtak #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T09:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers