Responsive Scrollable Menu

चर्च में प्रेयर के दौरान पादरी पर क्रूस गिरा, मौत:ऑनलाइन प्रसारण में रिकॉर्ड हुआ वीडियो; कुछ मिनट पहले कहा था- एक दिन हम सबको मरना है

दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में शनिवार की प्रेयर के दौरान पादरी के ऊपर लकड़ी से बना क्रॉस गिर गया। इससे पादरी के सिर पर चोट लगी और उनकी मौत हो गई। प्रेयर का ऑनलाइन प्रसारण किया जा रहा था। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जानकारी के मुताबिक, घटना इक्वाडोर के तटीय बंदरगाह शहर ग्वायाकिल में 17 अक्टूबर को पेरपेतुओ सोकोरो चर्च में हुई। यहां आवर लेडी ऑफ परपेचुअल हेल्प चर्च में फादर पैट्रिसियो अल्फ्रेडो सांचेज मोलीनारी प्रवचन दे रहे थे। मास का ऑनलाइन प्रसारण हो रहा था, 27 मिनट बाद गिरा क्रूस मास को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जा रहा था। इसका वीडियो देखने पर पता चलता है कि करीब 27 मिनट बाद चर्च की दीवार पर लगा क्रॉस और ईसा मसीह की मूर्ति फादर पैट्रिसियो के ठीक उपर गिर जाती है। घटना के बाद चर्च में मौजूद लोग पादरी की मदद के लिए पहुंचे। चर्च ने बताया कि इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ भी उन्हें बचा नहीं सका। कुछ मिनट पहले कहा था- एक दिन हम सबको मरना है फादर सांचेज ने उपदेश के दौरान स्पेनिश में कहा- 'टोडोस वैमोस ए मोरिर' (Todos vamos a morir); इन शब्दों का अर्थ है, 'एक दिन हम सबको मरना है।' उन्होंने कहा कि कम महत्वपूर्ण चीजों पर बिताया गया समय ईश्वर और प्रियजनों के साथ बिताए गए समय जितना सार्थक नहीं हो सकता। हादसे की वजह साफ नहीं, फिटिंग लूज होने की आशंका चर्च की तरफ से कहा गया कि चर्च की दीवार से बड़ा क्रूस गिरने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसे दीवार पर अटैच करने वाले माउंटिंग फिक्स्चर में खराबी की आशंका है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन जांच कर रहा है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… मैक्सिको के चर्च में उत्सव के दौरान धमाका, 60 घायल मेक्सिको में 5 सितंबर को धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी के सामान में धमाका होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। धमाके के बाद आग फैल गई और चर्च की दीवारों का एक हिस्सा भी गिर गया। हादसा मध्य मेक्सिको के मेक्सिको राज्य के टेमास्कालसिंगो नगरपालिका के सांता मारिया कांचेस्दा गांव में हुआ। उस समय गांव में धार्मिक उत्सव चल रहा था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

फ्रांस से स्पेन तक विरोध-प्रदर्शन, यूरोप के 6 देशों में सड़कों पर क्यों उतरे युवा?

यूरोप के 6 देशों में युवा और आम लोग महंगाई, महंगे मकानों, खराब शिक्षा और रोजगार की कमी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. जानिए, इन प्रदर्शनों की वजहें और सरकारों के सामने चुनौतियां क्या हैं.

Continue reading on the app

  Sports

भारत को पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड:आयुष वर्मा ने शॉटपुट F53 में सोना जीता, आज तीन मेडल आए

भारत ने नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। आयुष वर्मा ने बुधवार को पुरुष शॉटपुट F53 इवेंट में सोना जीता। वे 8.16 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। यह इन खेलों में आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं। इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में छठे नंबर पर आ गया। उसके 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज हो गए हैं। आयुष 5वें प्रयास में बेस्ट थ्रो किया फाइनल इवेंट में आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में अपना बेस्ट थ्रो किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8.09 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6.81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। क्या है F53 कैटेगरी? F53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां काफी प्रभावित होती हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है। इस कैटेगरी के खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। वे अपनी छाती, ऊपरी पीठ और कंधों से जड़त्व पैदा करते हैं। आर्चरी में सिल्वर, शूटिंग में ब्रॉन्ज आया भारतीय जोड़ी गोल्ड मेडल मैच में चाइनीज जोड़ी के खिलाफ 141–150 से हार गई। -------------------------------------------------- पैरा एशियन के दूसरे दिन के खेलों की यह खबर भी पढ़िए… भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते, डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीता भारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। इनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल 35 हो गए। भारत के खाते में अब 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर Wed, 21 Oct 2026 02:16:06

  Videos
See all

Houthi Attack Saudi Arabia | हूतियों ने सऊदी को हिला दिया! सऊदी अरब पर बड़ा खतरा? | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T02:15:13+00:00

Breaking News:टाइगर फायरिंग केस में विस्फोटक खुलासा!,तीनों आरोपियों को किला कोर्ट में पेश किया जाएगा #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T02:09:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers