इस सिंपल रेसिपी से बनाएं ये चटाखेदार हरी चटनी, बोरिंग खाने का स्वाद भी हो जाएगा लाजवाब
मूली की चटनी: आमतौर पर लोग धनिया-पुदीना या टमाटर की चटनी खाते हैं. लेकिन, विंध्य के घरों में अब मूली की चटनी खूब लोकप्रिय हो रही है. यह चटनी झटपट बन जाती है और इसका देसी, तीखा स्वाद हर किसी को खूब पसंद आ रहा है. लोग बिना सब्जी के चटनी से ही कई पराठे खा जाते हैं. गृहणी प्रियंका सिंह ने लोकल 18 को बताया, मूली की चटनी का स्वाद टमाटर और लहसुन के बेस से ही निखरकर आता है. इसके लिए सबसे पहले पैन में थोड़ा सा तेल गर्म किया जाता है और उसमें टमाटर व लहसुन को हल्का भून लिया जाता है. पकने के बाद टमाटर का छिलका अपने आप ढीला हो जाता है, जिसे आसानी से अलग किया जा सकता है. यह प्रक्रिया चटनी को स्मूथ टेक्सचर और रिच फ्लेवर देने के लिए बेहद जरूरी होती है. भुने टमाटर और लहसुन से चटनी में खटास के साथ हल्की गर्माहट भी आ जाती है, जो स्वाद को खास बना देती है. यह चटनी पराठों के साथ-साथ रोटी, चावल और खिचड़ी के साथ भी खूब जचती है. जो लोग रोज-रोज धनिया-पुदीना की चटनी से ऊब चुके हैं, उनके लिए मूली की चटनी एकदम परफेक्ट विकल्प है.
Bengali Macher Jhol Recipe: स्वाद में बेमिसाल, सेहत में 'सुपरफूड'! आप भी ट्राई करें बंगाली घर की सीक्रेट ये फिश रेसिपी
Bengali Macher Jhol Recipe: आमतौर पर यह माना जाता है नॉनवेज फूड भारी और मसालेदार करी में बनते हैं. जबकि इसके विपरीत, यह फिश रेसिपी अपनी हल्की कंसिस्टेंसी और पौष्टिकता के लिए जानी जाती है, जो इसे सेहत के लिए एक 'सुपरफूड' बनाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















