SA vs UAE: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, यूएई को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, दोनों टीमों में हुए 6 बदलाव
SA vs UAE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 18 फरवरी (बुधवार) को साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्कराम में टॉस जीता और यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ये मैच साउथ अफ्रीका के लिए सुपर-8 से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का अहम मौका होगा. वहीं यूएई अपनी शाख बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी और मैच जीतना चाहेगी.
इस मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में कुल 4 बदलाव किए हैं, जबकि यूएई की टीम में भी दो खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. साउथ अफ्रीका ने जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे और क्वेना मफाका को मौका दिया है, जबकि यूएई ने ध्रुव पराशर और मुहम्मद फारूक को टीम में शामिल किया है.
टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे. जाहिर है थोड़ी बारिश होगी. आज सुबह यहां नमी रही है और शायद हम आगे विकेट में कुछ पा सकें. ऐसा महसूस हो रहा है. मुझे नहीं पता कि कल रात कितनी बारिश हुई या कितना पानी डाला गया, लेकिन पक्का यह चिपचिपा लग रहा है और हमारे सीमर आगे हैं. मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरुआत दे सकते हैं. हां, हमने चार बदलाव किए हैं'.
???? Playing XI ???? Here we go again, as UAE present a formidable 1️⃣1️⃣ to take on South Africa, as we bat/field first! ???? #UAE #T20WorldCup #FeelTheThrill #cricket pic.twitter.com/FXMn7LXLMh
— UAE Cricket Official (@EmiratesCricket) February 18, 2026
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने टॉस हारने के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हम भी शायद बॉलिंग ही करते. ऐसा लग रहा है कि शुरुआत में थोड़ी नमी है, इसलिए हमें जल्दी से हालात का अंदाजा लगाना होगा. इसके बावजूद हम पहले बैटिंग करने के लिए भी खुश हैं. यह अच्छी तरह से ढलने, एक अच्छा टोटल बनाने और फिर अपने बॉलर्स को इसे डिफेंड करने के लिए सपोर्ट करने के बारे में है. अगर धूप निकलती है और मैदान थोड़ा सूख जाता है, तो यह आसान हो सकता है. हमने ध्रुव पराशर और मुहम्मद फारूक को शामिल किया है, जो हमें बैट और बॉल दोनों से थोड़ा और बैलेंस देते हैं'.
Toss Update ????
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) February 18, 2026
???????? South Africa have won the toss and elected to Bowl first.
???? Four changes for #TheProteas: Jason Smith, George Linde, Anrich Nortje, and Kwena Maphaka replace David Miller, Marco Jansen, Keshav Maharaj, and Lungi Ngidi.
Here’s how we line up for today’s… pic.twitter.com/5iaEffKLaY
यूएई और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
यूएई: आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका।
ये भी पढ़ें : भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी तरह फिट हुआ ये विस्फोटक खिलाड़ी, अब इस टूर्नामेंट में बिखेरेगा जलवा
एजीआई तेजी से बढ़ेगा, एआई भारतीय युवाओं के लिए बड़ा अवसर : गूगल डीपमाइंड सीईओ
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। गूगल डीपमाइंड के सीईओ और को-फाउंडर डेमिस हसाबिस ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (एजीआई) आने वाले पांच से आठ वर्षों में तेजी से बढ़ेगा और एआई इंडस्ट्री भारतीय युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रहा है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पैनल चर्चा के दौरान बोलते हुए, उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में एआई में हुई प्रगति काफी शानदार है। यह समिट ऐसे समय पर हो रही है, जब दुनिया तेजी से ऑटोनॉमस सिस्टम की तरफ बढ़ रही है।
उन्होंने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म को काफी जरूरी बताया, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक साथ लाते हैं।
उन्होंने एआई विकास के वर्तमान चरण को महत्वपूर्ण मोड़ बताया।
उनके अनुसार, दुनिया वैज्ञानिक खोजों के स्वर्ण युग में प्रवेश कर रही है, एआई एक बिल्कुल नए युग की शुरुआत है।
हस्साबिस ने कहा कि रीइन्फोर्समेंट लर्निंग इसलिए सफल रही है क्योंकि सीखना ही कुंजी है, प्रोग्रामिंग नहीं। उन्होंने बताया कि सिस्टम को सीधे डेटा से सीखने की अनुमति देना ही आधुनिक एआई को शक्तिशाली बनाता है।
गूगल डीपमाइंड के सीईओ के अनुसार, एआई में प्रगति कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने में मदद कर सकती है और मानव प्रगति के एक नए चरण की शुरुआत कर सकती है।
‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में राष्ट्राध्यक्ष और सरकारी अधिकारी, मंत्री, वैश्विक प्रौद्योगिकी नेता, बड़े शोधकर्ता, बहुपक्षीय संस्थान और उद्योग जगत के हितधारक एक साथ मिलकर समावेशी विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक प्रणालियों को मजबूत करने और सतत विकास को सक्षम बनाने में एआई की भूमिका पर विचार-विमर्श करेंगे। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक दक्षिण में इस विषय पर आयोजित होने वाला पहला ऐसा वैश्विक सम्मेलन है।
पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन में 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष और सरकार प्रमुख तथा 60 मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा, सीईओ, संस्थापक, शिक्षाविद और शोधकर्ता सहित 500 से अधिक वैश्विक एआई नेता भी इसमें शामिल होंगे।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















