Weekly Love Rashifal 19 To 25 Oct 2026: सिंह, धनु समेत 4 राशि के सिंगल जातकों को इस सप्ताह मिलेंगे रोमांटिक प्रस्ताव, तुला समेत 2 राशि वाले पार्टनर को समय दें, जानें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Love Rashifal 19 To 15 Oct 2026: 19 से 25 अक्टूबर का सप्ताह कुछ राशियों की लव लाइफ में रोमांस और खुशियां बढ़ सकती हैं, जबकि कुछ राशि वालों को रिश्तों में धैर्य, संवाद और भरोसे पर ध्यान देने की जरूरत होगी. याद रखें कि राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने में आपसी सम्मान, ईमानदारी और समझदारी की अहम भूमिका होती है. विस्तार से पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक लव राशिफल.
'वनडे और टी20 में कभी-कभी खेलना चाहिए...' पूर्व क्रिकेटर का बयान वायरल, जानिए भुवनेश्वर और बुमराह को लेकर क्या कहा?
IND vs NZ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री ने इंडियन क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे से पहले बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार से लेकर, जसप्रीत बुमराह तक के बारे में बड़ी बात बोली है. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढलने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के टीम इंडिया के समीकरण के बारे में भी बता की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
भुवनेश्वर कुमार को हर फॉर्मेट में खेलना चाहिए - शास्त्री
रवि शास्त्री ने भुवनेश्वर कुमार के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'अनुभव का कोई विकल्प नहीं है. जब आपके पास भुवनेश्वर की क्वालिटी और अनुभव वाला गेंदबाज होता है, तो ये कोई मुश्किल काम नहीं है. उसने लाल और सफेद दोनों गेंदों से इतना कुछ किया है कि उसे टेस्ट और वनडे टीम में वापस बुलाया जा सके.
जसप्रीत बुमराह को हर फॉर्मेट में नहीं खिलाना चाहिए - शास्त्री
रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे नहीं लगता कि उसे वर्ल्ड कप तक तीनों फॉर्मेट खेलने चाहिए. उसे मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए और वनडे और टी20 में कभी-कभी खेलना चाहिए. मैं उसे न्यूजीलैंड में होने वाले 2 टेस्ट मैचों के लिए बचाकर रखना चाहूंगा, जहां वह बहुत जरूरी होगा'.
न्यूजीलैंड दौरे से मिलेगी वर्ल्ड कप तैयारी में मदद - शास्त्री
रवि शास्त्री टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर कहा कि, 'पूरा दौरा जरूरी है. इससे साफ पता चलेगा कि भारतीय क्रिकेट किस ओर जा रहा है. वहां के हालात भी कुछ हद तक वैसे ही दिख सकते हैं, जैसे भारत को वर्ल्ड कप के दौरान साउथ अफ्रीका में मिलेंगे. न्यूजीलैंड के हालात इंडिया की बैटिंग के लिए कड़ी परीक्षा होंगे'.
फाइनल में पहुंचना टीम इंडिया का मुश्किल - शास्त्री
रवि शास्त्री ने कहा, 'इंडिया के लिए ड्ब्लूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करना एक मुश्किल काम है. उन्हें शायद अपने बचे हुए मैचों में से लगभग 90 परसेंट जीतने होंगे, जिसमें न्यूजीलैंड में दोनों टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 में से कम से कम 4 मैच शामिल हैं. यह नामुमकिन नहीं है, लेकिन बहुत कुछ दूसरे नतीजों पर भी निर्भर करता है'.
भारत के न्यूजीलैंड दौरे की डिटेल्स
भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से करने वाली है. इस दौरे का अंत 1 दिसंबर को होगा. इस दौरे पर पहले 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद पांच वनडे मैच खेले जाएंगे फिर अंत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक खेली जाएगी. इसके बाद वनडे सीरीज 4 से लेकर 15 नवंबर तक खेली जाएगी. इसके बाद 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत का टी20, वनडे और टेस्ट स्क्वाड
टी20 मैचों के लिए भारत का स्क्वाड - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.
???? Announcement ????#TeamIndia's T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side ????
More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO#NZvIND pic.twitter.com/btbXlQ0nQD
पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत की ODI टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की ODI टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.
???? News ????#TeamIndia’s ODI and Test squads for New Zealand tour announced ????
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
Captain Shubman Gill will lead the side for the first 3️⃣ ODIs, before Shreyas Iyer takes charge for the last 2️⃣ matches.
More details ▶️ https://t.co/npwxUYlb1N#NZvIND pic.twitter.com/3ckm7ixgEN
भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें : 'वो अभी राहत की सांस ले रहे होंगे...' दिग्गज ने बताई शमी के साथ नाइंसाफी की वजह, जानिए न्यूजीलैंड दौरे से पहले क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








