Responsive Scrollable Menu

DMK प्रवक्ता Elangovan का आरोप, Karur केस के डर से BJP के आगे झुके CM Vijay

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के प्रवक्ता टीकेएस इलांगोवन ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि विजय अपनी पार्टी को स्वतंत्र रूप से नहीं चला रहे हैं और करूर भगदड़ मामले को लेकर वे भाजपा से डरे हुए हैं। ANI से बात करते हुए, इलांगोवन ने विजय के राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने CJP आंदोलन पर विजय की प्रतिक्रिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी का जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें: MK Stalin ने तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था और नशा तस्करी पर Chief Minister Vijay को घेरा

इलांगोवन ने कहा कि विजय BJP के गुलाम हैं। वह अपनी पार्टी खुद नहीं चला रहे हैं... वह कभी भी BJP के खिलाफ नहीं रहे। यहाँ तक कि जब CJP ने यहाँ आंदोलन किया था, तब उन्होंने ही उन लोगों को गिरफ्तार करवाया था। लेकिन अगले ही दिन वह राहुल गांधी के साथ जाकर एक आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं। वह अपना एक प्रतिनिधि भेज रहे हैं। वह खुद नहीं जा रहे हैं। वह जाएंगे भी नहीं। यह आरोप लगाते हुए कि BJP के दबाव के कारण विजय विरोध प्रदर्शन में सीधे तौर पर शामिल होने से बच रहे हैं, इलांगोवन ने कहा कि वह BJP से डरे हुए हैं, क्योंकि करूर मामले में BJP का उन पर शिकंजा है।

पिछले साल 27 सितंबर को करूर में 'तमिलगा वेत्री कझगम' (TVK) के नेता विजय के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर CBI इस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले, राज्य में कांग्रेस पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर, इलांगोवन ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए पूछा कि यह किस तरह का तमाशा है?

तमिलनाडु में अपनी ही गठबंधन सहयोगी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मकसद और जरूरत पर सवाल उठाते हुए, DMK के वरिष्ठ नेता ने इस सार्वजनिक टकराव पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़कों पर तमाशा खड़ा करने के बजाय गठबंधन की मर्यादा बनाए रखी जानी चाहिए थी। इलांगोवन ने कहा कि दिल्ली में राहुल गांधी लड़ रहे हैं... और यहाँ, विजय की सरकार कांग्रेस के लिए लड़ने वाले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है। यहाँ राहुल गांधी और विजय दोस्तों की तरह बात कर रहे हैं। मुझे नहीं पता कि यह किस तरह का तमाशा है।

इसे भी पढ़ें: सड़क मंत्रालय ने Highway Projects में गंभीर हादसों पर दो निर्माण कंपनियों पर लगाया कड़ा नियम

यह सवाल उठाते हुए कि ऐसी परिस्थितियों में DMK को कांग्रेस का समर्थन क्यों करना चाहिए या उनके साथ क्यों चलना चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि ये लोग भी अजीब हैं। हम इनके साथ क्यों जुड़ें? चुनाव के तुरंत बाद, सिर्फ दो मंत्री पदों के लिए, वे कहते हैं कि वे TVK गठबंधन में शामिल हो जाएंगे और अगले संसदीय चुनाव में भी TVK गठबंधन के साथ रहेंगे। यह किस तरह का बयान है?

Continue reading on the app

Gold Silver Rate Today : महानवमी पर क्या है भोपाल-इंदौर में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का रेट, जानिए यहां

दशहरे से पहले सोने चांदी की कीमतों में लगातार उठापटक देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,48,281 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,12,425 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुआ है । इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.21 लाख रुपये प्रति किलो पर है।

गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,30,000 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,196.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 57.52 डॉलर प्रति औंस हो गई। अगर आप महानवमी पर सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में क्या चल रहा है 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 35 हजार 750 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 11 हजार 080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 48 हजार 190 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 35 हजार 850 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 11 हजार 180 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,35,000 रुपये बताई जा रही है।

वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी के बाजार में भी मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर 108.06 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई वहीं WTI क्रूड  94 से 97 डॉलर प्रति बैरल के बीच ट्रेड कर रहा है। नरमी के बावजूद पश्चिम एशिया में जारी ईरान-अमेरिका युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य की बंदी के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बरकरार है।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया थोड़ा मजबूत होकर 95.16 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, हालांकि दबाव अब भी बना हुआ है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जब तक मध्य पूर्व में तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच कूटनीतिक गतिरोध पूरी तरह शांत नहीं होता, तब तक क्रूड ऑयल और बुलियन मार्केट (सोना-चांदी) में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में सौम्या ने जीता गोल्ड, राधा ने सिल्वर पर जमाया कब्जा, भारत की झोली में दो मेडल

Asian para games 2026: एशियाई पैरा खेलों में भारत के रिंकू ने भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अजीत सिंह को रजत से संतोष करना पड़ा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया, जबकि अजीत का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 65.02 मीटर रहा. एफ46 वर्ग में हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन अथवा इसी तरह की शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. Mon, 19 Oct 2026 20:12:14 +0530

  Videos
See all

देखिए Zakir Naik पर सबसे बड़ा Sting Operation Republic पर । Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T15:30:29+00:00

Reliance Jio IPO: देशभर में Jio के IPO को लेकर जोश, रिटेल निवेशक कर सकेंगे अप्लाई | Expert Opinion | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T15:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers