कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद आरबीआई के हस्तक्षेप से 22 पैसे मजबूत हुआ रुपया
भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे मजबूत होकर 94.75 पर कारोबार करता दिखाई दिया. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से दबाव बने रहने के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप ने घरेलू मुद्रा को सहारा दिया.
इससे पहले दिन में रुपया डॉलर के मुकाबले अपने पिछले बंद स्तर 94.97 की तुलना में 8 पैसे मजबूत होकर 94.89 पर खुला था.
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रुपया फिलहाल 95 प्रति डॉलर के स्तर के आसपास बना हुआ है, जिसे आरबीआई की एक तरह की 'सॉफ्ट डिफेंस लाइन' माना जा रहा है. उनका कहना है कि केंद्रीय बैंक द्वारा लगातार डॉलर की बिक्री किए जाने से रुपए में अधिक कमजोरी आने से रोका जा रहा है.
पिछले सप्ताह रुपया लगभग चार वर्षों का अपना सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन दर्ज करने में सफल रहा था. केंद्रीय बैंक के समर्थन और स्पॉट मार्केट में हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को मजबूती मिली थी.
आरबीआई ने रुपए को समर्थन देने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में अपनी सक्रियता बढ़ाई है. रुपए पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पूंजी निकासी का लगातार दबाव बना हुआ है.
बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अक्टूबर में 16 अक्टूबर तक कुल 54,636 करोड़ रुपए की बिकवाली की है, जो सितंबर के पूरे महीने की तुलना में अधिक है.
हालांकि, पिछले कुछ दिनों में एफआईआई की बिकवाली की रफ्तार कम हुई है और 16 अक्टूबर को वे मामूली शुद्ध खरीदार भी बने थे.
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड का 5.3 प्रतिशत से ऊपर के स्तर से घटकर 5.08 प्रतिशत पर आना और रुपए का 95 प्रति डॉलर से नीचे मजबूत होना, एफआईआई के रुख में अस्थायी बदलाव के प्रमुख कारण हैं.
उन्होंने कहा कि यह बदलाव फिलहाल रणनीतिक (टैक्टिकल) अधिक और संरचनात्मक (स्ट्रक्चरल) कम दिखाई देता है.
एफआईआई अभी भी वित्तीय और तेल क्षेत्र के शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म, मनोरंजन, रेस्तरां और हेल्थकेयर जैसी उपभोक्ता सेवा कंपनियों में उनकी खरीदारी देखने को मिली है.
पिछले सप्ताह निफ्टी में दर्ज 2.77 प्रतिशत की तेज बढ़त के कारण एफआईआई को कुछ शॉर्ट कवरिंग भी करनी पड़ी, जिससे बैंकिंग शेयरों को मजबूती मिली. बैंकिंग शेयर हाल के समय में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सबसे अधिक दबाव झेल रहे थे.
इस बीच, कच्चे तेल की कीमतें बाजार के लिए अब भी एक महत्वपूर्ण चिंता बनी हुई हैं. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड मई के बाद पहली बार 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था. हालांकि सोमवार को इसमें 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह करीब 108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया.
विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में यह नरमी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से जुड़े नए प्रतिबंधों और रूसी उत्पादों पर प्रस्तावित शुल्कों में छूट देने के फैसले के बाद आई. इससे वैश्विक बाजार में रूसी ईंधन आपूर्ति बढ़ने की संभावना बनी है.
स्रोत- आईएएनएस
Bigg Boss 20: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बीच अगला विकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान, जानें वजह
Bigg Boss 20: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर संडे की रात तीन शख्स ने गोलियां चलाई थी. एक्टर की कार पर 7 राउंड फायरिंग हुई, हालांकि वो बाल-बाल बचे और पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस हमले क जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है, जो लंबे समय से बॉलीवुड के लोगों को सलमान खान से दूरी बनाने की धमकी दे रहा है. इस बीच अब सलमान खान को लेकर खबर आ रही है कि एक्टर अगले हफ्ते बिग बॉस 20 होस्ट नहीं करेंगे. चलिए जानते हैं.
अगले हफ्ते बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे सलमान
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट विकेंड का वॉर में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों के साथ जमकतर मस्ती की. वहीं, उन्होंने कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई. इस बीच भाईजान ने घरवालों से कहा कि वो अगले विकेंड उनसे नहीं मिलेंगे. उन्होंने कहा कि पहले की वर्क कमिटमेंट की वजह से वो अगले हफ्ते शो होस्ट नहीं करेंगे. उन्होंने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) से अगले हफ्ते बिग बॉस 20 होस्ट करने के लिए कहा है.
SVC63 में नजर आएंगे सलमान
बता दें, वामशी पैड्डिपल्ली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म SVC63 में सलमान खान नजर आने वाले हैं. इन दिनों भाईजान फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. इसी फिल्म के चलते वो अगले हफ्ते विकेंड का वार होस्ट नहीं कर पाएंगे. इस फिल्म में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) भी नजर आएंगी. वहीं, फिल्म में टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- 'संभलकर रहना पड़ेगा....', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सहमा पूरा बॉलुवड, सेलेब्स ने किया रिएक्ट
सलमान की वजह से टाइगर पर हमला!
इस बीच टाइगर श्रॉफ पर संडे रात हमला किया गया. लॉरेंस गैंग की तरफ से अनिल पंडित और हरमन संधू ने हमले की जिम्मेदारी ली. उन्होंने कहा- 'टाइगर को समझाया था वो समझा नहीं. जो भी फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा और सलमान खान के साथ काम केरगा अगला नंबर उसका होगा.' इस बीच सवाल ये उठ रहा है कि सलमान और टाइगर ने आज तक साथ काम नहीं किया है तो फिर एक्टर पर हमला क्यों किया गया.
Firing on Bollywood actor Tiger Shroff | Mumbai Police: "An FIR has been registered against three unknown accused under Sections 109(1) and 3(5) of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), and Sections 3 and 25 of the Arms Act. Police investigation is underway to establish the identity of the accused."
— ANI (@ANI) October 19, 2026
सलमान और टाइगर का रिश्ता
बता दें, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और टाइगर श्रॉफ ने भले ही साथ में अभी तक कोई फिल्म नहीं की है, लेकिन दोनों के बीच बहुत गहरी दोस्ती है. सलमान टाइगर से पहले उनके पिता जैकी के दोस्त हैं. इसी के चलते सलमान और टाइगर में भी भाईचारा है. वहीं, सलमान अकसर टाइगर की फिटनेस और एक्शन स्किल्स की तारीफ करते हैं. इतना ही नहीं दोनों ने नेशनल और इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर साथ में काम किया है.
इन सेलेब्स पर भी हुई फायरिंग
मालूम हो कि, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी कई फायरिंग की घटनाओं में सामने आया है.इनमें सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी और कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुए हमले शामिल हैं. पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों और गुरु रंधावा से जुड़े मामलों में भी गैंग का नाम सामने आया था. वहीं, अब टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा भी बिश्नोई गैंग ने किया है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पैदा होते ही चलने वाले थे काजी तौकीर, बीबी हाउस में NASA वालों को दी रिसर्च करने की सलाह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








