Responsive Scrollable Menu

'हमलावरों के आका को भी नहीं छोड़ेंगे', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर बोले महाराष्ट्र के CM फडणवीस

CM Devendra Fadnavis on Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर टाइटगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमलावरों के आकाओं को भी नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि हमले के मास्टरमाइंड को प्रशासन कहीं से भी ढूंढ निकालेगा.

बता दें कि फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को जुहू इलाके में हमला हुआ था. हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की थी. इस घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्टर को फोन किया और उनका हाल चाल जाना. इस दौरान सीएम फडणवीस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा.

जल्द पकड़े जाएंगे हमलावर- सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दावा किया कि हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे. उन्होंन कहा ये बहुत ही गंभीर और निंदनीय मामला है, मुंबई पुलिस ने इसे बहुत गंभीरता से ले रही है.

हमलावरों को लेकर पुलिस को मिले अहम सुराग- CM फडणवीस

इस दौरान सीएम फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस को हमलावरों को लेकर कुछ अहम सुराग मिले हैं. उन्होंने कहा कि जिसके आधार पर पुलिस अभी काम कर रही है. सीएम ने कहा कि इस मामले में कुछ खास लोगों की पहचान भी की गई है, जिन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

'हमलावरों के आका को भी नहीं छोड़ेंगे'

सीएम फडणवीस ने आगे कहा, "इनके (हमलावरों के) जो आका छुपकर बैठे हैं और दूर से संदेश भेजते हैं, उन्हें भी हम ढूंढेंगे. इनमें से कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र से ऑपरेट नहीं करता है. जो लोग राज्य के अंदर से ऑपरेट करते हैं, उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. ये अपराधी महाराष्ट्र के बाहर से, या देश के बाहर से भी ऑपरेट कर रहे हैं. जिन राज्यों से वो संचालन करते हैं, उनके साथ कोऑर्डिनेट करके और विदेश से ऑपरेट करने वालों के बारे में केंद्र सरकार की मदद से, हम उन्हें ट्रैक करेंगे उसके बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.'

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

Uttarakhand News: राहुल गांधी के आरोपों पर धामी सरकार का पलटवार, 1.01 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट जमीन पर उतरे

राहुल गांधी ने उत्तराखंड में निवेश को लेकर धामी सरकार पर सवाल उठाए थे। अब राज्य के उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि 1.01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स लागू होने की स्टेज में पहुंच चुके हैं।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया को मिला नया चीफ सिलेक्‍टर, BCCI ने किया अगरकर के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान, स्‍टार स्पिनर को मिली कमान

Pragyan Ojha Replace Ajit Agarkar as Chief Selector: बीसीसीआई ने अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मेंस सिलेक्शन कमेटी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है. इसके साथ ही, पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार को चयन समिति का नया सदस्य बनाया गया है. पवार के पास महिला टीम की कोचिंग का शानदार अनुभव है. अगरकर के नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक ट्रॉफियां जीती हैं, और अब यह नई टीम भारतीय क्रिकेट के भविष्य की दिशा तय करेगी. Mon, 19 Oct 2026 16:41:41 +0530

  Videos
See all

Middle East War : खत्म हुआ हूतियों का खूनी खेल...बिछ गई सैकड़ों लाशें | Yemen | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:45:17+00:00

Tiger Shroff Firing News: टाइगर के बाद लॉरेंस के निशाने पर Salman Khan हैं? | Mayank Mishra | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers