Responsive Scrollable Menu

दुर्गा पूजा मेला जा रही महिला से गैंगरेप, पति की पिटाई; हैवानियत से फिर शर्मसार बिहार

दुर्गा पूजा को लेकर माहौल चारों तरफ भक्तिमतय है। लेकिन हैवानों ने बिहार को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। बिहार में दुर्गा पूजा मेला देखने जा रही महिला से गैंगरेप की वारदात हुई है। इस दौरान महिला के पति की पिटाई की गई है। 

Continue reading on the app

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की भी होगी पड़ताल

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। जुहू इलाके में रविवार शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच अब मामले की जांच अपने स्तर पर आगे बढ़ाएगी।

हमलावरों की पहचान करने के साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जाएगी कि वारदात के पीछे कौन था और क्या इसका संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। पुलिस ने अब तक तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या है मामला

18 अक्टूबर की शाम टाइगर श्रॉफ जुहू के पुष्पा नरसी पार्क में फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से निकल रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी। घटना में टाइगर श्रॉफ को मामलू चोट आई है जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी। एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ। पुलिस ने ड्राइवर का बयान दर्ज किया है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और धमकी भरा संदेश सामने आया जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए। जांच के दौरान अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली है जिसका इस्तेमाल वारदात में किए जाने की आशंका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके जरिए हमलावरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी मोटरसाइकिल छोड़ने के बाद ट्रेन से कहीं गए या किसी दूसरे रास्ते से फरार हुए।

क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच 

अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 15 टीमें बनाई थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मामले की तेजी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। क्राइम ब्रांच अब सीसीटीवी फुटेज, मोटरसाइकिल के रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games 2026: कौन हैं मोना अग्रवाल, जिन्होंने शूटिंग में जीता गोल्ड? बनाया एशियन गेम्स रिकॉर्ड

Mona Agarwal-Avani Lekhara: जापान के आइची नगोया में शुरू हुए एशियन पारा गेम्स में मोना अग्रवाल ने गोल्ड मेडल जबकि उसी इवेंट में अवनी लेखारा ने सिल्वर मेडल जीता है. दोनों को शूटिंग में कामयाबी मिली. Mon, 19 Oct 2026 11:55:29 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Tiger Shroff Firing Case LIVE: दबोच लिया शूटर, CBI की एंट्री | Lawrence | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:58:53+00:00

CM Yogi LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी पर गोरखपुर में कन्या पूजन किया | Navratri 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T06:05:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers