Breaking News Today Live Updates: आज आएगा मध्य प्रदेश सरकार का बजट, मोहन यादव सरकार पेश करेगी पहला पेपरलेस बजट
Breaking News Today Live Updates: आज 18 फरवरी 2026 और दिन बुधवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में आज मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा ही. राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. जिससे एक बार फिर से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है. उधर पहाड़ों पर भी बारिश और हल्की बर्फबारी की आशंका है.
वहीं मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार आज विधानसभा में बजट पेश करेगी. ये मोहन सरकार का पहला पेपरलेस बजट होगी. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं. इस दौरान वह नदिया जिले के मायापुर जाएंगे. जहां वे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगे. हालांकि इस दौरान वे किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.
वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा आज पांच दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे इंडिया AI इंपैक्ट समिट में भाग लेंगे. उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर सकते हैं. जबकि भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज मुंबई से दिल्ली आएंगे. इस दौरान वे भारत मंडपम में चल रही एआई समिट में शिरकत करेंगे.ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
T20 World Cup 2026: आज होगा भारत और नीदरलैंड का मुकाबला, पिच और वेदर रिपोर्ट के साथ जानिए कैसी होगी प्लेइंग-11
T20 World Cup 2026: आज यानी 18 जनवरी (बुधवार) को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मैच में भारत और नीदरलैंड की टक्कर होने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी तो वहीं नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथों में होने वाली है. इस मैच में जीतकर भारत ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच जीतकर सुपर-8 में जाना चाहेगा. उससे पहले हम आपको इस मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट से लेकर संभावित प्लेइंग-11 तक के बारे में बताने वाले हैं.
पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन यहां पर नई बॉल के साथ तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, वहीं पुरानी गेंद के साथ स्पिन गेंदबाज भी प्ले में आते हैं. ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजों की चांदी ही चांदी है.
इस मैदान पर अब तक सिर्फ 14 टी20 मैच हुए हैं. इस दौरान 9 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने तो वहीं 5 मुकाबले दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने अपने नाम किया है. यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन है. इस मैदान का हाईएस्ट स्कोर 234 रन है, जो भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था.
Match day in Ahmedabad! ????️
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
Unbeaten #TeamIndia will aim to carry their winning momentum into the Super 8! ????
ICC Men’s #T20WorldCup #INDvNED | WED, FEB 18, 6:30 PM onwards pic.twitter.com/tgF6XVdZNY
वेदर रिपोर्ट
इस मैच में बारिश की संभावना नहीं हैं. 20-20 ओवर का खेल फैंस को पूरा देखने को मिलने वाला है. यहां का तापमान 34 से 19 डिग्री तक रह सकता है. वहीं यहां पर हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 37% तक रह सकती है.
भारत की संभावित प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 में 2 बदलाव कर सकती है. कुलदीप यादव की जगह पर टीम में अर्शदीप सिंह की एंट्री हो सकती है. वहीं सुपर-8 के अहम मुकाबलों से पहले जसप्रीत बुमराह को आराम देकर मोहम्मद सिराज या फिर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है.
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, संजू सैमनस, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें : IND vs NED: भारत-नीदरलैंड्स मैच में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























