Responsive Scrollable Menu

Tiger Shroff shooting incident: टाइगर श्रॉफ के साथ हुई गोलीबारी की घटना के बाद टेंशन में बॉलीवुड, FWICE ने एक्टर के लिए मांगी सुरक्षा

Tiger Shroff shooting incident: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की गाड़ी से जुड़ी गोलीबारी की घटना की निंदा की है। फिल्म बॉडी ने एक्टर की सुरक्षा की मांग की है।

Continue reading on the app

Sensex 470 अंक और Nifty 147 अंक लुढ़के, बाद में SBI और Reliance ने संभाला

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में खरीदारी से ये बाद में थोड़ा संभल गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.50 अंक टूटकर 74,318 अंक पर और एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 147.10 अंक टूटकर 22,999.05 अंक पर रहा।

बाद में दोनों प्रमुख सूचकांकों ने वापसी की। सेंसेक्स 46.49 अंक फिसलकर 74,682.78 पर जबकि निफ्टी 14.55 अंक की गिरावट के साथ 23,131.60 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटा।

दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 39.4 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद बैंक के शेयर में गिरावट आई। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर भी में गिरावट रहे। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अदाणी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट 2.14 प्रतिशत टूटा, एसएंडपी 500 में 1.09 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.34 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.90 प्रतिशत घटकर 107.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि अब भी यह काफी ऊंचे स्तर पर है। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों, तेल आपूर्ति में व्यवधान और सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकियों से लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने की आशंकाएं फिर बढ़ गई हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,165.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 413.66 अंक और निफ्टी 148.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Continue reading on the app

  Sports

पीसीबी की गिरी हुई हरकत, नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को कमेंट्री पैनल से हटाया, इमरान खान के बेटे के इंटरव्यू से लगी है मिर्ची

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किए गए नासिर हुसैन और माइकल एथरटन को हटा दिया है. मामला पाकिस्तान के पिछले इंग्लैंड दौरे का है, जब माइकल एथरटन ने पूर्व क्रिकेटर और जेल बंद में इमरान खान के बेटे का इंटरव्यू लिया था. इस इंटरव्यू पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई थी. Mon, 19 Oct 2026 09:54:35 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Tiger Shroff Firing Case LIVE: दबोच लिया शूटर, CBI की एंट्री | Lawrence | Mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T05:58:53+00:00

Tiger Shroff Firing Case: जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे शूटर- CM फडणवीस | Mumbai News| Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T06:09:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers