शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय शेयर बाजार में हालिया कमजोरी का एक कारण यह भी है कि निवेशकों के लिए अपने निवेश से बाहर निकलना अपेक्षाकृत आसान है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है।
सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों के इतर बातचीत में सीतारमण ने कहा कि बाजार में पर्याप्त तरलता (लिक्विडिटी) उपलब्ध होने के कारण निवेशक आसानी से निकासी कर पा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत है, लेकिन यदि पूंजी का लगातार बहिर्वाह जारी रहता है तो वर्ष 2027 में यह एक महत्वपूर्ण चुनौती बन सकता है।
गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक घरेलू शेयर बाजार में लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद व्यापारिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर बनी हुई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि 2027 में भारत के सामने मौजूद प्रमुख जोखिमों में निरंतर पूंजी बहिर्वाह भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़े वैश्विक निवेशों की मौजूदा लहर में भारत प्रमुख लाभार्थियों में शामिल नहीं रहा है। इसके विपरीत ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों को एआई से जुड़ी कंपनियों में अधिक हिस्सेदारी और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी का लाभ मिला है।
सीतारमण ने कहा, एआई और अमेरिका की ओर पूंजी का प्रवाह, जो सामान्य परिस्थितियों में विभिन्न देशों और क्षेत्रों में निवेश के रूप में जाता है, चिंता का विषय है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि वैश्विक स्तर पर एआई निवेशों में गिरावट आती है और उसके चलते व्यापक बाजार बिकवाली होती है, तो भारत को उससे अपेक्षाकृत कम नुकसान होने की संभावना है।
इस वर्ष अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार से 33 अरब डॉलर से अधिक की इक्विटी निकाली है। डिपॉजिटरी एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने घरेलू शेयरों से बड़ी मात्रा में धन निकाला है।
हालांकि, पिछले कारोबारी सत्र (16 अक्टूबर) में 15 लगातार सत्रों तक बिकवाली करने के बाद एफआईआई शुद्ध खरीदार बने थे। उन्होंने लगभग 1,166 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 45 सत्रों तक जारी खरीदारी का सिलसिला तोड़ते हुए करीब 3,661 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की थी।
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को अभी उस स्तर के एआई निवेश प्राप्त नहीं हुए हैं, जो दुनिया के कुछ अन्य क्षेत्रों में देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि एआई निवेशों में संभावित गिरावट का असर भारत पर अपेक्षाकृत सीमित रह सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पिछड़ने वाला देश नहीं है और सरकार सेमीकंडक्टर विनिर्माण में तेजी से निवेश बढ़ा रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जो कोई नहीं कर पाया वो शेफाली वर्मा ने कर दिखाया, लॉरा वोल्वार्ट और स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shafali Verma Record : 22 वर्षीय भारतीय उपकप्तान शेफाली वर्मा ने अपने बल्ले से रनों की आग लगाकर दुनिया भर को जगा दिया है. भारत की दाएं हाथ की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शेफाली में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही, तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी की और इसके साथ ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है. शेफाली वर्मा ने वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया है. उन्होंने कौन से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
शेफाली वर्मा ने बल्ले से मचाया धमाल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 18 अक्टूबर को खेला गया. इस मुकाबले में मेहमान टीम से जीत के लिए मिले 103 रनों के लक्ष्य को 8.5 ओवर में 9 विकेट बाकी रहते हुए 104 रन बनाकर हासिल कर लिया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने तूफानी अंदाज में 25 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 55 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राक रेट 220.00 का रहा. इस तूफानी बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला.
Power on display ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
Shafali Verma at it ????
Updates ▶️ https://t.co/kECmCQJzty#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/HoLfxfQab1
शेफाली वर्मा के नाम दर्ज हुए 2 बड़े रिकॉर्ड
इस पारी की बदौलत शेफाली वर्मा ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने के साथ ही उन्होंने साउथ अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज और कप्तान लौरा वोल्वार्ट को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी हमवतन और टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को भी पछाड़ दिया है. उन्होंने कौन से 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
The Shafali Verma show in Raipur ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
She wins the Player of the Match award for her fiery knock ????
Relive ▶️ https://t.co/DG9MK5e529#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/MGc4o0M2FL
शेफाली वर्मा इस अर्धशतक के साथ एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 50 प्लस रन की पारी खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने भारत की स्मृति मंधाना को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. शेफाली ने साल 2026 में अब तक 9 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेली. वहीं स्मृति मंधाना ने 2024 में 8 अर्धशतकत बनाए थे.
एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन
- 9 - शेफाली वर्मा (IND-W) 2026 में
- 8 - स्मृति मंधाना (IND-W) 2024 में
- 7 - मिताली राज (IND-W) 2018 में
- 7 - नताशा माइल्स (HKG-W) 2026 में
2️⃣4️⃣-ball FIFTY ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 18, 2026
Shafali Verma goes back for a blistering knock of 5️⃣5️⃣(25) ????????
Updates ▶️ https://t.co/kECmCQJzty#TeamIndia | #INDvZIM | @mflone_ | @TheShafaliVerma pic.twitter.com/59JPewwc5h
इसके साथ ही शेफाली वर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेट भी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका स्टार बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 824 रन बनाए हैं. जबकि शेफाली साल 2026 में अब तक 922 रन बनाकर शीर्ष पर मौजूद हैं.
महिला T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा रन
- 922 - शेफाली वर्मा (IND-W) 2026 में
- 824 - लौरा वोल्वार्ट (SA-W) 2026 में
- 821 - स्मृति मंधाना (IND-W) 2026 में
- 800 - नताशा माइल्स (HKG-W) 2026 में
- 779 - ईशा ओज़ा (UAE-W) 2025 में
- 779 - यास्मीन दासवानी (HKG-W) 2026 में
ये भी पढ़ें : विराट कोहली और अजीत अगरकर समेत 3 दिग्गज क्रिकेटर का निकी प्रसाद ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनीं ऐसा करने वाली पहली भारतीय
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation







